Purkhauti Muktangan Raipur Chhattisgarh

All the culture of Chhattisgarh state has been preserved in one place. In this, you will see all the ancient temples of Chhattisgarh and the culture of Tribal. One of the most famous places in Muktangan Raipur.

I promise you will feel better by coming here. Please visit us at Chhattisgarh Heritage.

Muktangan Raipur Image

Muktangan Raipur | पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में स्थित पुरखौती मुक्तांगन, अपनी लोक संस्कृति, अपनी विरासत को संजो कर रखने के लिए जाने जाते हैं। यहाँ सभी प्रकार के आदिवासी संस्कृति से लेकर उनकी नृत्य, छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से मंदिरों तक को संग्रहालय के रूप में यहाँ रखा गया हैं। इसे इस प्रकार से भी कहा जा सकता हैं – छत्तीसगढ़ की वैविध्यपूर्ण संस्कृति का जीवंत केंद्र। इसे आप दूर उस इलाके में ना जाकर, Muktangan Raipur में देख सकते हैं। यही कारण हैं की यह बहुत ही प्रसिद्द हैं।

प्रतिवर्ष इस जगह को दीदार करने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में पहुंचते हैं। 200 एकड़ में फैले इस छत्तीसगढ़ की वैविध्यपूर्ण संस्कृति का जीवंत केंद्र को पूर्व महामहिम एपीजे कलाम द्वारा उद्घाटन किया हैं। इसमें आप छत्तीसगढ़ से जुडी कलाओं, संस्कृतियों को जीवंत अनुभव कर सकते हैं।

Muktangan Raipur | पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर photo

सर्वप्रथम आपको भव्य प्रवेश द्वार दिखाई देगा। जिसे पर्यवरण से सम्बंधित बनाया गया हैं। आइये देखते हैं कुछ प्रमुख चौक को-

  • बैगा चौक
  • दण्डामीमाडिया पथ
  • छत्तीसगढ़ चौक
  • ज्वेलरी पार्क
  • आमचो गांव
  • जातरा गुड़ी
  • कोयालून आवास गृह
  • माता गुड़ी
  • मैनपाट तिब्बती विहार
  • चित्रकूट वॉटरफॉल
  • मनोरंजन पार्क/ बगीचा
  • जनजाति नृत्य शैली
  • मान्यातला

Baiga Chauk | बैगा चौक –

बैगा जनजातियों की संस्कृति एवं उनके पूजन करने के तौर-तरीको को इस चौक में दर्शाया गया हैं।

दण्डामीमाडिया पथ | Dandamimadiya Path –

इसमें आपको कर्मा वृक्ष से अवगत कराया जायेगा। इस पथ के अगल-बगल में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दर्शाने वाले करमा नृत्य जैसे अन्य नृत्यों को मूर्ति रूप में बनाया गया हैं।

छत्तीसगढ़ चौक | Chhattisgarh Chauk –

इस चौक में छत्तीसगढ़ के महान हस्तियों की मूर्ति बनाया गया हैं जिसमें 1. शहीद वीरनारायण सिंह, 2. बैरिस्टर छेदीलाल, 3. मिनी माता, 4. पंडित रविशंकर शुक्ल, 5. पंडित सुंदरलाल शर्मा, 6. डॉक्टर प्यारे लाल, 7. माधवराव सप्रे, 8. डॉ खूबचंद बघेल, जैसे महान हस्तियों की मूर्ति 30 फीट से भी ऊपर बनाया गया हैं।

ज्वेलरी पार्क | Jwelari Park –

छत्तीसगढ़ की महिलाओं द्वारा पहनने वाली सभी श्रृंगार की चीजों जैसे पायल, नथ, फूली, सुतिया, बाजूबंद, कमरबंद,एवं अन्य चीजों को 10 फ़ीट के आसपास के आकर में मूर्तियां बनायीं गयी हैं। साथ ही इस पार्क के बीचो-बीच में एक महिला को सभी आभूषणों को पहनने हुए दिखाया गया हैं।

आमचो गांव | AmCho Village –

इस गांव में प्रवेश करते ही आपको बस्तर संभाग में स्थित सभी पुरातात्विक, ऐतिहासिक मंदिरों, झरनों व वहां के हाट-बाजार, संस्कृति, देवगुड़ी, जगदलपुर के राजमहल, नारायणपाल जैसे मंदिरों को हूबहू नकल करके बनाया गया हैं। इसमें प्रवेश करते ही आपको एक Entry Gate का Path-Way दिखाई देगा, जिसे देखकर आप अपना रास्ता चुन सकते हैं। इसमें आपको घोटुल, माड़िया, एवं अन्य जनजातियों की झलक देखने को मिल जाएगी।

