बस्तर अपनी गोद में भिन्न-भिन्न प्रकार की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए हैं। उनमें से एक दंतेवाड़ा जिला में स्थित बचेली शहर हैं। जो अपनी गोद में NMDC Bacheli Chhattisgarh, Akash Nagar, Kailash Nagar जैसे सुन्दर-सुन्दर, 3000 मीटर से भी अधिक ऊंचाई में Hill Station समेटे हुए हैं, जिसे सिर्फ वहां जाकर ही अनुभव किया जा सकता हैं।
नंदिराज पर्वत की गोद में बसे बैलाडीला, अपने उच्च कोटि के लौह अयस्क के लिए विशेष प्रसिद्ध हैं। इसके अंतर्गत दो क्षेत्र आते हैं – किरंदुल और बचेली।
दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको दंतेवाड़ा के बचेली शहर में पाए जाने वाले गगनचुम्बी पहाड़, नंदी पर्वत में स्थित किरंदुल, कैलाश नगर, आकाश नगर, NMDC बचेली के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
आप वहां कब व कैसे जायेंगे, वहां जाने के साधन क्या-क्या होंगे, जाने का उत्तम समय, जाने के लिए अनुमति कहा से ले, इन सब की पूर्ण रूप से जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से मिल जायेगा।

NMDC Bacheli Dantewada Chhattisgarh
पहाड़ों की खूबसूरती, टेढ़े-मेढ़े खूबसूरत रास्ते, रास्तों में बैलाडीला की खदानें, ये सब आपको देखने को मिलेगा बैलाडीला क्षेत्र के NMDC Bacheli Dantewada Chhattisgarh में हैं, जो अपनी अदृश्य सुंदरता से भरा पड़ा हैं।
NMDC Bacheli का हिंदी में पूरा नाम – नेशनल मिनेरल डेवेलोपमेंट कॉर्पोरेशन बचेली हैं। जो सघन वन और कई मीटर की अधिक ऊंचाई में स्थित हैं। वर्ष 1954 के आसपास ब्रिटिश भूगोल वैज्ञानिक ने इस इलाके का भौगोलिक सर्वेक्षण किया था। जिसमें प्रचुर मात्रा में लौह अयस्क प्राप्त हुआ, जिसमें आजतक उच्च कोटि के लौह अयस्क प्राप्त हो रहे हैं। जिसे जापान जैसे देशों में भेजा जा रहा हैं।

राष्ट्रिय राजमार्ग-30 में रायपुर से 375 किमी की सफर तय करके यहाँ आसानी से पंहुचा जा सकता हैं। छत्तीसगढ़ की खूबसूरत Hill Station के नाम से महशूर इस शहर में प्रतिवर्ष विश्वकर्मा जयंती के समय हजारों पर्यटक यहाँ घूमने के लिए पहुंचते हैं।
आइये दोस्तों बचेली की खूबसूरती को और भी चार-चाँद लगाने वाली आकाश नगर और किरंदुल के बारे में जानते हैं।
Akash Nagar Bacheli Dantewada | Baildila Hill Station
Bailadila Hill Station के रूप में विख्यात Akash Nagar कौन नहीं जाना चाहेगा। जहाँ आपको खुबसुरत पर्वत श्रृंखला का सुन्दर नजारा देखने को मिलेगा। इनके साथ-साथ आप बादलों की सैर भी करेंगे।
Akash Nagar Bacheli Dantewada जाने वाला पर्यटक क़दमों के नीचे बादल को देखना बहुत पसंद करते हैं। यह आकाश नगर किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।
इस जगह को Bailadila के खदानों में काम करने वाले, अधिकारी कर्मचारी के रहने के लिए सन 1966 में बनाया गया था। हालांकि अब यहाँ रहने वाले लोगो को NMDC बचेली शिप्ट कर दिया है।
गगनचुम्बी पहाड़ और हर समय सुहावने रहने वाले इस नंदिराज पर्वत को पर्यटकों के लिए प्रति वर्ष विश्वकर्मा जयंती के पूर्व खोला जाता हैं।
बैलाडीला पर्वत दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ | Bailadila Mountain Dantwada
Bailadila Mauntain को नंदिराज पर्वत भी कहते हैं। बैलाडीला पर्वत को बैलाडीला इसलिए भी कहते हैं, क्योंकि इस पर्वत को एक Point से देखने पर नंदी बैल के सामान कूबड़ निकला हुआ होता हैं। यही कारण है की इस क्षेत्र को बैलाडीला पर्वत कहा जाता हैं।

