Siyadevi Waterfall & Siyadevi Temple Balod Chhattisgarh

प्राकृतिक वादियों से सराबोर, पहाड़ों के बीच खूबसूरत तरीके से झर – झर करती हुई बहती सियादेवी झरना (Siyadevi Waterfall), और सुकून व शांति से भरी सियादेवी की मंदिर (Siyadevi Temple), आपके के चित्त को चोरी कर लेती हैं, यहाँ आपको धार्मिक व प्राकृतिक रूप से सराबोर होने से कोई नहीं रोक सकता हैं।

Siyadevi Waterfall | सियादेवी जलप्रपात बालोद छत्तीसगढ़ | Siyadev Temple Thumb Image

Siyadevi Waterfall | सियादेवी जलप्रपात बालोद छत्तीसगढ़

बालोद जिला से 20 किमी की दुरी स्थित सियादेवी जलप्रपात 50 फीट की ऊंचाई से गिरती झरना हैं, जो लोगो को अकस्मात ही अपने ओर खिंच लेती हैं। Siyadevi Waterfall जंगलो, पहाड़ों के बीच स्थित हैं, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक के साथ जुड़ाव महसूस कराती हैं।

यह जलप्रपात झोलबाहरा व तुम नाला से आने वाले जल से अपना जलप्रपात बनाता हैं। जो बहुत ही खूबसूरत हैं। इस झरने को देखने जाने के लिए नाला को पार करके जाना होता था, किन्तु कालांतर में इस नाला में पुल का निर्माण कर दिया गया हैं, जिसमें पैदल चलकर आसानी से पार कर सकते हैं, तथा इनके आसपास बहुत सुन्दर-सुन्दर मूर्तियों का भी निर्माण किया गया हैं।

Siyadevi Temple | Siyadevi Mandir | सियादेवी मंदिर बालोद छत्तीसगढ़

बालोद – गुरुर रोड से पहुंचने वाले इस झरने में आपको बहुत ही प्रसिद्ध सियादेवी मंदिर देखने को मिल जायेगा। Siyadevi Temple अपने मनोरम दृश्यों, धार्मिक महत्वों और निर्मल जगह के लिए जानी जाती हैं। सिया देवी अर्थात माता सीता जी की खूबसूरत मंदिर निर्मित हैं।

Siyadevi Mandir को रामायण काल से जोड़ कर देखा जाता हैं। ऐसी मान्यता हैं की जब वनवास काल के दौरान भगवान् राम, लक्ष्मण और माता सीता दंडकारण्य से गुजर रहे होते हैं, तब उन्होंने यहाँ रूककर कुछ समय व्यतीत किये हैं। जिसके कारण यहाँ माता सीता जी की खूबसूरत मूर्ति व मंदिर निर्माण किया गया हैं।

सियादेवी मंदिर बालोद जिला में स्थित हैं। इस मंदिर माता सीता जी सफेद साड़ी पहनी हुई नजर आती हैं, जो श्रद्धालुओं के मन को सुकून व शांति प्रदान करती हैं। कहा जाता हैं, यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के जीवन में सुख व शांति बढ़ जाती हैं। ऐसी मान्यताओं के कारण इस मंदिर में माता जी की दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से यहाँ पहुंचते हैं।

माता सिया के अलावा यहाँ भगवान् शिव पार्वती व गणेश जी की भव्य मूर्ति भी हैं। जिसमे गणेश जी शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए दिखाया गया हैं। यहाँ श्रीराम भक्त केवट मंदिर भी स्थित हैं। इसके अलावा माता रानी जी की भव्य मंदिर भी स्थित हैं, दोनों नवरात्रि के समय यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन सैकड़ों पार पहुंच जाती हैं।

पर्यटकों के लिए मैदान में रामायण कालीन घटनाओ से सम्बंधित मूर्तियों को स्थापित किया गया हैं। जिसमें लवकुश घोड़े पकडे हुए हैं, बजरंगबली खड़े हुए हैं, इस प्रकार से बहुत सारे मूर्तियों के माध्यम से घटनाओ को प्रदर्शित किया गया हैं।

