Bade Tariya Kumhari Durg Chhattisgarh

राजधानी रायपुर से महज 7 किमी की दुरी में Bade Tariya नाम की जगह हैं। जो Kumhari Durg जिले में स्थित हैं। जहां शाम के समय अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने के लिए बिल्कुल सही जगह हैं।

इस लेख में आपको बड़े तरिया कुम्हारी कब व कैसे जाएँ, जाने का सही समय, खुलने का सही समय, प्रवेश शुल्क जैसे जरुरी चीजों की जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी। साथ ही रायपुर और दुर्ग शहर के आसपास बेहतरीन पर्यटन स्थल के बारे में भी बताएँगे। जिससे की आप अपने दोस्तों, परिवार के साथ घूम सकें।

Bade Tariya Kumhari | बड़े तरिया कुम्हारी दुर्ग छत्तीसगढ़  thumb Image

Bade Tariya Kumhari | बड़े तरिया कुम्हारी दुर्ग छत्तीसगढ़

तरिया (Tariya) अर्थात तालाब, और बड़े (Bade) अर्थात बड़ा। मतलब बड़ा वाला तालाब को छत्तीसगढ़ में बड़े तरिया कहते हैं। किन्तु Bade Tariya Kumhari मैट्रो शहर की तर्ज में बना हुआ, बहुत ही खूबसूरत स्थान हैं। यहाँ पहुंचने पर आपका मन स्थिर हो जायेगा।

रायपुर से दुर्ग जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुम्हारी नामक जगह हैं। जहाँ पे बड़े तरिया स्थित हैं। यहाँ आपको बच्चो के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूला, चौपाटी, टनल, लक्ष्मण झूला और लेजर बिम्बो द्वारा पानी में प्रदर्शित की जाने वाली लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन देखने को मिलेगा। साथ ही यहाँ 70 साल पुराना पीपल के पेड़ को अन्य जगह से लाकर पुनर्स्थापित किया हैं।

शाम के समय खुलने वाला यह स्थान शाम के समय ही अच्छा लगता हैं। तरह-तरह की रंगीन रोशनी आपको चकाचौंध कर देती हैं। खुलने का समय शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक हैं। जिसमे आप अलग-अलग क्षेत्रों में आनंद ले सकते हैं। जैसे की म्यूजिकल फाउंटेन, चौपाटी, संस्पेंशन ब्रिज।

Places to visit in Bade Taria Chhattisgarh | बड़े तरिया में ये देखें

बड़े तरिया में ऐसी बहुत सारी छोटी-बड़ी जगह हैं। जिसमे आप व आपके परिवार, बच्चे बहुत एन्जॉय कर सकते हैं। नीचे हम उनकी लिस्ट व जानकारी बता रहे हैं। एक बार चेक कर लीजियेगा।

  • Laser with Musical Fountain
  • Chaupati
  • Green Tunnel
  • Jhule
  • Suspension Briz
  • Bullet toy Train
  • Lakshman Jhula

लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन | Laser With Musical Fountain Bade Tariya

यहाँ का मुख्य आकर्षण “लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन” हैं। जिसमें लेजर की रोशनी द्वारा गीत-संगीत को Musical Way में Multimedia Show कराता हैं, जो दिखने में काफी खूबसूरत और मनमोहक हैं।

Laser With Musical Fountain को एक दिन में सिर्फ दो बार दिखाया जाता हैं। इसमें आपको छत्तीसगढ़ संस्कृति, खनिज और प्राकृतिक स्थलों को दिखाया जाता हैं। जिसका एन्ट्री फीस मात्र 10 रु. हैं। इस कार्यक्रम को दिखाने के समय पुरे तरिया के लाइटों को बंद कर दिया जाता हैं। जिसके कारण लेजर लाइट अच्छे से प्रदर्शित होते हैं।

इस show का प्रदर्शित होने का समय शाम 07:30 बजे हैं। जब भी आप कभी Bade Tariya Kumhari Durg घूमने आये तो रात में समय निकाल कर यहाँ जरूर घूमने जाएँ।

Bade Taria Hotspot | बुलेट ट्रैन, लक्ष्मण झूला, चौपाटी एवं अन्य स्थान

दोस्तों बड़े तरिया के हॉटस्पॉट स्थान वैसे तो बहुत सारे हैं। किन्तु हम यहाँ आपको कुछ चुनिंदा स्थानों के बारे में बता रहे।

Bullet Toy Train Bade Tariya | बुलेट टॉय ट्रैन

बुलेट टॉय ट्रैन को वन्दे भारत रेलगाड़ी के तर्ज पर बनाया गया हैं। इसका Design वन्दे भारत ट्रैन के जैसा ही रखा गया हैं। जिसमे आपको कुछ पैसे चार्ज कर पुरे बड़े तरिया के 2 से 3 चक्कर लगाकर घुमाया जायेगा। इसमें आप उन सभी जगह को एक साथ देख सकते हैं, जो यहाँ का केंद्र हैं।

बड़े तरिया का लक्ष्मण झूला | Lakshman Jhuda

लक्ष्मण झूला को इस तालाब के बीचों बीच बनाया गया हैं। जिससे पर्यटकों को लक्ष्मण झूला जैसा महसूस होता हैं। रात में इस ब्रिज की खूबसूरती पर और भी चार-चाँद लग जाती हैं। जब इस ब्रिज में तीन रंगा का प्रकाश वितरित होती हैं।

