Tirathgarh Waterfall Bastar Chhattisgarh

Most Peaceful & Romantic waterfall is Tirathgarh waterfall in Bastar Chhattisgarh. Every year thousands of travelers reach here.

May I would like to advise you to visit once in the monsoon season.
You will be thrilled to go there.

Tirathgarh Waterfall | तीरथगढ़ जलप्रपात

Tirathgarh Waterfall In Chhattisgarh | तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़

दोस्तों, 300 फीट की ऊंचाई से बहता यह सीढ़ीनुमा Waterfall पर्यटकों के मन को अकस्मात ही मोह लेता हैं। Tirathgarh Waterfall को देखने, प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं। भारत देश की सबसे ऊँचे जलप्रपातों में से एक हैं यह तीरथगढ़ जलप्रपात।

कहते हैं, किसी भूकंप से बने चंद्र-भ्रंस से नदी की नीचे तरफ की चट्टानें नीचे धसक गई, जिससे की यह सीढ़ीनुमा घाटी बना। Tirathgarh Waterfall जब ऊपर से नीचे गिरता है तो पानी दूधिया रूप में नजर आता हैं। जलप्रपात का पानी फव्वारा के रूप में चेहरे में पड़ता है तो मन अत्यंत आनंदित महसूस करता है।

मूंगा और बहार नदी के मिलने से तीरथगढ़ का यह झरना बनता हैं। जो मनोरम दृश्य दिखता है। 300 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती इस झरने में पर्यटक नहाना और समय व्यतीत करना बहुत पसंद करते हैं। अगर आप भी यहाँ आते हैं, तो नीचे वाले Fall में जरूर नहाये।

Best Time To Visit Tirathgarh Waterfall | तीरथगढ़ जलप्रपात देखने कब जाये

आपको खलखलाती, सिंह के सामान गर्जना करती, जलप्रपात देखना पसंद हैं तो आपको बरसात के दिनों में जरूर जाना चाहिए। वहां पे आपका मन प्रफ्फुल्लित हो जायेगा। अगर आप बरसात के समय जाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप अक्टूबर से फ़रवरी के बीच कभी भी जा सकते हैं। ये Best Time होता है Tirathgar Fall में Visit करने के लिए।

तीरथगढ़ जलप्रपात कैसे पहुंचे | How To Reach Tirathgarh Waterfall

  • हवाई मार्ग – छत्तीसगढ़ की हवाई सेवा भारत की सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं। आप सबसे पहले राजधानी रायपुर आ जाइये या फिर आपको जगदलपुर एयरपोर्ट आना होगा। वहां से आप टैक्सी या अन्य साधन से तीरथगढ़ जलप्रपात पहुंच सकते है। जिसकी दुरी करीब 300 किमी हैं।
  • रेलवे मार्ग – यह सेवा भी सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहाँ का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जगदलपुर रेलवे स्टेशन हैं। उसके बाद से आप 35 किलोमीटर की दुरी तय करके यहाँ तक पहुँच सकते हैं।
  • सड़क मार्ग – राष्ट्रिय राजमार्ग NH30 और रायपुर भिलाई जैसे कई राजमार्गो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं। जगदलपुर के लिए नियमित रूप से बस सेवाएं, एक्सप्रेस, स्लीपर बसें चलती रहती हैं। आप यहाँ बडे आराम से पहुंच सकते हैं।

Place To Nearby Visit Tirathgarh Falls | आसपास घूमने हेतु अन्य स्थान

  • कुटुमसर गुफातीरथगढ़ जलप्रपात से मात्र 6Km की दुरी में स्थित अद्भुत चुना पत्थर का नूमना है। यहा दुनिया की एकमात्र स्थल है, जहाँ अंधी मछलियां पायी जाती है।
  • तामड़ा घूमड़ – ट्रैकिंग करने वालों के लिए बेहतरीन स्थल, जो चुपचाप घाटियों के बीच स्थित मनमोहक झरना है।
  • चित्रकोट जलप्रपात भारत का नियाग्रा कहे जाने वाला झरना, अपनी सुंदरता को बखूबी प्रदर्शित करती हैं।
  • जगदलपुर – आदिवासी के सुंदर कलाओं से सुसज्जित यह शहर शॉपिंग और घूमने के लिए जबरदस्त स्थान हैं।
  • कैलाश गुफा – प्राकृतिक सौंदर्य से भरा खूबसूरत स्थल ;कैलाश गुफा। यहां पुरे सावन महीने में मेला लगता हैं।
  • कांगेर घाटी नेशनल पार्क – जगदलपुर से 27KM की दुरी में स्थित, वन देवी अपनी सुंदरता को लिए यहां बैठी हुई है। जो पर्यटकों के मन को आकर्षित करती रहती हैं।
  • इंद्रावती नेशनल पार्क – वन्य जीवों का प्रसिद्द उद्यान, जो दुर्लभ वन भैंसो के लिए जानी जाती हैं।
  • दंतेश्वरी माता मंदिर – 52 शक्तिपीठों में से एक माँ दंतेश्वरी माता का मंदिर, जो शंखिनी और धनकिनी नदियों के संगम पर स्थित हैं। दोनों नदियों के अपना अलग-अलग रंग हैं। यह मंदिर 600 साल पुरानी बताई जाती हैं।

यात्रियों के लिए सलाह – आप तीरथगढ़ जलप्रपात जाते हैं तो आपको खाने के लिए फल, चिप्स वैगरह रख लेनी चाहिए। वहां आसपास को रेस्टोरेंट मौजूद नहीं हैं। स्थानीय लोग बिस्कुट, फल विक्रय करते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment