Satdhara Waterfall Barsur in Chhattisgarh

खूबसूरत सघन वनों से आच्छादित, दंतेवाड़ा में एक से एक प्राकृतिक स्थल, झरने व सदियों पुराने मंदिर, तालाब स्थित हैं। बस्तर संभाग की प्राण रेखा नदी ( इंद्रावती नदी) में बनने वाले Satdhara Waterfall के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे।

सातधारा जलप्रपात में कब जाएँ, कौन-कौन से माध्यम से यहाँ पहुंचे, तथा यहाँ रहने, खाने-पीने की व्यवस्था, जाने का सही समय एवं अन्य चीजों की जानकारी इस पोस्ट में आप तक Share करेंगे।

Satdhara Waterfall Chhattisgarh | सातधारा जलप्रपात छत्तीसगढ़  Image
Image

Satdhara Waterfall Chhattisgarh | सातधारा जलप्रपात छत्तीसगढ़

बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी में जगह-जगह पर प्राकृतिक सुंदरता की अद्भुत नमूना देखने को मिल जाती हैं। उन्ही में से एक हैं, दंतेवाड़ा जिला के बारसूर से 8 किमी की दुरी में सातधारा जलप्रपात स्थित हैं।

ओडिशा के कालीहांडी से निकलकर, बस्तर में बहुत सारे जलप्रपात बनाती हैं। जिनमे से Satdhara Waterfall Chhattisgarh एक हैं। आगे चलकर इंद्रावती नदी गोदावरी में मिल जाती हैं। यह जलधारा बारसूर के पास वाली जगहों पर अपनी सात अलग-अलग जलधारा निर्मित करती हैं। जो 10-15 फीट की ऊंचाई से गिरती हैं। जिसे सात धार जलप्रपात कहते हैं।

इन धाराओं को मुख्यतः इस प्रकार से पुकारा जाता हैं।

  • कृष्णा धारा [Krishna Dhara]
  • पांडव धारा [Pandaw Dhara]
  • प्रद धारा [Prad Dhara]
  • बुद्धिष्ट धारा [Buddhist Dhara]
  • कपिल धारा [Kapil Dhara]
  • शिव धारा [Shiv Dhara]
  • सुचित्रा धारा [Suchitra Dhara]

नारायणपुर और अबूझमाड़ इलाके से जुड़े होने के कारण यहाँ पहुंचने से पूर्व आपको एक Checking Point मिलेगा। जिसमे आपके आने और जाने का समय, नाम, पता व कितने लोग सफर कर रहे हो, उन सबकी जानकारी इस Checking point में Listing किया जायेगा।

Best Time to Visit Satdhara Waterfalls

सातधाराओं में नीचे गिरने वाले इस जलप्रपात में बरसात के समय नहीं जाना चाहिए। इंद्रावती नदी इस समय अपने पुरे उफान पर होते हैं, जिससे की यह धारा, नदी की धारा में विलुप्त हो जाते हैं। यहाँ जाने का Best Time ठंड और गर्मी हैं। ज्यादातर लोग यहाँ अक्टूबर से फरवरी की महीना में आना ज्यादा पसंद करते हैं।

How to Reach Saatdhara Waterfall

दंतेवाड़ा से गीदम>बारसूर> और बारसूर से 8 किमी की दुरी में, कच्ची सड़के से होते हुए आप Saatdhara Waterfall पहुंच सकते हैं। अलग-अलग माध्यम से यहाँ पहुंचने की जानकारी प्रदान कर रहे हैं –

  • वायु मार्ग – रायपुर में सभी प्रमुख महानगरों से हवाई यात्रा की जा सकती हैं। एवं रायपुर, विशाखापटनम से जगदलपुर के लिए भी वायुमार्ग से सफर किया जा सकता हैं।
  • रेल मार्ग – कुछ प्रमुख शहरों से जगदलपुर शहर के लिए रेल सुविधा हमेशा उपलब्ध रहती हैं।
  • सड़क मार्ग – इस जगह पहुंचने के लिए जगदलपुर से 68 किमी की सफर कर दंतेवाड़ा जिला में प्रवेश करना होगा। दंतेवाड़ा से Saatdhara Waterfall आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

Nearest Tourist Places in Bodhghat Saatdhara Waterfall Chhattisgarh

दोस्तों बोधघाट सातधारा जलप्रपात दंतेवाड़ा के आसपास के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल, जहाँ आपको समय निकाल कर जरूर जाना चाहिए।

Satdhara Waterfall Video

This video making a YouTuber – Dr. Jainendra Reeta Vlogs Video

Whare is Satdhara Waterfall in Chhattisgarh?

Dantewada, Barsur

Best time to visit Bodhghat Satdhara Falls?

October to February.

My Opinion – दोस्तों लोग यहाँ की खूबसूरती को इसलिए छोड़कर चले जाते हैं। क्योंकि यह इलाका नक्सली क्षेत्र में आता हैं। चुकी नक्सली लोग किसी भी आम आदमी या पर्यटक को अभी तक कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया हैं , तो आप इस जगह पर बेझिझक पहुंच कर यहाँ की खूबसूरत वातावरण का दीदार कर सकते हैं। हम इस जगह को घूम कर आ चुके हैं, हमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई।

Leave a Comment