बैलाडीला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बचेली और किरंदुल हैं। बचेली के ऊपर आकाश नगर स्थित है और वही किरंदुल के पहाड़ियों के ऊपर कैलाश नगर बसाया गया हैं।
Kailash Nagar Kirandul Dantewada | कैलाश नगर किरंदुल दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
Kailash Nagar को भी आकाश नगर की तरह NMDC बचेली में कार्यरत कर्मचारीयों अधिकारीयों के लिए बनाया गया हैं। यहाँ भी गगनचुम्बी पहाड़ियों दिल को हिलोरे मारते रहते हैं। जो पर्यटकों का मन मुग्ध कर लेता हैं।
www.nmdc.co.in में आपको कैलाश नगर, आकाश नगर, एनएम्डीसी बचेली की फोटो देख सकते हैं। दोनों जगहों में आप क्लाउड के समय पहुंचते है तो 1 फ़ीट की दुरी वाले कोई भी इंसान बादलों के कारण दिखाई नहीं देता हैं। जहाँ तक नजर जाती हैं वहां तक धुंध ही धुंध नजर आती हैं।
Best Time to Visit Bacheli Dantewada
बचेली शहर आप कोई भी मौसम में आ सकते हैं किन्तु यहाँ की हरी-भरी वातावरण को देखने के लिए यहाँ का सर्वोत्तम समय (Best Time) सितम्बर से दिसम्बर तक को माना गया हैं। आप बचेली शहर तक तो आराम से घूम-फिर सकते हैं, लेकिन आकाश नगर, कैलाश नगर, लौह अयस्क कारखाना देखने के लिए NMDC से Permission लेना होगा। या फिर आपको विश्वकर्मा जयंती के अवसर में जाना होगा। इस समय इस जगह को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता हैं।
How to Reach Bacheli City
- रायपुर से दंतेवाड़ा होते हुए बचेली जाने के लिए नियमित बस चलती रहती हैं। बचेली शहर जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा से 26 किमी की दुरी में स्थित हैं।
- राजधानी रायपुर और विशाखापट्नम में Airport मौजूद हैं जहाँ से Mini airport जगदलपुर के लिए उड़ान भरती रहती हैं।
- विशाखापट्टनम और रायपुर से दैनिक ट्रेनें तथा विशाखापट्टनम से किरंदुल के लिए दो दैनिक ट्रैन हमेशा उपलब्ध रहती हैं।
समीप के अन्य पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल | Nearest Tourist Spot Bailadila
- दंतेश्वरी माता मंदिर
- ढोलकाल गणेश ट्रैकिंग पॉइंट
- मामा-भांजा मंदिर बारसूर
- बारसूर शहर
- समलूर शिव मंदिर –
- बत्तीसा मंदिर बारसूर
- गामावाड़ा स्मृति संग्रहालय
- सात धारा जलप्रपात
- फुलपाड़ जलप्रपात
NMDC, Akash Nagar, Kirandul, Kailash Nagar all combined videos on YouTube
This video Credit to YouTuber – visa2explore videos
September to December. But you can go to Vishwakarma Jayanti.
Around 400 Km.
494553
Lati- 18.900007, longi- 81.349993
National Mineral Development Corporation.
My Opinion – दोस्तों यहाँ जाना बहुत ही सुकूनदायक हैं। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता हैं। सामान्य दिनों में आम पर्यटक यहाँ नहीं जा पाते हैं, सिर्फ बचेली शहर को घूमकर वापस हो जाते हैं। आप यहाँ जाने का प्लान व परमिशन लेकर ही जावें।