Gajpalla Waterfall Gariaband Chhattisgarh

घने जंगलों से आच्छादित गरियाबंद जिला, अपने अद्भुत पर्यावरण से वशीभूत हैं। यहाँ जगह – जगह पर झरने, बांध व जंगली – जानवरों से भरे जंगल देखने को मिल सकता हैं। अद्भुत, रोमांचकारी, ट्रैकिंग पसंद लोगो के लिए, एक झरना झर – झर करके बहती हैं, जिसे Gajpalla Waterfall Gariaband के नाम से पहचानते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको गजपल्ला जलप्रपात के कच्चे व ऊबड़खाबड़ रास्ते, जाने के बेहतरीन समय तथा इस झरने के आसपास के जलप्रपात व पर्यटन स्थल से भी अवगत कराएँगे। जिससे आपको घूमने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर करे, जो गजपल्ला झरना जाने की योजना बना रहे हैं।

Gajpalla Waterfall Gariaband | गजपल्ला जलप्रपात गरियाबंद छत्तीसगढ़  Thumbnail Image

Gajpalla Waterfall | गजपल्ला जलप्रपात गरियाबंद छत्तीसगढ़

पक्की से कच्ची सड़कों पर सफ़रनामा करते हुए, अपनी गंतव्य में आने वाले, कंकरीली, पथरीली व भर्रीनुमा रास्तों को पार करना, छोटी – बड़ी नालों के ठन्डे-ठन्डे शीतल जल को, पाँव तले स्पर्श कराना, छोटी डोंगरी कहे जाने वाले, पहाड़ के ऊपर चढ़ना, कुछ दूर चलकर नीचे उतरना, खूबसूरत गजपल्ला झरने का दीदार करना, उसके बाद जल में स्नान करने के लिए कुद जाना, मछलियों द्वारा पाँव को स्पर्श करके गुदगुदाना, अपने आप में यह अविश्मरणीय याद बनाता हैं।

जैसे की ऊपर हमने बताया हैं, ठीक उसी प्रकार का अनुभव आपको इस Gajpalla Waterfall में देखने को मिल सकता हैं। जो गरियाबंद राजिम मार्ग पर, ग्राम नागझैर से 5 किलोमीटर दूर, कच्ची सड़को, खेत-खलिहानों में पैदल चलते हुए ही यहाँ तक पहुंचा जा सकता हैं।

स्थानीय लोगो द्वारा कहा जाता हैं की इस झरने में भालू, चिता, हिरण तथा बाघ जैसे जंगली जानवर पानी पीने के लिए पहुंचते रहते हैं। बारूका – पाण्डुका क्षेत्र हाथी विचरण क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं, जिसके कारण संध्या के बाद लोगों का आना जाना बंद हो जाता हैं।

दो धाराओं में बहती इस झरने को दीदार करना बहुत ही सुकूनदायक हैं। पहाड़ के ऊपरी हिस्से में दो रास्ते बट जाते हैं, जिसमे से दांया तरफ ले जाने वाली रास्ता झरने के ऊपरी हिस्से में ले जाती हैं। बांया तरफ वाला रास्ता पहाड़ के नीचे उतारती हैं, जो बड़े – बड़े पत्थरों को पार करने के बाद झरने का कुंड दिखाई देता हैं।

झरने के नीचे स्थित कुंड के मध्य वाला हिस्सा काफी गहरा हैं, जिसे आम इंसान द्वारा मापा नहीं जा सकता हैं। झरने के आसपास हिस्से को देखने से लगता हैं, यह झरना भी ज्यादातर झरनो की तरह, पत्थरों के खिसकने से बना हुआ हैं। कालांतर के कुछ ही वर्षों में, इस झरने को स्थानीय लोगों द्वारा खोजा गया हैं, जो बहुत ही खूबसूरत दिखता हैं।

गजपल्ला झरना जाने का सही समय | Best Time to Visit Gajpalla Waterfall

गजपल्ला झरना (Gajpalla Waterfall) एक मौसमी झरना हैं, जो बरसात के समय वर्षा होने की स्थिति में अपने खूबसूरती को, प्रकृति के ऊपर न्यौछावर करती हैं। अतः यहाँ जाने का सही समय बरसात के महीना या पानी गिरने के कुछ समय बाद होगा।

अत्यधिक वर्षा के समय जाना उचित नहीं होगा, यहाँ छोटे – बड़े नाले मिलते रहते हैं। फिर भी आप Best Time – July से November के महीने को मान सकते हैं। इसमें एक बात को याद रखना होगा की, अगर बरसात नहीं हुई होगी तो, झरना भी उतना नहीं चल रहा होगा।

कैसे पहुंचे गजपल्ला जलप्रपात | How to Reach Gajpalla Waterfall

गरियाबंद जिला पहुंचने के लिए हम विभिन्न माध्यमों से अवगत करा रहे हैं, जो आपको पहुंचने में मदद कर सकती हैं।

  • हवाई मार्ग – निकटतम हवाई अड्डा राजधानी रायपुर में, आपको सभी महानगरों से हवाई मार्ग की सुविधा आसानी से मिल जाते हैं।
  • रेल मार्ग – गरियाबंद जिला के लिए निकटम रेलवे जंक्शन रायपुर में ही स्थित हैं, जहाँ से सभी शहरों के लिए रेल रुट हमेशा उपलब्ध रहती हैं।
  • सड़क मार्ग – राजधानी रायपुर से गरियाबंद के लिए निजी टैक्सी, बसे मिल जायेगा। जो State Highway – 130C होते हुए गरियाबंद के लिए आसानी से पहुंचा सकते हैं।