बड़े तरिया का चौपाटी | Chaupati

चौपाटी में आपको सभी तरह के देशी-विदेशी फ़ूड आइटम्स देखने को मिल जायेगा। यहाँ छत्तीसगढ़ी मिलेटस भी देखने को मिल जायेगा। खाने के शौक़ीन लोग यहाँ टेस्ट लेकर जरूर देखें।

बड़े तरिया का हरा सुरंग | Green Tunnel

यहाँ प्रवेश करने के शुरुवात में ही आपको आर्टिफिशियल रूप से बनाया गया हरा सुरंग मिलेगा। जिसे Green Tunnel के रूप में जाना जाता हैं। इसके आजु-बाजू में फूलदार पौधे को रोपित किया गया हैं। जो वाकई बहुत खूबसूरत हैं। साथ ही नीचे आर्टिफिशियल घास बिछाया गया हैं। जिसमे चलने के बाद आपको बिल्कुल भी अहसास नहीं होगा, की यह मानव निर्मित हैं।

बड़े तरिया के अन्य स्थान

जब आप यहाँ विजिट करेंगे तो आपको हाथी, शेर, मयूर जैसे पशु पक्षियों की मूर्ति चित्र मिलेगा। जो बहुत ही खूबसूरत हैं। कुछ जीवो के छायाचित्र को पौधे- पत्तियों को काट कर बनाया गया हैं। तालाब के किनारे में छोटे-छोटे पानी की धारा को प्रवाहित किया गया हैं। जिसमें लाइट पड़ने पर खूबसूरत दृश्य निर्मित करता हैं।

तालाब में ही संस्पेंशन ब्रिज बनाया गया हैं। जो हिलता – डुलता रहता हैं। तालाब के किनारे में दो अलग-अलग जगहों पर सिंगापूर की तर्ज पर शेर के मुँह से पानी निकलता हुआ दिखाया गया हैं। जहाँ पर लोग फोटो खिचवाने के हमेशा लगा रहता हैं।

Bade Taria Kumari Timing

बड़े तरिया कुम्हारी दुर्ग खुलने का समय शाम 5 बजे से 10 बजे तक होता हैं। यहाँ आप अन्य समय में भी पहुंच सकते हैं। किन्तु आपको यहाँ अन्य समय पर वो खूबसूरत नजारा देखने को नहीं मिलेगा, जिसके बारे में आपने सुना होगा, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर देखा होगा। आप जब भी यहाँ आएं, शाम को ही आने का प्रयास करें।

Bade Tariya Kumhari Ticket Price | बड़े तरिया का प्रवेश शुल्क

बड़े तरिया में पहुंचने के बाद आपको पार्किंग चार्ज, प्रवेश शुल्क एवं अन्य चार्ज कुछ इस प्रकार से हैं। प्रवेश शुल्क समय या सीजन के अनुसार घट या बढ़ सकता हैं।

Car, Bike Parking, Get Entrée, Bullet Train & Other Programmed Charges –

CategoryCharges
CarRs. 20.00/-
BikeRs. 10.00/-
Get Entrée FeesRs. 20.00/-
Bullet Train ChargesRs. 30.00/-
Laser With Musical Fountain Rs. 20.00/-

Bade Tariya Nearby Tourist Places | बड़े तरिया के आसपास के मुख्य पर्यटन स्थल

इनके आसपास बहुत अच्छे-अच्छे tourist attraction places हैं। आप कौन से जगह से पे रुके हुए हैं, उसके हिसाब से बहुत अच्छा – अच्छा जगह देखने को मिल जायेगा। रायपुर और दुर्ग-भिलाई के अंतर्गत कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल को नीचे प्रदर्शित कर रहें हैं –

Raipur Tourist Attraction

  • पुरखौती मुक्तांगन – छत्तीसगढ़ के सभी पर्यटन स्थलों और संस्कृति को यहाँ आप हूबहू नक़ल देख सकते हैं। जो आपको काफी पसंद आएगा। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत तथा छत्तीसगढ़ फिल्म के अधिकतर चित्रों को यही फिल्माया जाता हैं।
  • ऊर्जा पार्क रायपुर – छोटे-छोटे बच्चो के लिए बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस हैं।
  • नंदन वन जंगल सफारी – शेर, बाघ जैसे जंगली जानवरो को आप विहार कर देख सकते हैं।
  • गुरु घासीदास संग्रहालय – रायपुर शहर के अंतर्गत स्थित बहुत अच्छा संग्रहालय हैं। जिसे देखने लोग बहुतायत मात्रा में पहुंचते हैं।

Durg-Bhilai Tourist Attraction –

  • Matri Bag – दुर्ग शहर का बेहतरीन चिड़ियाघर हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आता हैं।
  • Shri Uwassaggaharam Parshwa Tirth, Nagpura – यह बहुत प्रसिद्ध मंदिर हैं।

Bade Tariya Kumhari Full Detailed Video by Zing

This Video Credit by Influencer & YouTuber – Zindagi With Arti

Cgtourism Opinion – शाम के समय जब आप रायपुर या भिलाई दुर्ग शहर में ठहराव करते हैं, तो यहाँ समय व्यतीत करने के लिए जा सकते हैं। हो सके तो आप दिन के समय बिल्कुल ना जाएँ। यहाँ की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो आप शाम के समय ही प्रवेश करें। घूमते रहें, अपने परिवार को घुमाते रहे।

Bade Tariya Kumhari Location or Address?

Station Rd, Ward Number 15, Kumhari, Chhattisgarh 490042

Raipur to Bade Tariya Distance?

10 to 15 Km.

Best time to Visit Bade Tariya?

Anytime. but Evening 5 O’clock to 10 O’clock.

Leave a Comment