Ranidah Waterfall Jashpur Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में स्थित जशपुर जिला में एक ऐसा जलप्रपात हैं, जो प्राकृतिक और रोमांचक किवदंती से भरा हुआ हैं। यह झरना गलर्मा नदी (Glrma River) पर बनने वाली रानीदाह जलप्रपात (Ranidah Waterfall Jashpur) के नाम से महशूर हैं। Ranidah जशपुर जिला की सबसे ज्यादा पर्यटक विजिट करने वाला जलप्रपात हैं।

इस लेख में आपको जशपुर जिला के इस खूबसूरत जगह के बारे में अवगत कराएँगे, साथ ही यहाँ पहुंचने के माध्यम, जाने का बेस्ट टाइम, एवं जशपुर के अन्य बेहतरीन पर्यटन स्थलों से अवगत कराएँगे, जिससे आपको यह जिला घूमने में कोई परेशानी ना हो।

Ranidah Jashpur | रानीदाह जलप्रपात छत्तीसगढ़ | Ranidah Waterfall Jashpur Thumbnail Image

Ranidah Jashpur | रानीदाह जलप्रपात छत्तीसगढ़

जंगल और पहाड़ों के बीच, बड़े – बड़े चट्टानों पर, अपनी खूबसूरती की छटा बिखेरती, करीब 90 फीट की ऊंचाई से गिरती रानीदाह जलप्रपात (Ranidah Jashpur), जशपुर जिला के आसपास के लोगों के लिए बेहतरीन पिकनिक स्पॉट हैं। जो बरसात के समय विकराल रूप धारण कर, लोगो के मन को मोहित कर लेता हैं। सामान्य दिनों में यह जलप्रपात दो भागों में बट कर झर-झर कर आवाज करती हैं, जो दूर तक सुनाई देती हैं।

कम पानी होने पर यह झरना दो भागों में विभाजित हो जाता हैं। जो मुख्यतः तीन पैदानों से होकर नीचे गिरती रहती हैं। जिसे देखने के लिए एक वॉच टावर (View Point) बनाया गया हैं। जहाँ से नीचे देखने पर बहुत ही खूबसूरत दृश्य दिखाई देता हैं।

अनुपम सौंदर्य से ओतप्रोत इस झरने के पास जाने के लिए रेक लगी सीढ़ियों का निर्माण कराया गया हैं, जिससे की पर्यटक बिना किसी परेशानी और दुर्घटना के रानीदाह जलप्रपात का दीदार कर सकें। यहाँ फिसलन भरी पत्थरों में किसी अनहोनी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ड्रिल लगाया गया हैं।

साथ ही नदी को क्रॉस करने के लिए छोटा पुल का भी निर्माण किया गया हैं। जिसके कारण पर्यटक इस झरने को अलग-अलग जगहों से इस झरने के मनोरम दृश्यों को देख सकें। इसके अलावा शिव भक्तो के लिए यहाँ शिव मंदिर की भी प्राण-प्रतिष्ठा की गई हैं, जिसमे श्रद्धालुगण जल चढ़ाकर, अपनी मनोकामना मांगते हैं।

Legend of Ranidah Waterfall | रानीदाह झरने की किवदंती

स्थानीय लोग कहते हैं – उड़ीसा प्रान्त के राजा की पुत्री रानी शिरोमणि, किसी अन्य युवक के प्रेम में पड़ कर, अपने महल को छोड़ कर चली गई। इस बीच राजा अपनी पुत्री की विवाह कराना चाहती थी, अपनी पुत्री को वापस लाने के लिए राजा ने अपने पांच पुत्रो को लाने के लिए भेजा।

रानी चलते-चलते जशपुर क्षेत्र अंतर्गत आ गई। इसी बीच इस नदी को पार करते वक्त रानी की पैर फिसल गई, जिसके कारण रानी नदी में गिर गई। जिसके कारण इस नदी का नाम रानी दाह पड़ा। रानी की समाधी स्थल भी झरने के कुछ दूर में बनाया गया हैं।

किसी श्राप के कारण रानी शिरोमणि की पीछा कर रहे, उसके भाई पत्थर के बन गए। जो रानी दाह झरना जाने वाले रास्ते में पांच पत्थर के रूप में दिखाई पड़ते हैं। यह तथ्य कितना सत्य हैं, यह हम प्रमाणित नहीं करते हैं, यह किवदंती Rani Dah Waterfall के समीप रहने वाले जनसामान्य की कहानी हैं।

