Achanakmar Tiger Reserve Chhattisgarh

नैसर्गिक घने वनों से आच्छादित Achanakmar Tiger Reserve पर्यटकों के लिए रोमांचकारी, मनमोहक पर्यटन स्थल हैं। मैकाल पर्वत और सतपुड़ा के कुछ भाग अपने में समाहित किये हुए यह टाइगर रिज़र्व पहले मध्यप्रदेश Amarkantak Biosphere का भाग हुआ करता था।

इस जगह पर पर्यटकों के मन को आकर्षित करने के लिए रिसोर्ट, समय-समय पर Tracking Activity, जंगल सफारी, देखने को मिल जाता हैं। पर्यटकों को कोटा से अमरकंटक वाले रास्ते में ही विभिन्न प्रकार के जानवर देखने को मिल सकता हैं, जो की अपने आप में रोमांचित करता हैं।

इस पोस्ट में आपको अचानकमार से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। जो एक पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा। साथ ही इनके आसपास के प्रसिद्ध Tourism Places की जानकारी भी हम आपको प्रदान करेंगे। हमें आशा हैं की आपको यह पोस्ट पढ़ने समझने और जानकारी जुटाने में काफी मदद करेगी।

Achanakmar Tiger Reserve | अचानकमार टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़  Photo

Achanakmar Tiger Reserve | अचानकमार टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिला में पड़ने वाले यह अचानकमार टाइगर रिजर्व पहले मध्यप्रदेश अमरकंटक बायोस्फीयर का हिस्सा हुआ करता था। जो अनूपपुर और डिंडोरी जिला से सन 2000 में अलग हुआ।

सतपुड़ा और मैकल पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ यह अचानकमार और Amarkantak Biosphere की स्थापना Wild life Protection Act- 1972 के तहत Amarkantak Biosphere घोषित हुआ हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य अलग होने पर दो अलग- अलग Biosphere बनाया गया।

Tigers को सरंक्षित करने के लिए सन 2009 में अचानकमार को NTCA (National Tiger Conservation Authority) के द्वारा बाघ सरंक्षण के लिए Tiger रिज़र्व बना दिया गया। जिसमे अब तक (2022) अचानकमार टाइगर रिज़र्व में कुल – 39 बाघ हैं। जो लगभग 553.286 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं।

अचानकमार टाइगर रिज़र्व छत्तीसगढ़ राजपत्र लिंक – https://ntca.gov.in/

Achanakmar Wildlife Sanctuary Chhattisgarh Flora & Fauna | वन्यजीव अभ्यारण छत्तीसगढ़, पशु एवं पेड़ पौधे

Achanakmar wildlife Sanctuary में सभी प्रकार के जानवर पाए जाते हैं। बाघ के लिए सरंक्षित वन्यजीव अभ्यारण में कुल 39 बाघ अभी स्थित हैं। आइये देखते हैं यहाँ कौन-कौन से जानवर और पेड़- पौधे स्थित हैं हैं।

Achanakmar Wildlife Sanctuary Chhattisgarh image
Flora (पेड़-पौधे)

छत्तीसगढ़ राज्य में पाए जाने वाले साल (Sal), साजा (Saja), बीजा (Bija), बांस (Bamboo) जैसे मुख्य पेड़ पौधे स्थित हैं। इसके अलावा यहाँ के जंगल में 1400 प्रकार के पेड़ – पौधे तथा इनमे 600 प्रकार के विभिन्न जड़ी-बूटियां, औषधिय गुणों वाले पेड़-पौधे पाए जाते हैं। जो सामान्य जन-जीवन में बहुत ही उपयोगी हैं।

Fauna & Bird (पशु-पक्षी)

अचानकमार वन्यजीव अभ्यारण में 39 बाघ तो हैं ही इनके अलावा 300 प्रकार के जंगली जानवर यहाँ मौजूद हैं। जिनमे से प्रमुख जानवरों को हम यहाँ उल्लेखित कर रहे हैं।

Bengal tiger (बंगाल टाइगर), Indian Leopard (भारतीय तेंदुआ), Gaur (गौर), Chital (चीतल), Striped Hyna (धारीदार (लकड़बग्घा), Indian Jackal (भारतीय सियार), Sloth Bear (सुस्त भालू), Ussuri Dhole (उससुरी ढोले), Sambar (सांभर), Nilgai (नीलगाय), Four-Horned Antelope (चार सींग वाले मृग), Chinkara (चिंकारा), Blackback (ब्लैकबैक), Indian Muntjac (भारतीय मंटजैक), Wild Boar (जंगली सूअर), Four kind Monkeys (भारतीय चार प्रकार के बन्दर), और 150 प्रकार के पक्षी रहते हैं।

Best Time to Visit Achanakmar Tiger Reserve

वैसे तो इस जगह पर बरसात के अलावा सभी मौसम में पहुंचा जा सकता हैं किन्तु नवम्बर से जून (November to June) के महीने को यहाँ जाने के लिए सबसे उत्तम माना गया हैं।

