Kuyemari Waterfall Keshkal Chhattisgarh

दोस्तों बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल में आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप सही जगह पर आये हैं। Keshkal Ghati में बहुत सारे जलप्रपात बनते हैं। जो लोगों के सामने छुपा हुआ रहा हैं। कुएँमारी ग्राम में Kuyemari waterfall के आलावा 10 से भी अधिक जलप्रपात बनते हैं, जो दिखने में काफी आकर्षक हैं।

इस Blog में हम आपको केशकाल में स्थित कुएँमारी, आमदरहा, उपरबेदी, लिमदरहा, मिरदे जलप्रपातों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही हम आपको उस जगह में कैसे पहुंचे, उन सभी चीजों की जानकारी बतायेंगे।

Kuyemari Waterfall Keshkal | कुएँमारी जलप्रपात IMAGE

Kuyemari Waterfall Keshkal | कुएँमारी जलप्रपात

प्रकृति की गोद में कल-कल की ध्वनियों से मन को आनंदित करने वाली Kuyemari Waterfall लगभग 80 से 100 फीट की ऊंचाइयों से गिरती रहती हैं। जो तीरथगढ़ जलप्रपात के जैसा सीढ़ीनुमा आकृति बनाये हुये, घने जंगलों के बीच में बह रही हैं।

कुएँमारी जलप्रपात को कोडाकल जलप्रपात (Kodakal Waterfall) भी कहते हैं। यह जलप्रपात बारामासी जलप्रपात हैं, जो पुरे साल भर बहता हैं। हालांकि गर्मी के दिनों में इनका जलस्तर कम हो जाता हैं, किन्तु इनकी खूबसूरती में कमी नहीं आती हैं।

सुदूर अंचल में बसा कुएँमारी और कुदाद्वाहि ग्राम के आसपास बहुत सारे जलप्रपात हैं। जो काफी सुन्दर और घनघोर जंगलों के बीच में बहता रहता हैं। इस जगह में पहुंचने के लिए आपको डरावनी और खूबसूरत केशकाल के पहाड़ी और जंगलो से होकर गुजरना पड़ता हैं। जो आपके जीवन का सुखद अनुभव होगा।

Amadarha Waterfall | अमादरहा जलप्रपात

जंगलों के बीच में सीढ़ीनुमा छोटा सा वाटरफाल बनाता हैं। जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत व अद्भुत हैं। आमदरहा झरना मौसमी जलप्रपात हैं, जो बरसात के दिनों में ही बनता हैं। इस झरने के पास में ही बड़ा सा आम की पेड़ होने की वजह से ही इसे Amadarha Waterfall कहते हैं।

Mirde Waterfall | मिरदे झरना

मिरदे झरना केशकाल घाटी की Hidden waterfall में आता हैं। इस जगह पे बहुत ही कम लोग गए हैं। Mirde waterfall की खूबसूरती को देखने के लिए आपको पहाड़ के नीचे की ओर जाना पड़ेगा। इस जगह किसी भी प्रकार की कच्ची रास्ता भी नहीं बना हुआ हैं। यही कारण हैं की इस जगह पे लोकल लोग ही आ पाए हैं।

इनकी खूबसूरती को बरसात के समय अच्छे से निहारा जा सकता हैं। जब झरना से लगे पहाड़ पर पानी रिस-रिस कर गिरता रहता हैं। जो दिखने में कमाल की हैं।

Kudarwahi Waterfall | कुदरवाही जलप्रपात

केशकाल से 40-45 किलोमीटर की दुरी में ग्राम कुदरवाही ग्राम के कुछ ही दुरी में वर्षाकाल के दौरान 50 फ़ीट के ऊंचाई से गिरती हुयी Kudarwahi Waterfall यहाँ आने वाले पर्यटकों को अकस्मात ही मन को मोह लेता हैं।

