Kendai Waterfall Korba Chhattisgarh

कोरबा अंबिकापुर मार्ग से 2-3 किमी की दुरी पर बहुत ही खूबसूरत व प्रसिद्ध जलप्रपात बहता हैं, जिसे केंदई जलप्रपात के नाम से जाना जाता हैं। Kendai Waterfall Korba से 85 किमी की दुरी में स्थित हैं। जो अपने अनुपम सौंदर्य और मिनी माता बांगो बांध के खूबसूरत दृष्य को लिए बैठा हैं।

इस लेख के माध्यम से हम केंदई वॉटरफाल कब व कैसे जाएँ, जाने का बेहतरीन समय, आवागमन के विभिन्न माध्यमों तथा कोरबा जिले के अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में भी अवगत कराएँगे। केंदई जाने वाले अपने दोस्तों, परिवार को, इस लेख के बारे में जरूर शेयर करें।

Kendai Waterfall Korba Chhattisgarh | केंदई जलप्रपात कोरबा छत्तीसगढ़  Thumbnail image

Kendai Waterfall | केंदई जलप्रपात कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा जिला मुख्यालय से 85 किमी दूर ग्राम केंदई में लगभग 75 फ़ीट की ऊंचाई से, कल-कल करती गिरती हैं, केंदई जलप्रपात। जो कोरबा जिला के दूसरी सबसे बड़ी झरना हैं। वैसे तो कोरबा जिला में बहुत सारे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जो आपके मन को लुभा सकते हैं।

Kendai Waterfall केंदई नदी पर बनने वाली सबसे खूबसूरत जलप्रपात हैं। यहाँ बरसात के समय प्रतिदिन हजारों पर्यटक विचरण करने के लिए पहुंचते हैं। अपने मोबाइल में सेल्फी लेकर पोस्ट करते रहते हैं। पर्यटकों के मन को लुभाने व यहाँ के खूबसूरती को अच्छे से दीदार करने के लिए, अगल – अलग जगहों पर व्यू पॉइंट या वॉच टावर बनाया गया हैं, जहाँ से इनकी खूबसूरती को चार – चाँद लग जाती हैं।

इसके अलावा वॉच टॉवर से हसदेव बांगो बांध परियोजना की खूबसूरत व्यू देखने को मिलता हैं, जो अपने आप में एक अलग ही अविश्मरणीय यादे बना देती हैं। केंदई झरना का पानी इसी मिनी माता बांध में जाकर समाहित हो जाता हैं।

इस झरना के आसपास पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए फेसिंग तार भी लगाया गया हैं। साथ झरने को नीचे से देखने के लिए सीढ़ी भी बनाया गया हैं। नीचे उतरकर लोग नहाते व मस्ती करते हैं। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए, अब नहाने के लिए मना किया जाता हैं।

बिलासपुर अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग – 5 पर पड़ने वाली इस झरने पास ही स्वामी भजानन्द वनवासी जी का आश्रम हैं। जो केंदई जलप्रपात के पास ही स्थित हैं।

Best time to Visit Kendai Jharna Korba | केंदई झरना जाने का सही समय

यह जलप्रपात बरसात के समय ही अपने पीक पर होते हैं। ज्यादातर पर्यटक इस झरने को देखने के लिए बरसात के मौसम में ही प्रवेश करते हैं, या फिर छुट्टी के दिनों में। आप यहाँ बरसात या उसके कुछ दिनों बाद आने के लिए जरूर सोचें। फिर भी हम हमारे हिसाब से यहाँ आने का Best Time – जुलाई से अक्टूबर के महीने को मानते हैं। इसके बाद Kendai Jharna की धारा पतली हो जाती हैं।

केंदई जलप्रपात कैसे पहुंचे | How to Go Kendai Waterfall?

राष्ट्रीय राजमार्ग के बेहद नजदीक होने के कारण यहाँ पहुंचना बहुत ही आसान हैं। केंदई जलप्रपात ग्राम – केंदई, तहसील पौड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत आता हैं। जिसका सबसे नजदीकी हवाई अड्डा रायपुर में स्थित हैं, तथा सबसे निकटम रेलवे जंक्शन छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कही जाने वाली नगरी बिलासपुर में स्थित हैं। इन दोनों जगहों के लिए निरंतर हवाई और रेल यात्रा होती रहती हैं। यहाँ के लिए निकटम रेलवे स्टेशन कोरबा में ही स्थित हैं। ऊर्जा नगरी होने के कारण यहाँ के लिए सभी समय रेल सुविधा उपलब्ध रहती हैं।

सड़क मार्ग से केंदई जलप्रपात तक पहुंचने की सुविधा भी बहुत अच्छी हैं। यहाँ आप कोरबा या अन्य शहरों से अपनी निजी या टैक्सी, कैब, बस, मोटरसायकिल से आसानी से पहुंच सकते हैं। केंदई जलप्रपात कोरबा से 85 किमी, बिलासपुर से 88 किमी, रायपुर से 204 किमी तथा अंबिकापुर से 89 किमी की दुरी पर स्थित हैं।

