Dangari Waterfall Jashpur Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य में ऐसे अनेक प्राकृतिक स्थल हैं, जिसे देखने भर मात्रा से सुकून मिल जाता हैं। उन्ही सुकूनदायक जलप्रपातों में से दनगरी जलप्रपात जशपुर ( Dangari Waterfall Jashpur ) में स्थित हैं। जो अपने अनुपम सौंदर्य और घने वादियों से आच्छादित होने के कारण अपने खूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको Dangari Waterfall के बारे में बताएँगे, यहाँ जाने का बेस्ट टाइम, और जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से अवगत कराएँगे। इस जलप्रपात में आपको नदी क्रासिंग, ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर करने को मिलेगा। यह लेख अच्छा लगे तो अपने घूमने वाले दोस्तों को भी शेयर कीजिए।

Dangari Waterfall | दनगरी जलप्रपात जशपुर छत्तीसगढ़  Thumb Image

Dangari Waterfall | दनगरी जलप्रपात जशपुर छत्तीसगढ़

दो चरणों में गिरती, लगभग 100 फीट की ऊंचाई से यह जलप्रपात बहुत कम जलधारा में 3 से 4 झरने का रूप ले लेती हैं। इनकी खूबसूरती को, झरने के थोड़ी दूर ही आभास कर सकते हैं। 2 किमी की Tracking के बाद, वहां पहुंचने वाले को स्वर्ग का आभास होने लगता हैं।

विकासखंड बगीचा, ग्राम – पंड्रापाठ व सुलेशा के बीच घने जंगलों में स्थित, Dangari Waterfall, चारों ओर, पहाड़ियों से घिरा हुआ हैं। वनों से आच्छादित इस जलप्रपात में ठण्ड और सुकून, दोनों एक साथ मिल जाती हैं। झरने की आवाज कुछ दूर से ही आने लगती हैं, तथा चट्टानों से टकराती दूधिया धारा दूर से ही बहती हुई नजर आती हैं।

सूर्य की रोशनी भरी दोपहरी में जब इस झरने पर पड़ती हैं, तो वह मानो चमक सा जाती हैं। जिसका आभास करने लोग दूर-दूर से इस जलप्रपात को देखने के लिए पहुंचते हैं। यहाँ पहुंचने के लिए झरने वाले नदी को दो बार, पार करना पड़ता हैं, जो किसी रोमांच से कम नहीं हैं।

दनगरी जलप्रपात को यहाँ स्थित लोग “दरावघाट झरना” के नाम से पहचानते हैं। दो चरणों में गिरती यह झरना अपने अनुपम सौंदर्य के साथ-साथ, यहाँ स्थित विभिन्न पक्षियों के मधुर ध्वनि को सुनने के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यही कारण हैं, की यहाँ जायदातर पर्यटक प्राकृतिक प्रेमी हैं।

Best Time to Visit Danpuri Waterfall | दनगरी जलप्रपात जाने का उचित समय

Dangari Waterfall को Danpuri Waterfall भी कहा जाता हैं। वैसे तो यह जलप्रपात बारहमासी जलप्रपात हैं, किन्तु भीषण गर्मी के दिनों में इनकी जलधारा बहुत कम हो जाता हैं। यहाँ Visit करने का Best Time – अक्टूबर से फरवरी का महीना हैं।

अक्टूबर के पहले के महीने में भारी वर्षा होने पर इस जलप्रपात को देखना बहुत मुश्किल हैं। Adventure के शौक़ीन लोग इस समय यहाँ प्रस्थान करते हैं। बरसात के महीने में नदी की धारा तेज रहती हैं, और एक ही नदी को दो अलग-अलग जगहों से पार करके पहुंचना होता हैं। इसी कारण से यहाँ इस समय जाना सही नहीं होगा।

How to Reach Dangari Waterfall Chhattisgarh | दनगरी जलप्रपात कैसे पहुंचे

दनगरी झरने तक पहुंचने के लिए आपको जशपुर जिला में प्रवेश करना होगा। उसके बाद Dangari Waterfall के बगीचा पहुंचना होगा। जहाँ से इनकी दुरी महज 38 किमी हैं। पैदल लगभग 2 किमी की ट्रैकिंग करके आप इस झरने तक पहुंच सकते हैं।

यहाँ दोपहिया वाहन में आना ज्यादा उचित रहेगा। क्योंकि पहले वाले नदी को बाइक आसानी से पार कर लेगा। उसके बाद पर्यटक को कुछ ही दुरी में झरने की आवाज सुनाई व दिखाई देगा। आप कार से भी पहुंच सकते हैं, इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं हैं, बस बाइक वालों से थोड़ी ज्यादा पैदल चलना होगा।