Best time visit Siyadevi Temple & Siyadevi Waterfall | जाने का सही समय

Siyadevi Waterfall एक मानसूनी जलप्रपात हैं, यहाँ सिर्फ बरसात के मौसम या उसके कुछ महीनों के अंदर में ही जाना उचित रहेगा। जैसे जुलाई से नवम्बर दिसंबर तक, किन्तु Siyadevi Mandir आप बरोमास प्रवेश कर सकते हैं। नवरात्री के समय में तो यहाँ की भव्यता देखते ही बनती हैं। जिसके कारण हजारों श्रद्धालुगण कुँवार नवरात्रि में यहाँ मनोकामना लिए पहुंचते हैं। इस समय झरना भी मंद-मंद गति से खूबसूरत दृश्य निर्मित करती हैं, जो मनभावन लगती हैं।

How to Reach Siyadevi Mandir & Waterfall | कैसे पहुंचे सियादेवी मंदिर और झरना

बालोद जिला से महज 20 किमी की दुरी में स्थित सियादेवी मंदिर और झरना तक पहुंचना बहुत ही आसान हैं। इस जगह से सबसे निकटम हवाई अड्डा छत्तीगसढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित हैं। रेलवे जंक्शन की बात करे तो, वह भी राजधानी रायपुर में स्थित हैं। इस झरने की सबसे निकटम रेल लाइन दुर्ग – भिलाई शहर हैं।

सड़क मार्ग से भी आसानी से यहाँ के लिए पहुंच सकते हैं। NH-930 से नजदीक होने के कारण यहाँ पहुंचने में यात्री को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती हैं। नीचे हम छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से Siyadevi Mandir और Siyadevi Falls तक पहुंचने की दुरी को सूचीबद्ध प्रदर्शित कर रहे हैं –

CityDistance (Km approx..)
Raipur93 Km
Durg70 Km
Bhilai78 Km
Rajnandgoan78 Km
Dhamtari39 Km
Balod20 Km

सभी मौसम में यहाँ लोकल फ़ूड एवं साजो – सामान की बिक्री हेतु दूकान सजी रहती हैं। पार्किंग हेतु पार्किंग स्थल भी बनाया गया हैं। जिसका बाइक शुल्क 10 रु. तथा कार शुल्क 20 रु. लिया जाता हैं।

Nearby Place in Balod Chhattisgarh | बालोद जिला के पर्यटन स्थल

बालोद जिला में छोटे बड़े बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं, जिसे देखकर आपका मन रोमांच से भर सकते हैं। यहाँ हम आपको कुछ प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल को सूचीबद्ध कर रहे हैं।

  • किल्ले वाली माता जी की मंदिर
  • तांदुला जलाशय
  • गंगा मैय्या मंदिर
  • चितवा डोंगरी बालोद
  • देव बावली मंदिर बालोद

इनके अलावा और भी बहुत सारे पिकनिक, पर्यटन और दर्शनीय स्थल हैं। जिसे हम यहाँ सूचीबद्ध नहीं किये हैं।

Siyadevi Temple & Siyadevi Waterfall Video

Chalbo Chhattisgarh YouTube Channel द्वारा हाल ही के कुछ दिनों में बनाया गया, जिसे देखकर आपको समझ आ जायेगा की यह मंदिर और यहाँ के झरना, किस कदर अपनी खूबसूरती बिखेरती हैं।

CgTourism Opinion – दोस्तों यह बहुत ही सुकून दायक जगह हैं। यह जगह सबसे ज्यादा सियादेवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहाँ की स्वछता से युक्त जगह देखकर आपका मन मुग्ध हो सकता हैं। चूँकि यह बरसाती झरना हैं, इस कारण बरसात के समय पर्यटकों का जमावड़ा हो जाता हैं। झरने के आसपास पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगी रहती हैं, जिसके लिए बालोद पुलिस प्रशासन कबीले तारीफ हैं। यह आप आये, तो किसी भी प्रकार की गन्दगी ना फैलाएं।

Siyadevi Waterfall Distance from Balod?

by road 20 km approx.

Siyadevi Waterfall Distance to Bhilai?

78 Km approx.

Siyadevi Waterfall Distance to Raipur?

93 Km approx.

Durg to Siyadevi Waterfall & Temple Distance?

70 Km approx.

Siyadevi location?

Naragaon, Chhattisgarh 491227
Map – 20.619896, 81.284805

Leave a Comment