Best Time to Visit Rani Dah Falls | रानी दाह झरना जाने का बेस्ट समय

वर्ष के दो माह को छोड़कर सालभर यह झरना चलती रहती हैं। जिसके कारण यहां आसपास के लोग पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। गर्मी के दो महीने Rani Dah Falls की धारा पतली हो जाती हैं। बरसात के समय रानी दाह झरना, अपने विकराल रूप में दिखाई दे जाता हैं। जिसके कारण इस समय भी लोग इसकी गर्जना और विकराल रूप को देखने पहुंच जाते हैं।

यहाँ आने का Best Time जून से मार्च अप्रैल के महीना को माना जाता हैं। पर्यटकों की अपनी अलग राय हो सकती हैं।

How to Reach Ranidah Jashpur | जशपुर जिला पहुंचने के माध्यम

जशपुर जिला के समीप सरगुजा जिला के जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित हैं। जहाँ से आपको रेल व वायु मार्ग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर से आवागमन के लिए सुविधा मिल जायेगी।

जशपुर जिला के निकटम हवाई अड्डा और रेलवे जंक्शन झारखण्ड की रांची में मिलेगा। जहाँ से आपको Ranidah Jashpur के निजी वाहन आराम से देखने के लिए मिल जायेगा। रांची से जशपुर की दुरी 159 किमी हैं, जशपुर से रानीदाह झरना की दुरी महज 15 किमी हैं।

छत्तीसगढ़ व अन्य प्रान्त के कुछ प्रमुख शहरों से, सड़क मार्ग से रानीदाह जशपुर की दुरी को नीचे प्रदर्शित कर रहें हैं।

City NameDistance KM (approx.)
Raipur435 Km
Bilaspur363 Km
Ambikapur (Surguja)148 Km
Surajpur186 Km
Jashpur15 Km
Ranchi (Jharkhand)159 Km
Rourkela (Odisha)159 Km

Parking Charges in Ranidah Falls Jashpur Chhattisgarh

Rani Dah Falls में साफ-सफाई के लिए, वाहन पार्किंग शुल्क लिया जाता हैं। जिसके अंतर्गत बाइक के 20 रु. तथा कार या चारपहिया वाहनों के लिए वाहन के 40 रु. शुल्क लिया जाता हैं।

Jashpur Best Tourist Places | जशपुर के पर्यटन स्थल

जशपुर जिले में बहुत सारे प्राकृतिक जलप्रपात, एशिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च तथा कैलाश गुफा जैसी महत्वपूर्ण प्राचीन स्थल भी हैं। यहाँ आप घूमते हुए, सुकून के पल को जियेंगे। जो आपको जिंदगी भर स्मरण करने को मजबूर कर देगा। जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सूची तथा जशपुर जिला मुख्यालय से इनकी दुरी कुछ इस प्रकार से हैं।

  1. Kailash Cave – 100 Km approx.
  2. Dangari Waterfall – 96 Km approx.
  3. Makarbhaja Waterfall – 92 Km approx.
  4. Deshdekha Hiltop & Tracking Point – 14 Km approx.
  5. Sarudih Tea Garden – 06 Km approx.
  6. Ranidah Waterfall – 15 Km approx.
  7. Badalkhol Sanctuary – 38 Km approx.
  8. Rajpuri Waterfall Jashpur Chhattisgarh85 Km approx.
  9. Catholic Church (India Second Highest Church) – 03 Km approx.

Rani dah Jashpur Vlog Video

खूबसूरत झरने को अपने ब्लॉग द्वारा mirza blog ने फिल्माया हैं। इस वीडियो की क्रेडिट व कॉपीराइट mirza vlog जी का हैं। इनके Youtube वीडियो को हमने हमारे साइट में एम्बेड किया हैं।

Cgtourism Opinion यह झरना बहुत ही सुन्दर व मनमोहक हैं। जो अपने अभूतपूर्व सुंदरता व किवदंती से भरा हुआ हैं। यहाँ आप जब भी आते हैं, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे। चूँकि यह जलप्रपात बड़े-बड़े पत्थरो से होकर गुजरता हैं, जिसके कारण फिसलन हो जाती हैं। अपने परिवार व दोस्तों के साथ जाने के लिए यह बेहतरीन जगह हैं।

रानी दाह झरना किस नदी पर बना हुआ हैं?

गलर्मा नदी पर बना हुआ हैं।

Best time to visit Rani Dah Waterfall?

June to March Month is Best time visit Rani Dah Jashpur.

Leave a Comment