Kotumsar Caves Bastar Chhattisgarh

कुटुमसर गुफा जगदलपुर बस्तर | Kotumsar Caves Chhattisgarh thumbnail image
Kotumsar Cace Bastar Chhattisagarh Image

कुटुमसर गुफा जगदलपुर बस्तर | Kotumsar Caves Chhattisgarh

प्राकृतिक गुफाओं में देश की सबसे ज्यादा गहरी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी गुफा है, कुटुमसर गुफा। जिओलॉजिस्ट के अनुसार यह Kotumsar caves 250 करोड़ वर्ष पुरानी बताई जाती हैं। यह Caves 72 फीट गहरा और 330 मीटर लम्बा हैं। जो पूरी तरह अंधेरा से घिरा हुआ हैं। यहां जाने के लिए आपको अधिक प्रकाश देने वाली लाइट लेके जाना होगा।

बरसात के दिनों में इस गुफा से छोटी नदियां बहती हैं। यह गुफा Stalactites और Stalagmites (चुने एक पत्थर, कार्बनडाई ऑक्सीड और पानी का नमूना) का बहुत सूंदर उदाहरण हैं। यहां बहुत सारे हाथी सूंड, शेर, टाइटेनिक जहाज जैसे आकृतियों को महसूस कर सकते हैं। प्राकृतिक रूप से बने इन आकृतियों से आप बखूबी महसूस कर सकते हैं।

मान्यता यह भी हैं की प्रागैतिहासिक काल में भगवान श्रीराम ने दंडकारण्य में अपने वनवास के 12 वर्ष यहाँ व्यतीत किये हैं। साथ ही यह भी कहा जाता हैं- पांडव ने भी यहां अपने वनवास काटा हैं। इस गुफा के सबसे निचले हिस्से में प्राचीन शिवलिंग स्थापित हैं, जिसे भगवान् राम ने अपने वनवास काल के समय बनाया है, ऎसे मान्यता है।

Kotumsar Cave कुटुमसर गुफा

कहते हैं, इस गुफा को सर्वप्रथम 1900ई. में आसपास रहने वाले आदवासी लोगों से ढूंढा था। लेकिन इस Cave को प्रसिद्धि सन 1951 में मिली। जब प्रोफेसर शंकर तिवारी ने अपने रिसर्च टीम और यहाँ के आदिवासी लोगों के द्वारा इस जगह पे रिसर्च किया। प्रो. शंकर तिवारी के नाम से इस गुफा का वैज्ञानिक नाम कैम्पिओला शंकराई रखा गया हैं।

अंधी मछली कुटुमसर गुफा | Blind Fish Kotumsar Caves

यहां दुनिया की अद्भुत मछली पायी जाती हैं, जो दुनिया में कहीं भी नहीं पायी जाती हैं। जिसे अंधी मछली कहते हैं। एक अनुमान के अनुसार यहाँ करोड़ो वर्षो से सूर्य प्रकाश की किरण नहीं पहुंच पायी जिससे यहाँ घनघोर अंधेरा रहता हैं। मछलियां यहां पे अपने आँखों की उपयोगिता खो जाने की वजह से, मछलियों के बच्चे जन्मजात अंधी पायी जाने लगी हैं।

Blind Fish | अंधी मछली कुटुमसर गुफा बस्तर छत्तीसगढ़
Blinde Fish Kotumsar cave

कुटुमसर गुफा कब जाये | Best Time To Visit

Kotumsar Caves को आप सिमित समय में ही विजिट कर सकते हैं। ये प्रतिवर्ष 1 नवम्बर से 15 जून (Chhattisgarh tourism द्वारा समय-समय परिवर्तन किया जा सकता हैं।) 16 जून से 30अक्टूबर तक मानसून में यहां पानी भरने की वजह से बंद रहता हैं। हमारे अनुभव के अनुसार आपको Winter के समय में जाना चाहिए।

कुटुमसर गुफा में लगने वाले शुल्क

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर आने वाली इस Kotumsar Caves तक पहुंचने के लिए आपको एक जिप्सी चार्जेस देनी होगी, जो लगभग 1500 रु भारतीय मुद्रा हैं। जिसमे आपको गाइड चार्ज भी जुड़ा है, जो आपको कांगेर घाटी नेशनल पार्क को घुमायेगा। गुफा के अंदर प्रवेश करने के लिए आपसे 25रु का टिकट दिया जायेगा।
साथ ही आप वीडियो और फोटो सूट करने के लिए कैमरा ले जा रहे हैं, उसका अलग से शुल्क लिया जाता हैं।

कुटुमसर गुफा में लगने वाले शुल्क बस्तर छत्तीसगढ़

कुटुमसर गुफा कैसे पहुचें | How to reach Kotumsar Caves

कुटुमसर गुफा पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बस्तर आना होगा। यहाँ से आप जंगलो का बेहतरीन नज़रों का 29 किमी की सफर तय करके पहुंच सकते हैं।

Kotumsar Cave | कुटुमसर गुफा बस्तर छत्तीसगढ़

आसपास जुडी अन्य पर्यटक स्थल

दोस्तों आप सिर्फ कुटुमसर गुफा देखने तो नहीं जा रहे होंगे, तो हमारा सजेसन है की time बचता है तो आप नीचे दिए गए जगह पर भी घूम आइये।

  • कैलाश गुफा – कांगेर घाटी राष्ट्रीय राजमार्ग के अंदर आने वाली इस गुफा में भी विजिट कीजिये। बहुत सूंदर नजारा देखने को मिलेगा।
  • कांगेर धारा – यह बहुत सूंदर जलप्रपात हैं। आप यहाँ भी Visit कर सकते हैं।
  • तीरथगढ़ जलप्रपात – यहां तो तो जाइये ही जाइये। बहुत ही सूंदर अनुभव इस जलप्रपात में देखने को मिलेगा।
  • जगदलपुर सिटी – आप Shoping के शौक़ीन है तो आप जगदलपुर सिटी विजिट कर सकते है। छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को संजोये यहाँ के बाजार में आपको देखने को मिल जायेगा।

Trip Advise – दोस्तों आप यहाँ आते हैं तो अपने फैमिली या दोस्तों के साथ जरूर आये। इनके दो फायदे होंगे, एक तो जिप्सी एवं अन्य शुल्क सही लगेगा, और फैमेली/दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने को मिलेगा। यहाँ आने के समय अच्छी गृप वाली जूता और अच्छी प्रकाश वाली लाइट जरूर लेते आये।

FaQ

Kotumsar Caves Jagadalpur Bastar

कुटुमसर गुफा कहां स्थित हैं?

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला में कांगेर घाटी नेशनल पार्क में स्थित हैं।

कुटुमसर गुफा की जगदलपुर से कितनी दुरी पर स्थित हैं?

लगभग 29Km

Kotumsar Caves देखने का सबसे अच्छा समय कौन सा हैं?

यहां घुप अँधेरा होने की वजह से गुफा के अंदर गर्मी बढ़ जाती है, इसलिए आपको ठण्ड की मौसम में यहाँ visit करना चाहिए।

क्या गाइड अवेलेबल रहता हैं?

जी हाँ।

जिप्सी और Cave शुल्क कितना होता है?

जिप्सी 1500रु और Cave शुल्क 25रु।

यहाँ जाने के लिए क्या परमिट लगता हैं?

जी हाँ। यह परमिट कांगेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान में ही बन जायेगा।

क्या चित्रकोट जलप्रपात और कुटुमसर वैली को एक साथ विजिट कर सकते हैं ?

हाँ।

Leave a Comment