कोडार जलाशय (Kodar Dam) Nature Lover के लिए आनंददायी पर्यटन स्थल हैं। जो छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिला में स्थित हैं।
Kodar Dam Patewa Mahasamund | कोडार डेम (जलाशय) महासमुंद
दोस्तों आप एक ऐसे पिकनिक स्पॉट की तलाश कर जो आपको अपने फैमिली या दोस्त के साथ Time Spend करने के लिए अच्छा हो, साथ ही Adventures भी हो, तो आपको एक बार “वन चेतना केंद्र कोडार” जरूर से विजिट करना चाहिए।
Kodar Dam में वन प्रबंधन समिति कुहरी द्वारा गार्डन निर्माण कराया गया हैं। जिसमें कई Adventures, Activity कराई जाती हैं। साथ ही वहां Night Camping, Boating भी कराई जाती हैं।
कोडार डेम (जलाशय) के बीचो-बीच एक छोटा सा टापू हैं। Boat के माध्यम से इच्छुक पर्यटकों को वहाँ घुमाया जाता हैं। वहां जाना अपने आप में एक एडवेंचर हैं। यहाँ पे उगते हुए सूरज (Sun Rise), और Sunset देखना काफी सुन्दर हैं।
दोस्तों धसकुड़ जलप्रपात, सिरपुर जैसे पुरातात्विक जगहों को देखने आ रहे हैं तो कोडार डेम सिरपुर वाले रास्ते में ही पड़ता हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा संपर्क करके आप यहाँ पहुंच (Booking) करा सकते हैं।
How to Reach | कैसे पहुंचे कोडार डेम
दोस्तों सबसे सरल व सुगम रास्ता हैं यहाँ पहुंचने के लिए। आइये कुछ माध्यमों से यहाँ पहुंचने के साधन व दुरी को जानते हैं-
- सड़क मार्ग – कोडार डेम राजधानी रायपुर से लगभग 70 किमी की दुरी पर, तथा महासमुंद से 30 किमी की दुरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग NH53 के किनारे में स्थित हैं।
- रेल मार्ग – यहाँ पहुंचने के लिए रेल मार्ग में आपको सिर्फ महासमुंद रेलवे स्टेशन ही मिलेगा। महासमुंद बस स्टैंड से प्रत्येक 30 मिनट में सरायपाली, बसना के लिए लोकल बस चलती रहती हैं।
When to visit Kodar Dam | कोडार घूमने कब जाए
दोस्तों यदि आप Adventures के शौकीन हैं तो आप यहाँ कभी भी घूमने आ सकते हैं। जब आप महासमुंद जिला के कोई भी Tourism स्थल घूमने आ रहे हैं तो यहां घूमने का प्लान अवश्य बनाये।
आसपास के अन्य पर्यटन स्थल :-
- सिरपुर – पुरातात्विक नगरी सिरपुर यहाँ से मात्र 30 किलोमीटर की दुरी हैं हैं।
- मुंगई माता मंदिर – माता जी का यह मंदिर कोडार से मात्र 17 किलोमीटर की दुरी में स्थित है। जीते जागते भालू देखना है तो यहाँ शाम के समय अवश्य विजिट करे।
- पतई माता मंदिर – छोटी पहाड़ी में खूबसूरत दृश्य समेटे हुए पतई माता मंदिर प्राकृतिक और धार्मिक दोनों ही लोगो के लिए आकर्षक हैं। ये सिर्फ 13 किलोमीटर की दुरी में स्थित हैं।
Unseen Island Kodar In Chhattisgarh Vlog Video By Youtuber DK808
This video unseen island kodar in chhattisgarh By Youtuber DK808
कोडार डेम कहाँ स्थित हैं?
छत्तीसगढ़ जिला महासमुंद NH53 के किनारे स्थित हैं।
kodar dam रायपुर से कितने दुरी पर हैं?
70Km
Kodar dam Picnic spot Oraganization Name?
वन चेतना केंद्र कोडार कुहरी