Pawai Waterfall Balrampur Chhattisgarh

घने वादियों के बीच स्थित, बलरामपुर जिले की एकमात्र जलप्रपात, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के मन को मुग्ध कर देती हैं। जिसे पवई जलप्रपात (Pawai Waterfall Balrampur) के नाम से पहचानते हैं। यहाँ पहुंचना किसी रोमांच से कम नहीं हैं।

इस पोस्ट में हम आपको पवई झरना से सम्बंधित जानकारी, यहाँ कैसे पहुंचे, जाने का सही समय, यहाँ जाते समय कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए, इन सब जानकारी से अवगत कराएँगे। साथ ही हम आपको बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की भी जानकारी प्रदान करेंगे।

Pawai Waterfall Balrampur | पवई जलप्रपात बलरामपुर छत्तीसगढ़ Thumb Image

Pawai Waterfall | पवई जलप्रपात बलरामपुर छत्तीसगढ़

सेमरसोत अभ्यारण के अंतर्गत एक बहुत ही खूबसूरत घाटी हैं, जिसमे बलरामपुर जिले की प्यास बुझाने वाली चनान नदी बहती हैं। चनान नदी पर ही 100 फीट की ऊंचाई से एक खूबसूरत जलप्रपात बहती हैं, जिसे पवई जलप्रपात कहते हैं।

झारखंड, उत्तरप्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले बलरामपुर जिला में ऐसे अनेक पर्यटन स्थल हैं, जिसे देखकर आपका मन मंत्र मुग्ध हो जायेगा। Pawai Waterfall उन्ही में से एक हैं। यह जलप्रपात गर्मी के दिनों में भी शीतलता प्रदान करती हैं, जिसके के कारण इनके आसपास रहने वाले लोग गर्मियों में भी यहाँ आना पसंद करते हैं।

ऊँची – ऊँची पहाड़ों के बीच झर – झर की आवाज करती रहती हैं, जिस जगह पर झरना गिरती हैं, उस जगह पर एक कुंड बनाती हैं, जिसे अभी तक किसी ने माप नहीं पाया हैं। एक यही कारण हैं की लोग झरना के नीचे जाने से डरते हैं। इसके अलावा यहाँ की पत्थर फिसलन से भरी हुई हैं।

ग्राम पंचायत खड़ियाढामर के अंतर्गत आने वाले पवई जलप्रपात दिसंबर से जनवरी के महीने में खासा भीड़ रहती हैं। 31 दिसम्बर और नया वर्ष पर यहाँ पिकनिक मनाने वालों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती हैं।

Best Time to Visit Pawai Falls | पवई झरना जाने का समय

बरसात के समय नदी पार करके पहुंचना होता हैं। अत्यधिक वर्षा होने पर नदी पार करना बाइक या कार से संभव नहीं हैं। अतः आप बरसात से ठण्ड के मौसम में यहाँ के लिए पहुंच सकते हैं।

किन्तु गर्मी के कुछ महीनो में इनकी जलधारा कम रहती हैं, लेकिन शीतलता के मामले में यह बहुत शानदार हैं। जो गर्मी के दिनों में किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा। पवई झरना को जुलाई से मार्च तक के महीना में घूमकर आया जा सकता हैं।

How to Reach Pawai Jharna | कैसे पहुंचे पवई झरना | Pawai Waterfall Distance

छत्तीसगढ़ के सीमा से लगे बलरामपुर जिला तक पहुंचना, आवागमन के तीनों माध्यमों से आसान हैं। Pawai Waterfall के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा झारखण्ड की रांची में स्थित हैं। जहाँ से सड़क मार्ग के द्वारा लगभग 260 Km की जंगलो पर स्थित हैं।

रेल सुविधा की बात करे तो अंबिकापुर जिले में स्थित रेलवे स्टेशन पवई झरना के लिए सबसे नजदीक की रेलवे स्टेशन हैं, जो महज 70 किमी की दुरी में स्थित हैं, अंबिकापुर से निजी कार, रेंट बाइक आसानी से मिल जाएगी।

