Dornapal Bridge Sukma Chhattisgarh

सुकमा छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा को जोड़ने वाली एक मात्र पुल हैं, जो Dornapal Bridge Sukma के नाम से प्रसिद्ध हैं। यह पुल आवागमन के लिए उपयोग में तो आते ही हैं, साथ ही Eco-Tourism के लिए भी महत्व हैं।

इस ब्लॉग के माध्यम हम आपको दोरनापाल ब्रिज के बारे में अवगत कराएँगे, साथ ही कब जाये, कैसे जाये, जाने का सही समय क्या हैं, बनने में कितनी लागत आयी हैं, इसके अलावा सुकमा छत्तीसगढ़ के Famous पर्यटन स्थल के बारे में भी जानकारी देंगे।

Dornapal Bridge Chhattisgarh | दोरनापाल पुल छत्तीसगढ़  Image

Dornapal Bridge Chhattisgarh | दोरनापाल पुल छत्तीसगढ़

सुकमा की प्राणदायिनी नदी – शबरी नदी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा में निरंतर बहती रहती हैं। 65% जंगलो से घिरे होने के कारण इस नदी में जल, बारामासी बहते रहता था। ओडिशा जाने के लिए लोगो को पहले 140 किमी की यात्रा तय करने होती थी। Dornapal Bridge के बनने के बाद लोगो को ओडिशा प्रान्त के आवागमन के लिए महज 2 से 4 किमी की दुरी तय करने पड़ती हैं।

आदिवासी संस्कृति को अपने में समेटे सुकमा जिला वर्ष 2012 में दंतेवाड़ा जिला से अलग होकर नया जिला बना। जिसके बाद यहाँ के बहुत सारे प्राकृतिक जगह लोगो के समक्ष प्रस्तुत हुए। जो देखने में अत्यंत मनोरम लगता हैं। सुकमा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोरनापाल पुल को छत्तीसगढ़ प्रशासन के द्वारा Eco-Tourism के रूप में विकसित कर रहे।

11.49 करोड़ की लागत से बनी इस पुल का लोकापर्ण छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री मान. श्री रमन सिंह द्वारा किया गया हैं। शबरी नदी में बनी इस पुल की लम्बाई 700 मी. व चौड़ाई 8.5 मी. से अधिक बताई जाती हैं। जिसके कारण यहाँ प्रतिदिन 1000 लोगो का आवागमन बना रहता हैं।

Best Time to Visit Sukma Tourist Places

सुकमा के पर्यटन क्षेत्र में घूमने के लिए सबसे सही समय बरसात समाप्त होने के तुरंत बाद के महीनो में जाने को consider करना चाहिए। इस समय मौसम अपनी तमाम प्राकृतिक छटा बिखेरती रहती हैं। साथ ही झरनो में भी पानी अच्छी तरह से बहती रहती हैं।

How to Reach Sukma District Chhattisgarh

सुकमा जिला में प्रवेश करने के लिए आपको सड़क व कुछ दुरी के लिए रेल मार्ग ही उपयुक्त हैं। रेल मार्ग से आप जगदलपुर रेलवे जंक्शन तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से आप बड़ी ही आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। रायपुर बस स्टैंड से आपको सुकमा 430 किमी के आसपास पड़ेगी। वही जगदलपुर से आपको 109 किमी की खूबसूरत व खतरनाक पहाड़ी वाले रास्ते से अपना समय काटते आना होगा।

Nearby Tourist Places in Dornapal Pul Sukma

सुकमा जिला के कुछ प्रसिद्ध Tourist Places

  • दुधमा पर्यटक स्थल
  • तुंगल बांध
  • मरीन ड्राइव लेक
  • चिटमिटिन माता मंदिर
  • गुप्तेश्वर मंदिर और झरना
  • मुनिपट्टा मंदिर
  • रामाराम शिव मंदिर
  • रानी दरहा झरना
  • इंजराम रामायण स्थल
  • डांडा पदहि
Dornapal pul YouTube Video

This Video Credit & Making YouTuber – technical Prisha

दोरनापाल पुल किस नदी पर बना हुआ हैं?

शबरी नदी।

दोरनापाल पुल कहा से कहा तक बना हुआ हैं?

सुकमा छत्तीसगढ़ से कालीमेड़ा ओडिशा तक।

सुकमा जिला कब बना हैं?

2012.

Leave a Comment