माड़िया जनजाति की संस्कृति, उनकी वेशभूषा, घर की कलाकृति (हूबहू आकृति), बांस की टोकरी, एवं विलुप्त हो रहे ढेकी का नमूना देखने को मिलेगा।

जातरा गुड़ी | Jatra Gudi –

जनजातियों की पूजा स्थली को दर्शाया गया हैं। पूजा करने के तौर तरीकों से भी अवगत कराया गया हैं।

कोयालून आवास गृह | Koyalun House –

बस्तर के लोहार जाति की रहन-सहन , वेशभूषा, उनके काम करने के तरीको को मूर्ति के रूप में उकेरा गया हैं।

माता गुड़ी | Mata Gudi –

गांवो के शीतला मंदिर को ही माता गुड़ी कहा जाता हैं। देवी-देवताओं को पूजते हुए लोगो को दिखाया गया हैं। जो अत्यधिक प्रभावशील हैं।

मैनपाट तिब्बती विहार | Mainpat Tibbati Vihaar –

मैनपाट के तिब्बती विहार को अच्छे से मूर्ति रूप में उकेरा गया हैं। जिसे देखने से आनंद महसूस होता हैं।

चित्रकूट वॉटरफॉल | Chitrakoot Waterfall

चित्रकूट के झरना को उसी रूप में बनाया गया हैं। जिसे देखने से अच्छा लगता हैं। चित्रकूट के बारे में जानने के लिए क्लिक करे – Chitrakoot waterfall Chhattisgarh

मनोरंजन पार्क/ बगीचा | Guarden –

मनोरंजन के लिए बगीचा का निर्माण किया गया हैं। आप यहाँ अपने परिवार के साथ बैठकर Time Spend कर सकते हैं।

जनजाति नृत्य शैली | Tribal Dance Form –

Tribal dance form में आपको बड़े-बड़े मूर्तियों की आकार में आदिवासियों को नृत्य शैली में देख सकते हैं। इसमें आपको पंथी नृत्य, मंडिया नृत्य, सुवा नृत्य, गेड़ी नृत्य जैसे Dance Form को देख सकते हैं। जो देखने बहुत ही आनंददायक हैं।

मान्यातला | Manyatala –

मान्यातला में आपको मुखौटे में बने पुरुषों जो की मुख्यतः जनजातियों, कबीलों वालों के मुखौटे देखने को मिल जायेगें। वे लोग एक विशेष प्रकार के नृत्य देखने को मिल सकता हैं। वो भी बहुत बड़े मूर्ति आकार में।

एवं इसी प्रकार से अन्य मंदिरों जैसे भोरमदेव, ढोलकाल गणेश के हूबहू नकल तथा सिरपुर के पुरातत्व अवशेष जैसे चीजों को इस जीवंत केंद्र में देख सकते हैं।

Muktangan ticket Price Raipur | Muktangan Raipur टिकिट शुल्क

Here the ticket prices have been kept category wise. Which are like this.

Ticket Price –INR
03 – 12 Year OldRs. 20.00/-
12 AboveRs. 30.00/-
Digital Camera Rs. 100.00/-
Pre. Wedding ShootingRs. 1500.00/-
Film Making ShootingRs. 5000.00/-

Note- Remember this place timing is Morning 8:00 Am to 5:00 Pm evening.

Nearby Place to Purkhauti Muktangan

Scroll this page. We are giving you information about a very beautiful place near you.

  • जंगल सफारी – Zoo & Jungle Safari यहाँ से 10 किमी में स्थित हैं ;
  • ऊर्जा पार्क – ज्ञान विज्ञान के लिए ऊर्जा पार्क जा सकते हैं। इनकी दुरी यहाँ से 17 किमी हैं।
  • महंत घासीदास संग्रहालय – पुरातत्व अवशेष को देखने के लिए यहाँ आप जा सकते हैं। इसकी दुरी 10 किमी हैं।
  • राजिम – पुरातन नगरी प्रयाग राज राजिम यहाँ से 28 किमी की दुरी में स्थित हैं।
  • चम्पारण – महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की दर्शन के लिए आप 25 किमी की दुरी तय करके पहुंच सकते हैं।
  • कौशिल्या माता मंदिर चंदखुरी – इनकी दुरी भी लगभग 28 किमी होगा।

Muktangan Raipur Timing?

Morning 8:00 Am to 5:00 Pm Evening.

Is there parking arrangement?

yes. its Free.

What is depicted in this space?

Chhattisgarh tribal culture, heritage and many more.

Cgtourism Opinion – Muktangan Raipur बहुत ही मनमोहक हैं। इस जगह को घूमने को बाद आपको छत्तीसगढ़ के जगहों को जिसे आप ट्रेवल करके आ चुके हैं। उनकी याद आना लाजमी हो जायेगा। यह जगह समय व्यतीत करने के लिए बहुत ही अच्छा हैं।

Leave a Comment