यह भी वर्षाकालीन जलप्रपात हैं जो सामान्यतः बस्तर के मेन्द्री घूमर जलप्रपात की भांति दिखाई देता हैं। इस जलप्रपात को देखने से पहले छोटे-छोटे सोपान 7 से 8 फीट की ऊंचाई से गिरती है जो काफी रमणीय हैं। इन छोटे-छोटे सोपान को पार करके जाने के बाद ही आपको मुख्य जलप्रपात देखने को मिलेगा।

Muktekhadga Waterfall | मुक्तेखड्गा जलप्रपात

केशकाल घाटी की सबसे खतरनाक जलप्रपात इस Muktekhadga Waterfall को माना जाता हैं। चूँकि यह मुक्तेखड्गा जलप्रपात 70 से 80 फीट की ऊंचाई से गिरने पर बहुत ही खूबसूरत दिखने के साथ-साथ उस जगह पर गड्डे किये हैं। और यहाँ आसपास फिसलन की संभावना अधिक होती हैं।

इस जलप्रपात का नाम मुक्तेखड्गा हैं, जिसका अर्थ मुक्ते अर्थात औरत (महिला) और खड़गे अर्थात खाई/गहरी गड्डा होता हैं। यह झरना मड़ेगांव के पास स्थित हैं।

आसपास के खेतों की पानी Overflow होने से यह जलप्रपात निर्मित होता हैं। इस झरना में आपको सही से रास्ता नहीं मिल पाता हैं। अतः आप अपने साथ एक गाइड अवश्य रखे।

Uparbedi Waterfall | ऊपरबेदी जलप्रपात

इस जलप्रपात को देखने के लिए खाई वाले रास्ते से नीचे जाना होता हैं। तब जाके Uparbedi waterfall दिखाई देता हैं। इसके रास्ते में पत्थर वाले रास्ते से जाना होता हैं, जो बरसात के दिनों में अधिक फिसलन होता हैं।

यह झरना भी मेंदरी घुमड़ जलप्रपात के जैसे ही दीखता हैं जो काफी खूबसूरत हैं। इसकी खूबसूरती को आप यहाँ आकर ही अनुभव कर सकते हैं। यह झरना ऊपरबेदी ग्राम में ही स्थित हैं।

Limdarha Waterfall | लीमदरहा जलप्रपात

लीमदरहा जलप्रपात कुएँमारी जलप्रपात से महज 5 किमी में स्थित हैं। यह भी Kuyemari Waterfall के जैसे ही साल भर चलने वाली जलप्रपात हैं। दूर से ही कल-कल करती Limdarha Waterfall में जाने से आपको ऐसा लगेगा की आप अलग ही दुनिया में आ गए हैं। जो आपको काफी रोचक लग सकता हैं।

इस जगह में आने के बाद आपको वापस जाने के मन नहीं करेगा। यहाँ के लोगो के द्वारा ऐसा कहा जाता हैं की यहां का सूर्यास्त बहुत ही शांतिप्रिय और सुंदरता से भरपूर होता हैं।

यह झरना आमानाला नदी पर बना हुआ हैं। झरने के नीचे में पत्थरों पर शैलचित्र उकेरी गयी हैं, जिसमे यहाँ के लोगो के रहन-सहन और शिकार करने के तौर तरीको को चित्र के माध्यम से उकेरा गया हैं।

Tatamari View Point Keshkal

केशकाल घाटी के सुन्दर नजारों को देखने के लिए Tatamari View Pint बनाया गया हैं। बस्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले इस Keshkal Ghati को आप इस जगह से दीदार कर सकते हैं। अपने कैमरे, में कैद करना ना भूलिए।

How to Reach Keshkal

यहाँ के झरनों को देखने आने के लिए ना तो रेल चलती हैं और ना ही कोई बस सेवा उपलब्ध हैं। यहाँ आप टेक्सी या स्वयं के वाहन में यहाँ के झरनों को देख सकते हैं।