पवई झरना के लिए कुछ कच्ची और कुछ पक्की सड़को से होते हुए पहुंचा जा सकता हैं, तथा कुछ खूबसूरत पवई घाटी से भी गुजरना होता हैं। जो काफी खूबसूरत हैं। हम पवई जलप्रपात के लिए छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों की प्रमुख शहरों से इनकी दुरी की लिस्टिंग नीचे दे रहे हैं –

CityKm (aprox.)
Raipur400 Km
Bilaspur290 Km
Korba240 Km
Ambikapur70 Km
Surajpur110 Km
Baikunthpur (Korea)140 Km
Ranchi (Jharkhand)260 Km
Balrampur35 Km

Top 5 Balrampur tourist Places | बलरामपुर जिले के पर्यटन स्थल

प्राकृतिक जगहों से ओतप्रोत बलरामपुर जिला, घने जंगलो से आच्छादित होने के कारण यहाँ की पर्यटन स्थल को लगभग सभी मौसमों में विचरण किया जा सकता हैं। जिसे सुकूनदायक बनाया जा सकता हैं। अन्य राज्यों के सीमा से लगे होने के कारण यहाँ अन्य प्रांतो के लोग घूमने व पिकनिक मनाने के लिए यहाँ पहुंचते रहते हैं।

बलरामपुर जिला के Top 5 Best Tourist Places की जानकारी में इन पर्यटन स्थलों को अपने घूमने की सूची में शामिल किया जा सकता। हैं

  • तातापानी – निरंतर गर्म पानी के स्रोत यहाँ के एक जगह से निकलते रहता हैं। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहाँ आते हैं। कहते तातापानी के इस जगह पे स्नान करने से शरीर के सभी चर्म रोग दूर हो जाते हैं। यह स्थान प्राकृतिक और धार्मिक, दोनों को ही महत्व देता हैं। बलरामपुर जिले से इनकी दुरी महज 16 किमी हैं।
  • डीपाडीह – खुदाई से प्राप्त अवशेषों का बड़ा समूह यहाँ स्थित हैं। सूर्य मंदिर के अवशेष यहाँ मिले हैं। बलरामपुर जिले से यह 65 किमी की दुरी में हैं।
  • सेमरसोत वन्यजीव अभ्यारण – बलरामपुर से महज 14 किमी की दुरी में स्थित सेमरसोत वन्यजीव अभ्यारण में बहुत सारे नदियों का उद्गम हुआ हैं। सेमरसोत नदी इस जगंल से प्रवाहित होने के कारण इसका नाम सेमरसोत पड़ा।
  • अर्जुनगढ़ – घने जंगलो से आच्छादित, सिद्ध पुरुष की तपोभूमि वाले यह जगह अपने प्राचीन स्थल के नाम से प्रसिद्ध हैं। यह बलरामपुर जिले से 60 किमी की दुरी में स्थित हैं।
  • पवई झरना – बलरामपुर जिले की खूबसूरत जलप्रपात पवई झरना अपने अनुपम सौंदर्य के लिए जाना जाता हैं। यह महज 35 किमी की दुरी में स्थित हैं।

Pawai Waterfall Katni Video | पवई जलप्रपात बलरामपुर 

पवई जलप्रपात को चनान नदी की खूबसूरत जलप्रपात हैं। चनान नदी के जल को नदी के आसपास के लोग सिंचाई के लिए उपयोग करते हैं। साथ ही बलरामपुर जिला के लिए नल – जल योजन के रूप में, पीने के लिए चनान नदी के जल का उपयोग किया जाता हैं।

यह यूट्यूब वीडियो Chhattisgarh Rider नामक YouTuber द्वारा बनाया गया हैं। हम इस वीडियो को आप तक पहुंचाने के के लिए उपयोग कर रहें हैं। इस वीडियो का सभी अधिकार क्षेत्र Chhattisgarh Rider जी का हैं।

CgTourism Opinion – यह जलप्रपात बहुत ही खूबसूरत व ठण्ड प्रदान करने वाला जलप्रपात हैं। इस जलप्रपात के लिए जब भी आप कुच करे, कोई भी कूड़ा-कचरा यहाँ ना फेकें। क्योंकि यहां सफाई करना अन्य जगहों से आसान नहीं हैं।

Leave a Comment