Most Beautiful waterfall in Chhattisgarh, located in Korba District. Its name is Devpahari Waterfall, which falls in the Chornai River.
देवपहरी जलप्रपात छत्तीसगढ़ | Devpahari Waterfall Korba Chhattisgarh
देवपहरी जलप्रपात छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित हैं। जिसे गोविन्द झुंझा जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता हैं। यह जलप्रपात चोरनई नदी पर बना हुआ, मन को आकर्षित करने वाला जलप्रपात हैं। जो दिखने में बहुत सुन्दर, अद्भुत व मनमोहक हैं। यहाँ प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक, इस मनमोहक जलप्रपात ( Devpahari Waterfall ) को सिर्फ निहारने के लिए आते हैं।
कोरबा जिले के मैदानी इलाकों में पाए जाने वाले सबसे खूबसूरत जलप्रपात हैं। जो पत्थरों के कटने से निर्मित हुआ हैं। जो देखने में अत्यंत सुन्दर व फिसलन की वजह से उतना ही खतरनाक हैं। चोरनई नदी हसदेव नदी की सहायक नदी हैं। जो मैदानी इलाकों की प्राणदायिनी नदी भी कहते हैं।
धार्मिक दृष्टि से भी यह बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योकि राम वन पथ गमन में यह स्थान अपना योगदान देता हैं। इस जगह पर श्रीराम भगवान और लक्ष्मण जी का पद चिन्ह भी मौजूद हैं हालांकि बरसात के दिनों में अत्यधिक पानी बहने की वजह से यह विलुप्त होते जा रहा हैं। Devpahari waterfall में एक जगह को बैठकी नाम से सम्बोधन करते हैं, कहा जाता हैं उस जगह में लक्ष्मण जी बैठकर इस झरना को निहारा करते थे। इस खूबसूरत झरना व यहाँ के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए वाच टावर (Watch Tower) भी बनाया गया हैं।
How to Reach Govind Jhunjha Waterfall Korba Chhattisgarh
Freind’s Govind Jhunjha Waterfall is Second Name Devpahari Waterfall. how to reach some method in this place-
#हवाई मार्ग – राजधानी रायपुर में एक मात्र हवाई अड्डा माना में स्थित हैं।
#रेलवे स्टेशन – नजदीकी रेलवे स्टेशन कोरबा व जांजगीर-चाम्पा हैं।
#सड़क मार्ग – कुछ मुख्य शहरो की दूरियां हम नीचे बता रहे हैं –
- रायपुर – 256Km
- अंबिकापुर – 188Km
- कटघोरा – 75Km
- कोरबा – 53Km
- बिलासपुर – 141Km
- जांजगीर-चाम्पा – 120Km
Nearby Place In Devpahari Waterfall Chhattisgarh
दोस्तों देवपहरी के आसपास बहुत ही सुन्दर-सुन्दर पिकनिक स्पॉट हैं, जिसमें आप आसानी से घूमने के लिए अपने दोस्तों, परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
- सतरेंगा पिकनिक स्पॉट – पर्यटकों के लिए महशूर यह जलप्रपात मिनी गोवा से 25 किलोमीटर की दुरी में स्थित हैं। जिसे लोग मिनी गोवा (mini goa) के नाम से जानते हैं।
- रानी झरना – तीन पहाड़ों के बीच में स्थित रानी झरना में आप लगभग 3-4 किलोमीटर की ट्रैकिंग के बाद इस खूबसूरत जलप्रपात में पहुंच सकते हैं। जिसकी दुरी यहाँ से मात्र 32 किमी हैं।
- बांगो डैम – सतरेंगा पिकनिक स्पॉट इसी डैम के दूसरी छोर में स्थित हैं। 56km की दुरी में हैं जिसे आप जंगलो को चीरते हुए आसानी से पहुंच सकते हैं।
- कोसगई दाई मंदिर – कोसगई माता मंदिर पहाड़ में स्थित हैं। जहाँ पे जाने से एक अद्भुत आनंद की प्राप्ति होना, mountain lover के लिए निहित हैं। जिसकी दुरी लगभग 64 किमी के आसपास होगी।
- बुका जलाशय – यहाँ से 82 किमी की दुरी बुका जलाशय स्थित हैं। जिसे बरसात के समय देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
- केंदई वाटर फाल – बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात यहाँ से 100 किमी की दुरी में स्थित हैं।
Trip Advise – दोस्तों इस जलप्रपात में अपने दोस्तों, परिवार एवं अन्य सदस्यों के साथ ध्यान पूर्वक आनंद ले। चूँकि यह फिसलन व गहराई वाले जगह होने की वजह से यहाँ दुर्घनाएं अधिक होती हैं।
Devpahari Waterfall | Aaretra – Lamru | Korba Chhattisgarh & FaQ
This video Credit & Making by YouTube – Dk808
Devpahari Waterfall Korba Pin?
495453
Korba to Devpahari Distance?
53 Km.
Nice Waterfall in korba district.