महासमुंद जिला में स्थित पटेवा नामक छोटे से कस्बे से होकर इस छोटे से मंदिर या पठार में पहुंचते है जो पतई नामक ग्राम में में स्थित हैं। Patai Mata Temple.

पतई माता मंदिर पटेवा महासमुंद | Patai Mata Temple Patewa Mahasamund
दोस्तों पतई माता मंदिर एक छोटे से पहाड़ी पर स्थित हैं जो पतई नामक ग्राम में ही हैं। इस छोटे से पहाड़ी में मुश्किल से कुछ 50 सीढ़ी होगा, जिसमे चढ़ने के बाद आप प्रकृति के मनोरम दृश्यों से सराबोर हो जायेंगे। उस पल को आप भूल जायेंगे। बहुत ही खूबसूरत प्राकृतिक नजारो से ओतप्रोत हो जायेंगे।

Patai Mata Temple के इस छोटे से जगह में आपको प्रकृति के सिवा और कुछ भी नजर नहीं आएगा। कुछ दूर और Tracking करने के बाद आपको प्राचीन मंदिर मिलेगा। जहाँ से आपको मुंगई माता मंदिर का पहाड़ (जहा पे भालू हर शाम को विचरण करने आते हैं) दिखाई देगा, जो अत्यंत ही अनुपम लगता हैं।
How to Reach | कैसे पहुंचे पतई माता मंदिर
यहाँ पहुंचने के लिए सड़क मार्ग ही उत्तम हैं। सबसे पहले आपको जिला मुख्यालय महासमुंद आना होगा उसके बाद आप नेशनल हाईवे 53 से हवा में बाते करते हुए पटेवा आना होगा। उसके बाद कुछ ही दुरी में आपको पतई गांव मिलेगा वहां से आप 1km की दुरी में पतई माता का पहाड़ी मिल जायेगा।
इन सब की दुरी लगभग 32Km होगा।

Patai Mata Temple Manyata | मान्यता
इस जगह में माता जी की ज्योति कलश जलाने पर मान्यता पूरी हो जाती है।
दोस्तों पतई माता मंदिर के आसपास छोटे-छोटे अन्य पठार भी हैं, जिसे आप अवलोकन कर प्राकृतिक नजारों का लुप्त उठा सकते हैं। जैसे
- मुंगई माता मंदिर – इस मंदिर में हर शाम को भालू का पूरा परिवार विचरण करने आता हैं। जो यहाँ से लगभग 5-7 किलोमीटर होगा।
- छछान माता मंदिर – यह भी छोटा सा पहाड़ है। जो मुंगई माता मंदिर पहुंचने से पहले पड़ता हैं। इसके सबसे ऊपरी हिस्से में जाना अति आनंददायक हैं।
- कोडार जलाशय – यह भी इन सभी मंदिर पहाड़ो से लगा हुआ हैं। यहाँ भी एक बार विचरण कर मन को Fresh जरूर करें।
- सिरपुर – प्राचीन मंदिरो से, पुरातात्विक, ऐतिहासिक मंदिरों से सुसज्ज्ति प्राचीन नगरी सिरपुर को कौन नहीं जानता हैं, दोस्तों यहां से बहुत ही नजदीक हैं।
Patai Mata Tample Patewa Mahasamund Video | पतई माता मंदिर पटेवा महासमुंद
Nice Video By The Rover Men
For More Information Please visit- Chhattisgarh Tourism and revisit our website cgtourism.in, thank you for your visit.