झरना में पहुंचने के लिए आपको हवाई अड्डा राजधानी रायपुर में मिलेगी। जो यहाँ से 155 किमी के आसपास पड़ेगी। यहाँ आने के लिए कोई रेल सेवा उपलब्ध नहीं हैं।

सड़क मार्ग के माध्यम से ही इस जगह में पंहुचा जा सकता हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग – 30 से बटराली ग्राम आना होगा जो केशकाल से लगभग 22 किमी अंदर हैं। यहाँ से आपको कुएँमारी या अन्य ग्राम आना होगा। जहाँ से आप सभी जलप्रपातों का आनंद उठा सकते हैं।

Food – यहाँ पे आपको लोकल food ही मिलने की संभावना हैं। अपने साथ खाने-पीने की चीजे अवश्य लाये।

Makari Dhaba Kanker | माकरी ढाबा कांकेर

दोस्तों धमतरी की ओर से आने पर केशकाल घाटी की सफर में जाने से पहले आपको Makari Dhaba मिलेगा। जो कांकेर जिला में आता हैं। केशकाल घाटी में सफर करने से पहले यहाँ इस जगह से गुजरने वाले लोग इस ढाबा का खीर और चाय पीना पसंद करते हैं। यह ढाबा अपने बेमिसाल खीर के नाम से Famous हैं।

आप भी यहाँ रुककर कुछ पल बिता सकते हैं। यहाँ के खीर और चाय का आनंद ले सकते हैं।

Nearest Famous Waterfall in Bastar

बस्तर के प्रमुख जलप्रपातों के नाम नीचे दे रहे हैं। जो छत्तीसगढ़ पर्यटन घूमने जाने के लिए बहुत ही अच्छा हैं।

  • चित्रकूट जलप्रपात – भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले इस झरना में प्रतिवर्ष लाखो की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
  • तीरथगढ़ झरना – इस जगह पे भी प्रति वर्ष हजारो की संख्या में लोग देखने जाते हैं।
Keshkal Hidden Waterfall | Explore Chhattisgarh

This Video was made by YouTube- Dk808. keep watching Keshkal’s hidden waterfall and explore Chhattisgarh


Kuyemari Waterfall parking & fees?

Yes. Parking fees- 10 to 20 Rupees.

Is there food here?

No.

Keshakal Hidden Waterfalls are worth visiting.

Yes.

Conclusion – Kuyemari Waterfall जैसे जगह को आप पढ़कर या यूट्यूब वीडियो देखकर अनुभव नहीं कर सकते हैं। प्रकृति को प्रकृति की गोद में बैठकर ही पहचाना जा सकता हैं। यहाँ जाने से पहले आप एक दिन का टूर प्लान न करके आप कम से कम दो दिन का जरूर प्लान करे। प्रकृति में बैठने का अनुभव मिल सकें। हम यहाँ 2 दिन की ट्रिप में गए थे। पूरा तो नहीं घूम पाए। पर जितना भी घूमें हमें बहुत अच्छा लगा।

1 thought on “Kuyemari Waterfall Keshkal Chhattisgarh”

  1. मै भी यहाँ गया हु अपने दोस्तों के साथ यह जगह वाकये ही एक प्रकृतिक स्थल है यहाँ हमे नेचर की असली खूबसूरती देखने को मिली. आपने इस पोस्ट के माध्यम से हमे इतनी अच्छी जानकारी दी है की पढने से हमे ऐसा लग रहा है की हम अभी जलप्रपात के पास खड़े है.

    मै आप सभी से कहना चाहता हु की यदि आप बस्तर जिले में रहने वाले हो या जिले के पास हो तो आप इस खुबसुरत जगह में अपने परिवार या दोस्त के साथ जाकर यहाँ की शांत वातावरण का अनुभव जरुर कीजिए.

    वहां जाने के बाद हमने जो अनुभव किया उसे यहाँ बताया है: https://cgyatra.com/kuyemari-waterfall-keshkal/

    Reply

Leave a Comment