Handawada Waterfall Narayanpur Chhattisgarh

There are hidden waterfalls in Narayanpur district of Chhattisgarh. Handawada waterfall are the most beautiful, and relaxing for trekkers, nature lovers. Crossing unpaved roads, rivers, and dense forests, visiting this place is nothing less than an adventure.

This is what I would like to say to the people of India, if you are a fan of adventurers, then definitely visit this place.

Handawada Waterfall | हांदावाड़ा जलप्रपात छत्तीसगढ़ IMAGE
Photo Credit Instagram User – @BEAUTIOF_NATURE07

Handawada Waterfall | हांदावाड़ा जलप्रपात छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में घने जंगलों के बीच में बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात बनता हैं, जिसे हांदावाड़ा जलप्रपात कहते हैं। इस जलप्रपात की खूबसूरती इनके सफर में हैं, मैदानी इलाकों से होते हुए, इंद्रावती नदी पार करना, पगडण्डी वाले रास्ते में सफर करना, नैसर्गिक वनों के बीच छोटे-बड़े नदी नालों को पार करके, लगभग 5 किमी की Tracking करके यहाँ तक पहुंचना, बहुत ही रोमांचकारी लगता हैं।

बाहुबली मूवी में जो वॉटरफॉल का एनीमेशन दिखाई पड़ता हैं, वह इसी जलप्रपात की Image हैं। बहुत ही रमणीय, खूबसूरत झरना हैं। यहाँ पहुंचने पर आपको सुकून के सिवा कुछ भी एहसास ना होगा।

400 से भी अधिक ऊंचाई से गिरती हुई यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा जलप्रपात हैं। जो प्रकृति की गोद में हम इंसानों को अद्भुत नजारों से सराबोर करता हैं। यह गोयदेर नाला से धारा डोंगरी की पहाड़ी में अपना झरना बनाता हैं, जो बरसात के दिनों के बाद 4-5 से अधिक धारों में प्रवाह होता हैं। बरसात के समय इस झरना की कलरव 5 किमी से अधिक दुरी तक सुनाई देता हैं, जिसकी गर्जना किसी शेर से कम नहीं हैं।

How to Reach Handawada Falls & Accommodation

नारायणपुर जिला के ओरछा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले हांदावाड़ा ग्राम में पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले माँ दंतेश्वरी मंदिर स्थल दंतेवाड़ा प्रवेश करना होगा। दंतेवाड़ा – गीदम – बारसूर – चेरपाल से होते हुए हांदावाड़ा ग्राम पहुंचना होता हैं। इस ग्राम से पैदल 3 किमी की tracking के बाद आपको Handawada Falls नजर आ जायेगा।

इनके अलावा आप छत्तीसगढ़ और दंतेवाड़ा जिले में प्रवेश करने के अन्य साधनों से अवगत करा रहे हैं –

  • हवाई मार्ग – छत्तीसगढ़ में एक मात्र हवाई अड्डा माना रायपुर में स्थित हैं इनके अलावा जगदलपुर में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर जिला से हवाई यात्रा की जा सकती हैं।
  • रेलवे मार्ग – रायपुर रेलवे जंक्शन से रायपुर महानगर तक पंहुचा जा सकता हैं। तथा जगदलपुर जिला से छत्तीसगढ़ के
  • सड़क मार्ग – कुछ प्रमुख शहरों से दंतेवाड़ा की दुरी –
    Jagadalpur – 84 Km
    Raipur – 355 Km
    Bilaspur – 84 Km

दोस्तों हांदावाड़ा झरना में आप सीधे रोड के माध्यम से नहीं पहुंच सकते हैं। अबूझमाड़ के जंगलों में होने के कारण यहाँ माड़िया/मारिया जनजाति के लोग रहते हैं जिसके कारण आपको यहाँ भाषा की परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं, क्योंकि इस जगह पर अधिकतर गोंडी और हल्बी बोली, बोली जाती हैं।

इस जगह visit करने से पहले आपको इस प्रकार की समस्या आ सकती हैं। हम आपको एक Guide ले जाने की सलाह देते हैं। बारसूर में आपको Muchnar Homestary मिल जायेगा। जिससे आप संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर – +916263988854. इसके अलावा वहां की महिला स्व: सहायता समूह द्वारा गाइड प्रदान किया जाता हैं।

YouTuber DK808 के माध्यम से भी Handawada waterfall जगह पर जाया जा सकता हैं। उनसे ट्रिप बुक करवा सकते हैं।
Instagram ID – DK808Official

Best time to visit handawara waterfalls

दोस्तों जब भी इस जगह पर आते हैं तो अपने साथ एक Guide अवश्य रखे। इस जगह घूमने आने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच होता हैं। इस बीच यह झरना मंद गति से चलते रहता हैं।

Best Tourist Places in Bastar

Some Famous Places in bastar and their distance from Dantewada

Tourist PlaceDistance
Danteshwar Temple2.5 Km
Chitrakoot Waterfalls76 Km
Tiragarh waterfall72 Km
Barsoor temple31 Km
Kanger valley national park71 Km
Kotumsar Cave82 Km
Tamada Ghumar Waterfall67 Km
Jagadalpur City84 Km

Handawada waterfalls video

This video credit to YouTuber – DK808


Best time to visit handawada falls?

October to December.

can i go by bike?

Yes. but can’t go when it’s raining.

यह किस जिले में आता हैं ?

नारायणपुर जिला।

My Opinion – दोस्तों मेरी राय यही हैं की आप इस जगह पर जाते हैं तो गाइड को साथ लेकर जरूर चलिए। घने जंगलो के बीच में होने की वजह से सूर्य की रौशनी दोपहर के बाद से कम आना चालु हो जाता हैं। रास्ते भुलने की संभावना बहुत अधिक होती हैं।

आप इस जलप्रपात कभी गए हो या जाने का प्लान कर रहे हो तो हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा। अपने दोस्तों को इस जलप्रपात के बारे में बताइये।

Leave a Comment