Gaurghat Waterfall Korea Chhattisgarh

सघन वनों के बीच स्थित, बहुत ही खूबसूरत शांत वातावरण से सुसज्जित Gaurghat Waterfall छत्तीसगढ़ राज्य के बैकुंठपुर से लगभग 35 किमी की दुरी में हसदेव नदी पर हैं।

Gaurghat waterfall | गौरघाट जलप्रपात कोरिया छत्तीसगढ़ फोटो
This Image is Instagram Influencer – Korea Bloggers

Gaurghat waterfall | गौरघाट जलप्रपात कोरिया छत्तीसगढ़

हसदेव नदी पर स्थित सबसे खूबसूरत और सामान्य दिनों पर पानी को पारदर्शिता देखना चाहते हैं तो चले आइये कोरिया जिला में स्थित गौरघाट जलप्रपात में, आपको यहाँ शांत वातावरण और पिकनिक मनाने का सबसे सर्वोत्तम जगह मिलेगा।

सामान्य दिनों में यहाँ का वातावरण जंगलों के बीच घिरे होने के कारण इस जगह पर लोगो का आवागमन बहुत कम होता हैं। हसदेव नदी पर स्थित यह जलप्रपात लगभग 70 से 80 फ़ीट की ऊंचाई से गिरता हैं। जिसका कलरव दूर घने जंगलों में सुनाई देता हैं।

पहाड़ों के बीच में शीतल हवाओं को सराबोर करती हवाएं अकस्मात ही मन को मोह लेती हैं। सोनहत तहसील और ग्राम पंचायत तर्रा से 6 किमी दुरी में बस्ता हैं Gaurghat waterfall.

जिसका प्राचीन नाम गौरघाघ था। कहा जाता हैं प्राचीन समय में छत्तीसगढ़ के जंगलों में पाए जाने वाले “गौर” यहाँ पानी पीने के लिए आते थे। जिसके कारण इस जगह का नाम गौरघाघ पड़ गया। कालांतर में इस झरना को गौरघाट जलप्रपात कहते हैं।

बरसात के दिनों में जब यह झरना अपने रौद्र रूप में होता है तो इसके बहने वाले स्थान कहीं दिखाई नहीं देता हैं, कई किमी तक Wide हो जाता हैं।

इस जगह पर पहुंचना आसान नहीं हैं। ग्राम तर्रा के बाद आपको कच्ची सड़कें देखने को मिल जाएगी। इस झरने के पास में ही एक शिव मंदिर स्थित हैं। इसके कुछ दुरी मे ही आपको वो खूबसूरत झरना दिखाई देगा। किन्तु इनके सुन्दर नजारा को देखने के लिए आपको आधा किमी पैदल चलकर पहाड़ से नीचे उतरना होगा। नीचे उतरने के लिए कोई सीढ़ी नहीं बना हुआ हैं। अपना ध्यान यहाँ पर अवश्य रखें।

How to Reach Gaurghat Jharna | कैसे पहुंचे गौरघाट झरना

जंगलों के बीच कलरव करते इस जगह पर सोनहत सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता हैं। हालाँकि ग्राम तर्रा से 8 किमी की दुरी में आपको कच्ची सड़के बहुत परेशान कर सकता हैं।

  • By Air – छत्तीसगढ़ राज्य में एक मात्र हवाई अड्डा माना रायपुर स्थित हैं। जहाँ से सभी महानगरों की हवाई यात्रा जुडी हुई हैं।
  • By Train – रायपुर और बिलासपुर रेलवे जंक्शन से बड़े- बड़े शहरों से रेल Connectivity जुड़ा हैं। यहाँ से बैकुंठपुर के लिए आसानी से रेल सुविधा उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप नागपुर रेलवे में भी उतर सकते हैं जहाँ से इनकी दुरी महज 8 किमी की हैं।
  • By Raod – कुछ प्रमुख शहरों से उनकी दुरी को उल्लेख कर रहे हैं –
City NameDistance (approx.)
Raipur350 Km
Bilaspur210 Km
Ambikapur141 Km
Baikunthpur33 Km
Village- Tarra8 Km

Food & Accommodation –

दोस्तों खाने- पीने का सामान अपने साथ जरूर लाये, Gaurghat Jharna के आसपास कोई साधन नहीं हैं। यहाँ लोग एक दिन के लिए पिकनिक मनाने आते हैं।

रहने के लिए बैकुंठपुर में ही निजी होटल व धर्मशाला मिल जायेगा।

Nearby Tourist Places in Korea District

कोरिया जिला में पाए जाने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी –

Gaurghat Waterfall Korea Video

This video credit to YouTuber Dk808

Dk808 Youtube Channel video

गौरघाट जलप्रपात कहाँ स्थित हैं?

जिला कोरिया, सोनहत तहसील, ग्राम तर्रा में स्थित हैं।

गौरघाट जलप्रपात किस नदी पर स्थित हैं?

हसदेव नदी।

गौरघाट जलप्रपात पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम क्या हैं?

रेल माध्यम, बैकुंठपुर तक रेल की सफर करने के बाद, यहाँ आसानी से टैक्सी, कार उपलब्ध हो सकती हैं।

Conclusion – दोस्तों हम यहाँ हमारे दोस्तों के साथ गए थे, जो बैकुंठपुर में जॉब करता हैं। आप जब भी यहाँ आते है तो बैकुंठपुर से ही होते आइये। बैकुंठपुर से तर्रा का रास्ता सरल हैं। मनेन्द्रगढ़ से आने वाले रस्ते को हमने इस पोस्ट में छोड़ दिए हैं, उस तरफ से आने पर आपको जंगल रास्ते से सामना करना होता हैं। जो काफी भूल-भुलैया हैं।

तर्रा के बाद से रोड बहुत ही ख़राब हैं। बरसात के दिनों में यहाँ जाना Avoid करना चाहिए। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और कोरिया जिला प्रशासन को यहाँ के Tourism को बढ़ाने के लिए सड़क मार्ग को बेहतर करना चाहिए।

Leave a Comment