यहाँ हम जशपुर पहुंचने के लिए उचित माध्यमों से अवगत करा रहे हैं। आप अपने क्षेत्र के अनुसार रास्ता तय कर लीजियेगा –

  • वायु मार्ग – जशपुर पहुंचने के लिए आपको सबसे नजदीकी एयरपोर्ट झारखंड की राजधानी रांची से मिलेगा। जो कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, वाराणसी और काठमांडू जैसे बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं। रांची से आप बस, निजी वाहन करके, यहाँ पहुंचा जा सकता हैं।
  • रेल मार्ग – जशपुर पहुंचने का सबसे नजदीकी रेल मार्ग माध्यम अंबिकापुर और रांची रेलवे स्टेशन हैं। जहाँ से इनकी दुरी लगभग 145 किमी हैं। दोनों ही जगहों पर आपको यहाँ पहुंचने के लिए सभी तरह की सुविधा मिल जाएगी।
  • सड़क मार्ग – अंबिकापुर और झारखंड राजधानी से आपको सड़क मार्ग के लिए बसें, निजी वाहन आसानी से मिल जायेंगे। राजपुरी जलप्रपात के लिए सबसे नजदीकी बस स्टैंड बगीचा हैं। कुछ प्रमुख शहरों से जशपुर की दुरी कुछ इस प्रकार से हैं।
    झारखण्ड राजधानी राजधानी से – 147 किमी
    छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर से – 428 किमी
    न्यायधानी बिलासपुर से – 315 किमी हैं।

Top 10 Jashpuri Tourist Places | Best Tourist Places Jashpur

छत्तीसगढ़ विभिन्न सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों से भरा हुआ हैं। उन्ही में से एक जशपुर जिला हैं, जहाँ आपको प्राकृतिक स्थलों के साथ – साथ, अपनी मासूमियत के लिए पहचानी जाने वाली आदिवासी भी मिलेंगे। जिनकी लोकप्रिय नृत्य कर्मा हैं। यहाँ बहुत से ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिसे आपको देखना ही चाहियें।

आइये यहाँ की कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं –

  1. Kailash Cave
  2. Dangari Waterfall
  3. Makarbhaja Waterfall
  4. Deshdekha Hiltop & Tracking Point
  5. Sarudih Tea Guarden
  6. Ranidah Waterfall
  7. Kotebira Waterfall
  8. Badalkhol Sanctury
  9. Rajpuri Waterfall Jashpur Chhattisgarh
  10. Catholic Church (India Second Highest Church)

जशपुर जिले को visit करने आये हुए हैं, या Plan बना रहें होंगे तो आपको इनमें से कुछ जगहों को Visit करने की जरूर सोचें। यह सभी जगह बहुत अच्छी location में स्थित हैं। समय निकाल कर जरूर घूमें।अपने दोस्तों को घुमाते रहें।

Dangari Waterfall Video | Dangari Waterfall – Beauty of Jashpur Chhattisgarh

दनगरी जलप्रपात एक hidden waterfall हुआ करता था। यहाँ पर्यटक बहुत की कम मात्रा में पहुंचते थे। यहाँ के शिक्षित लोगों द्वारा कैंपेन चला करा, इस जगह को प्रसिद्ध किया गया हैं। यह जलप्रपात वाकई बहुत सुन्दर हैं, जिसे देखने के बाद ही अहसास होता हैं।

This video credit & Making by YouTuber – DK808

CgTourism Opinion – दोस्तों Danapuri Waterfall को देखने के लिए आप बरसात के बाद ही पहुंचें। बरसात में नदी की धारा कभी बढ़ सकती हैं। जिससे आपको परेशानी हो सकती हैं। चुकी यह अधिक वर्षा वाला क्षेत्र हैं, इसी कारण से हम आपको यही सुझाव दे रहे हैं। नहीं तो आप बेफिक्र घूमते रहे, अपने दोस्तों को घुमाते रहें।

Whare is Dangari Waterfall?

Block- Bagicha, Dist- Jashpur, State- Chhattisgarh

Jashpur to Dangari Waterfall Distance?

Jashpur to Dangari Waterfall Distance 95 Km.

दनगरी झरना को और किस-किस नाम से जाना जाता हैं।

दरावघाट, डांगरी, दनपुरी और Danpuri Waterfall के नाम से पहचानते हैं।

Leave a Comment