Khapan Waterfall Sarangarh Chhattisgarh

सारंगढ़ जिला से करीब 20 किलोमीटर की कच्ची – पक्की सड़को पर एक खूबसूरत जलप्रपात बनती हैं, जिसे खपान जलप्रपात के नाम से पहचाना जाता हैं। आज से कुछ वर्ष पूर्व यह Hidden Waterfall के नाम से जाना जाता हैं। Khapan Waterfall अपने 100 की की दुरी में दो जलप्रपात बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं।

इस लेख में हम आपको खपान जलप्रपात के दोनों झरनो के बारे में बताएँगे, साथ ही यहाँ पहुंचने के रास्तो, जाने की उचित समय एवं इनके पास स्थित अन्य पर्यटन स्थलों की भी जानकारी प्रदाय करेंगे। पोस्ट अच्छा लगे तो, अपने घूमने वाले दोस्तों को जरूर शेयर करें।

खपान जलप्रपात सारंगढ़ छत्तीसगढ़, Khapan Waterfall Sarangarh Thumbnail Image

Khapan Waterfall Sarangarh | खपान जलप्रपात सारंगढ़ छत्तीसगढ़

खपान नामक ग्राम के पास स्थित खपान जलप्रपात अपने अनुपम सौंदर्य, और खूबसूरत झरने के लिए पुरे सारंगढ़ क्षेत्र में विख्यात हैं। गोमर्डा वन्य जीव अभ्यारण के नजदीक बहने वाले इस झरने में पिकनिक मनाने के लिए आसपास के लोग यहाँ पहुंचते रहते हैं।

Khapan Waterfall Sarangarh में 100-200 मीटर की दुरी में ही एक और झरना बहता हैं। दोनों ही जलप्रपात अपने- अपने जगहों पर बहुत ही खूबसूरत दृष्य, मनमोहक रूप से प्रदर्शित करती हैं। जिसे सिर्फ एक प्राकृतिक प्रेमी ही अहसास कर सकती हैं। दो घाटियों के बीच बहती खपान झरना, एक के बाद एक, अलग-अलग जगहों पर, दो जलप्रपात निर्मित करती हैं। एक ही जगह पर दो झरना बनने के कारण, यहाँ आने वाले पर्यटक, ख़ुशी का अनुभव करते हैं।

मैदानी इलाको से होते हुए पहाड़ी इलाके पर दो झरने बनाने वाली Khapan Waterfall लगभग 35 से 40 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती इस झरने को देखने व पिकनिक मनाने के लिए लोग पहुंचते है, साथ ही झरने के नीचे उतरकर, इनकी खूबसूरती का आनंद उठाते हैं।

Best Time to Visit Khapan Jharna | खपान झरना जाने का सही समय

खपान जलप्रपात में बरसात के दिनों में मटमैला जलधारा देखने को मिलेगा। बरसात के कुछ समय बाद ही यहाँ की जलधारा साफ़ नजर आएगी। आप खपान जब भी जाए बरसात और उसके कुछ ही महीनों तक ही वहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। यहाँ जाने का बेस्ट टाइम जुलाई से दिसम्बर-जनवरी के महीनो तक ही जलधारा देखने को मिल सकता हैं।

कैसे पहुंचे खपान झरना | How to Reach Khapan Waterfall

खपान झरना सारंगढ़ जिला के सबसे नजदीक हैं। किन्तु हवाई मार्ग से छत्तीसगढ़ राज्य में आप राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा तक ही ही पहुंचा जा सकता हैं। राजधानी रायपुर से रायगढ़ जिला के लिए हमेशा ट्रैन सुविधा उपलब्ध रहती हैं। सड़क मार्ग के लिए आप कही से पहुंच सकते हैं। हम यहाँ नीचे सारंगढ़ के नजदीक शहरों से खपान झरना की दुरी को प्रदर्शित कर रहे हैं।

  • सारंगढ़ – 17 Kilometer
  • रायगढ़ – 67 Kilometer
  • जांजगीर चाम्पा – 103 Kilometer
  • कोरबा – 134 Kilometer
  • महासमुंद – 145 Kilometer
  • बिलासपुर – 127 Kilometer
  • रायपुर – 191 Kilometer
  • सम्बलपुर ओडिशा – 146 Kilometer

Nearby Tourist Place Sarangarh | सारंगढ़ के आसपास नजदीकी आकर्षण स्थल

सारंगढ़ जिला के आसपास बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। किन्तु हम यहाँ के कुछ प्रसिद्ध आकर्षणों को सूची बध्द कर रहे हैं। जिससे की आपको आसपास के प्रसिद्ध क्षेत्रों में घूमने में किसी भी तरह की कोई असुविधा ना हो।

  • गोमर्डा अभ्यारण – 278 sq Feet में फैले गोमर्डा अभ्यारण सारंगढ़ से महज 50 किमी की दुरी में स्थित हैं। जहाँ आपको वन्य जीव देखने को मिल सकता हैं।
  • चंद्रहासिनी माता मंदिर – महानदी और मांड नदी के संगम पर माता चंद्रहासिनी देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। जो सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 35 किमी की दुरी पर स्थित हैं।
  • शिवरीनारायण मंदिर – भगवन शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मंदिर, महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम पर स्थित हैं। यह सारंगढ़ से महज 28 किमी की दुरी पर स्थित हैं।
Is there any Parking charge?

No.

Best Time to Visit Khapan Jharna?

July to January.

1 thought on “Khapan Waterfall Sarangarh Chhattisgarh”

Leave a Comment