छत्तीसगढ़ राज्य के बारनवापारा जंगलो से होकर निकलती हुई सिरपुर के पास पासिद नामक ग्राम के आसपास 3km अंदर में बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात निर्मित होती हैं, जिसे Dhaskudh Waterfall (धसकुड़ जलप्रपात) के नाम से जाना जाता हैं।

धसकुड़ झरना महासमुंद छत्तीसगढ़ | Dhaskudh Waterfall In Mahasamund Chhattisgarh
दोस्तों बरसात के दिनों में बनने वाली सबसे खूबसूरत झरनों में से एक हैं – धसकुड़ झरना/ जलप्रपात। यह मौसमी जलप्रपात होने के कारण बरसात के मौसम में ही बनता हैं। यहाँ पे आप झरने के नीचे नहाने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। (अधिक पानी होने की स्थिति में आप बिलकुल भी ना नहाये, झरने के आसपास पत्थरों की संख्या बहुत ज्यादा हैं। )
Dhaskudh Waterfall In Mahasamund Chhattisgarh पर्यटकों को अकस्मात ही मंत्र मुग्ध कर देता हैं। यह प्रति वर्ष हजारों की संख्या में पर्यावरण प्रेमी झरने को निहारने पहुंच जाते हैं।

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा Dhaskudh waterfall में ध्यान देने की आश्यकता हैं। जिससे की यहां लोगो की सुरक्षा और पहुंचने का मार्ग सुगम हो सके।
यहां पहुंचने के लिए 3km के अंदर कंकरीली-पथरीली रास्तों से होकर आप इस खूबसूरत झरने का आनंद उठा सकते हैं।
झरने के दाएं तरफ कुछ ही दुरी में ऊपर चढ़ने का रास्ता लोकल लोगों के द्वारा बनाया गया हैं। जहां से वहां की खूबसूरती को निहारा जा सकता है।
कैसे पहुंचे धसकुड़ जलप्रपात | How To Reach Waterfall
यहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग ही एक मात्र साधन हैं, जिससे की आप यहाँ पहुंच सकते हैं। अन्य राज्य से आने वाले पर्यटकों के लिए हम नीचे हवाई अड्डा और अंतिम रेलवे स्टेशन को दर्शा रहे हैं –

- हवाई अड्डा – सबसे नजदीकी हवाई अड्डा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित हैं।
- रेलवे मार्ग – नजदीक का रेलवे स्टेशन जिला महासमुंद में हैं।
- सड़क मार्ग – धसकुड़ जलप्रपात जाने के लिए आपको सबसे पहले प्राचीन नगरी सिरपुर आना पड़ेगा। उसके बाद 13 km की सड़क मार्ग में आपको 3 km के आसपास कच्ची सड़को का सामना करके आप इस खूबसूरत झरने में Enjoy कर सकते हैं। ( अगर आप पासिद से न होकर जाना चाहते हैं तो अमलोर से कुछ ही किलोमीटर की दुरी में बोर्डिंग दिखेगा, जहाँ से आप सीधे पहुंच सकते हैं।)
अन्य आसपास के पर्यटन स्थल | Other Nearby Tourist Places
दोस्तों धसकुड़ के आसपास नजदीक में ही बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। जहाँ आप समय निकलकर मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं –
- सिरपुर – सिरपुर छत्तीसगढ़ राज्य का धार्मिक, ऐतिहासिक, और पुरातत्विक पर्यटन स्थल हैं। जो महानदी के किनारे बसा हुआ हैं। यहां आप पुरातत्विक मूर्तियों, म्यूजियम और भी ऐसे बहुत सारे दर्शनीय स्थल हैं। जिससे आपका समय कैसे व्यतीत होगा पता नहीं चलेगा।
- गोंड गुफा नागर्जुना (Gond Cave Nagarjuna) – यह गुफा लगभग 150-200 सदी में बनी हुई गुफा हैं। जहाँ कुछ वर्ष पहले नेपाल प्रमुख दलाई लामा जी ध्यान करने को आये थे।
- अन्य – दोस्तों इसी रास्ते से आप तुरतुरिया, सिद्धखोल, गिरोधपुरी, एवं छाता पहाड़ जैसे धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल के लिए भी गमन कर सकते हैं।
Dhaskudh Waterfall Image –
धसकुड़ झरना घूमने किस मौसम में जाए?
बरसात