Achanakmar Jungle Safari | जंगल सफारी अचानकमार

जंगल सफारी अचानकमार सुबह 8:00 Am से शाम 6:00 Pm तक खुला रहता हैं।

Achanakmar Jungle Safari Entry Fee List

CategoryPrice (Rs.)/Person
Indian50/-
Indian Children 20/-
Foreign100/-
Foreign Children35/-
Still Camera50/-
Videography 100/- (Video Camera)

जंगल सफारी घूमने के लिए ये प्रति व्यक्ति फीस हैं। अगर आप जंगल सफारी करते हैं तो आपको यहाँ से एक जीप लेना होगा। जो लगभग 1800 से 2000 रूपये तक मिल सकता हैं। यह जीप छः व्यक्ति के लिए हैं, जिसमे आपको एक ड्राइवर और एक गाइड मिल जायेगा। जो आपको पुरे जंगल के लगभग 25 किमी के एरिया को घुमायेगा, और इस जंगल की जानकारी समय-समय वह देती रहेगी।

Safari Time6:00 Am to 10:00 Am
After noon3:00 Pm to 6:00 Pm
Zeep Safari PriceRs. 2000/- Per Person
Bus Safari PriceRs. 500/- Per Person

Achanakmar Jungle Safari Online Booking

Achanakmar Jungle Safari online Booking किया जाता हैं। Online Ticket Booking के लिए लिंक – https://www.tigersofachanakmar.org/booking

Food, Accommodation & How to Reach AchanakMar Abhyaran

Food & Accommodation

मुंगेली शहर मेंआपको सभी तरह के खाने की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। यहाँ 60 से 100 रु थाली में आपको खाने को मिल सकता हैं। अचानकमार फारेस्ट रिज़र्व के अंतर्गत लरमी, चपरवा, और शिवतराई जैसे रेस्ट हाउस भी यहाँ देखने को मिल सकता हैं।

यहाँ आप आसानी से ऑनलाइन/ऑफलाइन booking करा सकते हैं। इनके अलावा बहुत सारे निजी होटल भी उपलब्ध हैं। नीचे होटल लिंक मौजूद हैं। Hotel (justdial.com website link – https://www.justdial.com/Bilaspur-Chhattisgarh/Hotels-in-Mungeli/nct-10255012)

How to Reach Achanakmar Tiger Reserve (कैसे पहुंचे अचानकमार टाइगर रिज़र्व)

मुंगेली जिला पहुंचने के लिए सरल और सुगम माध्यम रेल और सड़क माध्यम हैं। जहाँ से आप बड़ी आसानी से यहाँ पहुंच कर अपना Tour Destination पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं आवागमन के तीनों माध्यमों को–

हवाई सफर – राजधानी रायपुर में स्थित एक मात्र हवाई अड्डा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा से प्रवेश करने का एक मात्र स्थान हैं।

By Train – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर रेलवे जंक्शन में सभी महानगरों से रेल यात्रा जुड़े हुए हैं।

By Road – मुंगेली शहर में पहुंचने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों से सड़क Connectivity अच्छी तरह जुडी हुई हैं। यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता हैं।

  • रायपुर से 191 किमी
  • बिलासपुर से 78 किमी
  • मुंगेली 145 किमी की दुरी में यह शहर स्थित हैं।

AchanakMar Nearby Tourist Places

अचानकमार क्षेत्र के आसपास के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल –

  • रतनपुर महामाया मंदिर – महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय शक्तिपीठों में से एक हैं। जहाँ प्रति वर्ष हजारों श्रद्धालु माँ की दर्शन करने आते हैं।
  • खूंटाघाट बांध – बहुत ही खूबसूरत नजारों से सराबोर यह बांध रतनपुर से कुछ ही दुरी में स्थित हैं।
  • मदकू द्वीप – शिवनाथ नदी में बना खूबसूरत टापू जो ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा हैं।
  • हथनीकला मंदिर मुंगेली – मुंगेली जिला के यह मंदिर बहुत लोकप्रिय हैं।
  • अमरकंटक – शिव नगरी के लिए महशूर, नर्मदा नदी का उद्गम स्थल, तथा बहुत सारे झरने, प्राचीन मंदिर स्थित हैं। जिसे एक दिन में देखा नहीं जा सकता हैं।
AchanakMar Tourism Package

Travel Mitan Travel Group द्वारा समय-समय पर अचानकमार में ट्रैक करवाते रहते हैं।
Travel Mitan Contact Number – 7509009808

Achanakmar tiger Reserve Video

This Video Credit to YouTuber – DK808

YouTube Video

अचानकमार टाइगर रिज़र्व में कितने बाघ स्थित हैं?

अचानकमार में 39 बाघ स्थित हैं।

Best time to visit Achanakmar Jungle Safari?

November to April.

अचानकमार टाइगर रिज़र्व कहाँ स्थित हैं?

यह टाइगर रिज़र्व मुंगेली जिला में स्थित हैं। हालाँकि पहले यह बिलासपुर जिला के अंतर्गत आता था।

Conclusion – दोस्तों इस जगह पर तो हम लोग नहीं गए हैं। किन्तु इस जगह के बारे में जितना रिसर्च किये उससे पता चलता हैं की यह प्रकृति प्रेमियों के लिए जानदार होगा। आप इस जगह को घूम कर आ चुके हैं तो अपना सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Leave a Comment