Koshgai Dai Mandir Korba Chhattisgarh

A Beautiful Mountain in the Chhattisgarh. More Adventured, more Tracking and Happy Sight, in this place koshgai dai mandir korba Chhattisgarh .

koshgai dai  कोसगई दाई

कोशगई दाई मंदिर कोरबा | Koshgai Dai Mandir Korba Chhattisgarh

प्रकृति की गोद में समाये हुए कोशगई दाई ( Koshgai Dai ) का मंदिर, कोरबा से कुछ ही किलोमीटर की दुरी में स्थित हैं। यह जगह पोड़ीखोह नामक ग्राम में स्थित हैं। प्राचीन, ऐतिहासिक, और धार्मिक दृष्टि से यह जगह बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

Koshgai Dai Mandir Korba, 52 शक्तिपीठों में से एक हैं। जिसके पहाड़ की ऊंचाई 200 फ़ीट से भी अधिक बताई जाती हैं। इस जगह के बीचो – बीच एक पानी का श्रोत है, जो कभी भी नहीं सूखता हैं और पानी का स्वाद बहुत ही मीठा हैं। पहाड़ के एक छोटे से हिस्से में माँ विराजित हैं। जहाँ से प्रकृति का नजारा अनुपम हैं, एक Mountain Lover को अकस्मात ही अपनी ओर खींच लेता हैं।

koshgaigarh kila | कोसगईगढ़ किला

इस मंदिर का निर्माण लगभग 500 वर्ष पूर्व की गई हैं, जिसमे छत का निर्माण नहीं हो पाया हैं ऐसी मान्यता हैं की माता जी की मंदिर को सिर्फ एक रात में बनाया जाना था, पूरा नहीं हो पाने की वजह से उसे वैसे ही छोड़ दिया गया हैं। ऐसा कहा जाता हैं की माता जी कभी भी यहाँ से चली जाती हैं तथा नवरात्र के समय भक्तो के लिए वापस आ जाती हैं।

मान्यता/किवदंती –

ऐसी मान्यता हैं की माता जी को सफेद कपड़ा ही सम्मान के रूप में चढ़ाया जाता है, यहाँ पे स्वेत ध्वज ही लहराया जाता हैं। चूँकि सफेद रंग शांति का प्रतिक माना जाता हैं। नवरात्र के दिनों में यहाँ भक्तों का ताँता लगा रहता हैं।

कोशगई दाई का यह पहाड़ प्राचीन व ऐतिहासिक किला हुआ करता था, जो की अब ध्वस्त हो चूका हैं। जिसे पहले कोशगईगढ़ के किला के नाम से विख्यात था, जो अब ध्वस्त हो चूका हैं।
उस समय लगभग 12वीं शताब्दी में रतनपुर के राजा बाहरंद्र ने अपना खजाना चुरारी जमींदारी के अंदर इसी कोशगईगढ़ के किला में छुपाया था।

कोशगई दाई मंदिर | koshgai dai temple

Nearby Place In Koshgai Dai Korba

दोस्तों इस जगह को घूमने के बाद नजदीकी tourist places की ओर आगे बढ़ सकते हैं-

  • बुका जलाशय – यहाँ से 46 किमी की दुरी बुका जलाशय स्थित हैं। जिसे बरसात के समय देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
  • रानी झरना – तीन पहाड़ों के बीच में स्थित रानी झरना में आप लगभग 3-4 किलोमीटर की ट्रैकिंग के बाद इस खूबसूरत जलप्रपात में पहुंच सकते हैं। जिसकी दुरी यहाँ से मात्र 8 किमी हैं।
  • देवपहरी जलप्रपात – पर्यटकों के लिए महशूर यह जलप्रपात मिनी गोवा से 37 किलोमीटर की दुरी में स्थित हैं।
  • बांगो डैम – सतरेंगा पिकनिक स्पॉट इसी डैम के दूसरी छोर में स्थित हैं। जो यहाँ से 20 किमी की दुरी में हैं।
  • केंदई वाटर फाल – बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात यहाँ से 65 किमी की दुरी में स्थित हैं।
  • सतरेंगा पिकनिक स्पॉट – एडवेंचर के शौक़ीन एवं बोटिंग करने वालो के लिए मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्द सतरेंगा पिकनिक स्पॉट बहुत ही एडवेंचरेबल है। जिसकी दुरी लगभग 16 किमी के आसपास होगी।

How to Reach | कैसे पहुंचे

यहाँ पहुंचने के लिए कोरबा जिला प्रसाशन द्वारा सड़क मार्ग को अच्छे से बना लिया गया हैं। हम आपको इस पेज के माध्यम से कुछ जगहों से उनकी दूरियों को दर्शा रहे हैं –

#हवाई मार्ग – नजदीकी हवाई अड्डा माना रायपुर में स्थित हैं। इस जगह से आपको 234 किलोमीटर की सड़क यात्रा करना पड़ेगा।

#रेलवे मार्ग – कोरबा और जांजगीर-चाम्पा में इस जगह से रेलवे स्टेशन नजदीक हैं।

#सड़क मार्ग – यहाँ पहुंचने के लिए विभिन्न जगहों की सूचि किलोमीटर अनुसार आपको प्रदान कर रहे हैं।

  • रायपुर – 234Km
  • अंबिकापुर – 152Km
  • कटघोरा – 40Km
  • कोरबा – 30Km
  • बिलासपुर – 113Km
  • जांजगीर-चाम्पा – 96Km
  • रायगढ़ – 140Km

CgTourism.in Trip Advice – कृपया यहाँ प्लास्टिक अथवा पॉलीथिन बेग न फेंकें। यदि आप किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सामग्री साथ लाते हैं तो उसे अपने साथ वापस ले जाये एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करें। जिससे आप यहाँ हमेशा साफ सुथरे माहौल का आनंद उठा सकें, साथ ही आप यहाँ अच्छे ग्रिप वाले जूता-चप्पल कर जाए, बरसात के दिनों में जरा ध्यान से जाए।


Photo of Koshgai Dai

  • koshgaigarh kila bhimsen image
  • Koshgai Dai Hike & tracking
  • koshgai garh pathar
  • koshgai dai temple view point
  • koshgai dai scane
  • कोसगई-दाई

Kosgai Mandir Korba | Vlogs Rahul

This Video Making by YouTuber- Vlog Rahul


Are there parking arrangements?

Yes.

What is the nature like here?

Amazing, Beautiful, and Speechless.

Korba to koshgai Distange?

30Km by Road.

Leave a Comment