Korba Tourist Places | Picnic Spot Korba Chhattisgarh

कोरबा अपने विभिन पर्यटन स्थलों के लिए पुरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं। किन्तु कोरबा ऊर्जा नगरी होने के कारण विश्व प्रसिद्ध हैं। यहाँ एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल देखने को मिल जाता हैं। इस पोस्ट में हम आपको Korba Tourist Places की जानकारी, कोरबा जिला मुख्यालय की दुरी अनुसार देंगे। आइये देखते हैं – Best Picnic Spot Korba Chhattisgarh को –

  1. चैतुरगढ़ किला (Chaiturgarh Fort)छत्तीसगढ़ की कश्मीर कहे जाने इस जगह में आपको सुन्दर नजारो के साथ साथ प्राचीन किला व मंदिर देखने को मिलेगा। शिव गुफा में आपको साल भर ठन्डे शीतल जल रिस्ते हुए दिखाई दे जायेगा। चैतुरगढ़, कोरबा बस स्टैंड से 87 किमी की दुरी में स्थित हैं।
  2. रानी झरना कोरबा (Rani Jharna)बेहतरीन नजारा और खूबसूरत ट्रैकिंग करने वाले लोगो के शानदार जगह रानी झरना कोरबा के अलावा कोई हो ही नहीं सकता हैं। बारोमास यह झरना बहती रहती हैं। झरने वाले स्थान में आपको, भरी गर्मी में भी ठण्ड लग सकती हैं। यह स्थान कोरबा से महज 26 किमी की दुरी में हैं।
  3. सतरेंगा पिकनिक स्पॉट (Satrenga Picnic Spot)रानी झरना से महज 5 किमी की दुरी में कोरबा की सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्थान सतरेंगा स्थित हैं। जहाँ आपको वाटर एडवेंजर करने को मिल जाता हैं।
  4. देवपहरी जलप्रपात (Devpahari Falls)पत्थरो के बीच बहती यह झरना कोरबा जिला में बहुतायत मात्रा में देखी जाने वाली झरना स्थल हैं। इस जगह को राम वन गमन से भी देखा जाता हैं। यह स्थान कोरबा से 55 किमी की दुरी में हैं।
  5. बुका जलविहार या गोल्डन आइलैंड कोरबा (Golden Iland Buka Korba) – बोटिंग जैसे जलविहार करने के लिए बेहतरीन स्पॉट बुक लेक हैं। यहाँ आप परिवार के साथ गुणवत्ता पूर्ण समय बिता सकते हैं। साथ ही रहने के लिए रूम बुक भी करा सकते हैं। यह स्थान केंदई वॉटरफॉल जाने से पहले पड़ता हैं। जो कोरबा से 65 किमी की दुरी में स्थित हैं।
  6. केंदई झरना कोरबा (Kendai Waterfall Korba)- 75 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती यह झरना बहुत ही खूबसूरत हैं। यहाँ आपको बुक या मिनी माता बांध की सुन्दर नज़ारे देखने को मिल सकता हैं।
  7. कोसगई दाई मंदिर (Koshgai Dai Temple) – पहाड़ो की माता कही जाने वाली कोसगई माता, प्राचीन काल के कोसगई किला में प्रतिष्ठापित हैं, यहाँ पहुंचने के लिए आपको अच्छी खासी चढ़ाई करनी पड़ती हैं, जो अपने आप में रोमांच से कम नहीं हैं। कोरबा से यहाँ की दुरी 51 किमी के आसपास होगा।
  8. मड़वा रानी माता मंदिर (Madwa Rani Temple) – हसदेव नदी के किनारे, पहाड़ो पर बसी माँ मड़वा रानी अपने अनुपम प्राचीन कथा व सबकी मनोकामना पूर्ण करने वाली माता के नाम से विख्यात हैं। मड़वा रानी माता मंदिर में आप पहाड़ के ऊपर भी अपनी वाहन को ले जा सकते हैं। यह कोरबा से मात्र 5 किमी की रास्ते में स्थित हैं।
  9. मौहरगढ़ (Mouhargarh) – प्राचीनकालीन पाउना खरी पहाड़ी पर 2000 फ़ीट की ऊंचाई में, बहुत सारे मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं। कोरबा से यह 21 किमी की दुरी पर स्थित हैं।
  10. तुमान (Tuman) – कटघोरा से 10 किमी दूर 11 वि सदी कालीन राजा रत्नदेव प्रथम कलचुरी कालीन शिव मंदिर स्थित हैं। इतिहास में रूचि रखने वाले लोग यहाँ आते रहते हैं।

Kendai Waterfall Video | केंदई झरना वीडियो

This Video Making & Credit YouTuber – Hiking Boots

CgTourism Opinion

कोरबा जिला में वैसे तो बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। जिससे देखने के लिए आपको पहुंचना चाहिए। केंदई झरना तक पहुंचने के लिए पैदल चलना नहीं पड़ता हैं, इस कारण यहां हर वर्ग के लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। तो आप भी क्यों देरी कर रहे हैं, अपना बेग उठाइये और पहुंच जाइये केंदई झरना।

Korba to Devpahari Waterfall Distance?

55Km.

What is Korba Famous For?

Powerhouse.

Leave a Comment