Fulpad Waterfall Dantewada Chhattisgarh

दंतेवाड़ा जिला की गोद में बहुत सारे अनछुए, अनदेखे प्राकृतिक जगहें मौजूद हैं, उनमें से एक Fulpad Waterfall हैं। जो अपनी अलौकिक सुंदरता लिए हुए, दंतेवाड़ा की सबसे अधिक ऊंचाई में पाए जाने वाली जलप्रपात हैं।

दोस्तों इस जगह की खूबसूरती, तीन चरणों में गिरती जलप्रपात हैं। हम आपको यहाँ कब और कैसे जाएँ, सबसे उपयुक्त समय क्या हैं, यहाँ जाने का, तथा इनके आसपास स्थित अन्य प्राकृतिक एवं दर्शनीय स्थल की जानकारी प्रदान करेंगे।

Fulpad Waterfall | फुलपाड़ जलप्रपात दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़  image
Source – CAMARENA Academy

Fulpad Waterfall | फुलपाड़ जलप्रपात दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

जिला- दंतेवाड़ा, विकासखंड- कुंआकोंडा से कुछ ही दुरी में स्थित ग्राम- पालनार से 7Km की दुरी में फुलपाड़ पर्वत स्थित हैं। जो दंतेवाड़ा का सबसे ऊँचा जलप्रपात पाया जाता हैं। Fulpad Waterfall इन्दुल झरना के नाम से भी जाना जाता हैं, जो बैलाडीला पहाड़ी क्षेत्र के अरनपुर घाटी के कुरुम नाला से होते हुए, फुलपाड़ झरना निर्मित करती हैं।

कहा जाता हैं यह झरना 100 से 200 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती हैं, जिसे पास से देखने से बिल्कुल भी आभास नहीं होता हैं, इनकी ऊंचाई का अंदाजा लगाने के लिए, पास ही स्थित पहाड़ी में चढ़कर देखना होता हैं।

सघन वनों के बीच स्थित, इस झरना को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इनको ऊपर और नीचे से दीदार करने के लिए, दो रास्ते हैं, दोनों जगहों पर पक्की सीढ़ियों के माध्यम से पहुंचा जा सकता हैं। जिसमे की दांये तरफ वाली, ऊपर की ओर जाती हैं, तथा बांये तरफ वाली सीढ़ी, नीचे झरने की ओर जाती हैं।

झरने तक पहुंचने के लिए, इसी झरने की नदी को पार करके पहुंचना होता हैं। जो बरसात के समय मुमकिन नहीं हैं। यह पहाड़ी क्षेत्र से होते हुए, लम्बी दुरी तय करके आने की वजह से बरसात के समय, यह अपने रौद्र रूप में होता हैं, जिसे पार करना बहुत मुश्किल हैं।

फिर भी बरसात के समय, रूद्र रूप देखने के लिए साहसी पर्यटक दूर-दूर से पिकनिक मानाने, घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस झरना की खूबसूरती को देखते ही मन मंत्र-मुग्ध हो जाता हैं। यही कारण है की लोग सभी मौसम में यहाँ घूमने के लिए पहुंचते हैं।

इसी खूबसूरती को देखते हुए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने अपने वेबसाइट www.dantewada.nic.in में सूचीबद्ध किया हैं।

Fulpad Waterfall Dantewada Chhattisgarh Image
Image Source – Abhitanshu Soni Photography

Best time to visit Foolpad Waterfall

दोस्तों वैसे तो बारामासी झरना होने के कारण सभी मौसम में पहुंचा जा सकता हैं। किन्तु बरसात के बाद जाने पर, आप नीचे से झरने को देखने का आनंद उठा सकते हैं। यहाँ जाने का Best Time सितम्बर से मार्च तक को माना गया हैं।

समय मिलता हैं तो आप भी यहां जाने की योजना जरूर बनाये।

How to Reach Fulpad Jharna | कैसे पहुंचे फुलपाड़ झरना

कच्ची – पक्की सड़को से होते हुए, जैसे-जैसे आप फुलपाड़ झरना के नजदीक जाते जायेंगे, कल-कल करती नदी, और झर-झर करती झरने की आवाज, आपके कानों में पड़ते ही, मन झरने को देखने के लिए लालायित हो जाते हैं।

दंतेवाड़ा जिला होने के कारण, कोई भी पर्यटक बड़ी आसानी से, रेल, सड़क, तथा वायु मार्ग से यहाँ पहुंच सकते हैं।

By Air राजधानी रायपुर से 400 किमी व मिनी एयरपोर्ट जगदलपुर से महज 135 किमी की दुरी पर स्थित हैं, जगदलपुर रेलवे स्टेशन से आपको छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों व विशाखापत्तनम शहर से दैनिक रेलगाड़ी उपलब्ध रहता हैं।

वही हम सड़क मार्क की बात करे तो नियमित बस का संचालन राजधानी रायपुर व विशाखापट्नम शहर से चलती रहती हैं।

Near Dantewada Tourist Places | आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल

दोस्तों बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिला में बहुत से मन को लुभावने वाला जलप्रपात, पर्यटन स्थल हैं, जिसे देखकर आपका मन मोहित हो सकता हैं।

  • दंतेश्वरी माता मंदिर
  • ढोलकाल गणेश ट्रैकिंग पॉइंट
  • मामा-भांजा मंदिर बारसूर
  • बारसूर शहर
  • समलूर शिव मंदिर –
  • बत्तीसा मंदिर बारसूर
  • गामावाड़ा स्मृति संग्रहालय
  • सात धारा जलप्रपात
  • चेली
===============
Foolpad Waterfall YouTube Video

Source – Youtuber – Dk 808

FaQ

Best time to visit Fulpad waterfall?

September to March

Whare is Fulpad Waterfall or Indul Waterfall?

Dantewada District.

1 thought on “Fulpad Waterfall Dantewada Chhattisgarh”

Leave a Comment