Gajpalla Waterfall पहुंचने के राजिम और गरियाबंद मार्ग पर पड़ता हैं। जो राज्य हाइवे – 130C पड़ने वाले इस झरने तक पहुंचने के लिए राजिम से लगभग 27 किमी तथा गरियाबंद से लगभग 15 किमी की रास्ता तय करके गजपल्ला वॉटरफॉल के लिए ग्राम – नागझर के पास से मुड़ना होता हैं। वहां स्थित पेड़ पर गजपल्ला व सिन्दूरखोल जलप्रपात जाने का मार्ग का बोर्ड लगा हुआ हैं। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से यहाँ की दुरी कुछ इस प्रकार हैं –

  1. Raipur – 85 Km.
  2. Mahasamund – 66 Km.
  3. Dhamtari – 69 Km.
  4. Gariaband – 22 Km.
  5. Rajim – 35 Km.

Top 10 Gariaband Tourist Places | गरियाबंद के प्रमुख पर्यटन स्थल

दोस्तों वैसे तो गरियाबंद जिला में 10 से भी अधिक देखने लायक पर्यटन स्थल हैं, जो छत्तीसगढ़ नहीं अपितु पुरे भारत में प्रसिद्ध हैं। घने जंगलों से आच्छादित होने के कारण यह जिला पर्यावरण से जुड़ा हुआ हैं।

नीचे हम Top 10 Gariaband Tourist Places की जानकारी सूचीबद्ध कर रहे हैं –

  • चिंगरा पगार जलप्रपात – सबसे अधिक घूमने जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक चिंगरा पगार झरना हैं। छुट्टी के दिनों में यहाँ पैर रखने की जगह नहीं मिलती हैं। यहाँ सप्ताह में हजारों पर्यटक घूमकर चले जाते हैं।
  • गजपल्ला जलप्रपात – रोमांचकारी, और नई जगह तलाश करने वाले लोगो के लिए बेहतरीन प्राकृतिक स्थल हैं, जो चारो ओर जंगलो से घिरा हुआ हैं।
  • भूतेश्वर महादेव मंदिर गरियाबंद – गरियाबंद से कुछ ही किलोमीटर दूर, भूतेश्वर महादेव अपने बढ़ते हुए आकार के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं, इस शिवलिंग की दर्शन करने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं।
  • राजीव लोचन मंदिर और राजिम माघी पुन्नी मेला – माघ के महीने में चलने वाला छत्तीसगढ़ का कुम्भ मेला, जिसे राजिम माघी पुन्नी मेला के नाम से पहचानते हैं, जिसे घूमने दूर-दूर से लोग यहाँ पहुंचते हैं।
  • घटारानी मंदिर और जलप्रपात बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात घटारानी माता के दरबार से होकर गुजरता हैं। राजधानी रायपुर से नजदीक होने के कारण यहाँ पर्यटक बहुतायत मात्रा में पहुंचते हैं।
  • जतमई माता मंदिर और जलप्रपात – रायपुर शहर से नजदीक होने के कारण इस मंदिर में लोग बहुत अधिक मात्रा में पहुंचते हैं और झरने में स्नान आदि कर एन्जॉय करते हैं। यह झरना भी छत्तीसगढ़ में काफी लोकप्रिय हैं।
  • उदंती सीतानदी वन्य जीव अभ्यारण – गरियाबंद जिला चारो ओर जंगलो से घिरा हुआ हैं। यहाँ का एकमात्र वन्य जीव अभ्यारण उदंती सीतानदी अभ्यारण हैं, जिसे बाघों को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया हैं।
  • सिकासार बाँध – लगभग 47 किमी की दुरी में सिकासार बांध स्थित हैं। जहाँ आप सभी मौसम में पिकनिक मनाने के लिए पहुंच सकते हैं। यहाँ आपको बिजली घर भी देखने को मिल सकता हैं।
  • सिन्दूरखोल जलप्रपात – घने जंगलो के बीच स्थित, तीन चरणों में गिरती यह झरना बहुत ही खूबसूरत हैं। बिना गाइड के यहाँ तक पहुंचना बहुत मुश्किल हैं। जिसके कारण इस जलप्रपात को बहुत ही कम लोगों ने देखा हैं।
  • निरई माता मंदिर – यह मंदिर पहाड़ों पर स्थित हैं, जो पुरे वर्ष भर में नवरात्रि के प्रथम दिवस में प्रातः 03 बजे से प्रातः 09 तक खुलता हैं। इसके अलावा और भी इस मंदिर पर मान्यता हैं।

गजपल्ला झरना वीडियो | Gajpalla Waterfall Video by Vlogs Rahul

इस वीडियो को हमारे द्वारा नहीं बनाया गया, इसे हम आप लोगो के सहूलियत के लिए एम्बेड कर रहे हैं। इस वीडियो की सारी क्रेडिट Vlogs Rahul यूट्यूब चैनल को जाता हैं। यह वीडियो उन्होंने ही बनाया हैं।

Cgtourism.in Opinion –

यह Gajpalla Waterfall बच्चो, बूड़ो और उम्रदराज लोगो के लायक नहीं हैं। इसमें आपको लम्बा पैदल चलना पड़ता हैं, पहाड़ चढ़ना व उतरना होता हैं। कार भी कुछ दुरी तक रुक जाता हैं, जिसके कारण इस झरने तक पहुंचने के लिए ज्यादा लम्बा चलना पड़ता हैं। खैर नहीं देखे हो तो एक बार जरूर यहाँ विजिट करें।

Gajpalla Waterfall Distance from Raipur?

around 85 kilometers.

Gajpalla Waterfall Distance From Bhilai?

around 107 Km.

Leave a Comment