Charre Marre Waterfall Kanker Chhattisgarh

उत्तर बस्तर की सबसे लोकप्रिय पर्यटन और पिकनिक स्थल कहे जाने वाले चर्रे-मर्रे जलप्रपात, अपने अनुपम सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं। Charre Marre Waterfall को दीदार करने के लिए लोग, दूर-दूर से यहाँ पहुंचते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको चर्रे-मर्रे झरना की खूबसूरती, जाने के Best Time, और वहां कैसे पहुंचे। इसके अलावा कांकेर जिला के बेहतरीन पर्यटन स्थलों से अवगत कराएँगे। जिससे आपको यहाँ घूमने में किसी भी तरह की को समस्या महसूस ना हो।

Charre Marre Waterfall Photo

Charre Marre Waterfall | चर्रे मर्रे जलप्रपात

खुर्सेल घाटी की सबसे लोकप्रिय झरना चर्रे-मर्रे अपने अलौकिक सौंदर्य के लिए पहचाना जाता हैं। लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिरती, कल-कल करती, दूधिया पानी बहाती इस झरना में आपकी सारी थकान छू मंतर हो सकती हैं।

कुत्री नदी या जोगीधारा नदी में बनने वाली Charre Marre Waterfall को देखने लिए आपको सड़क से लगभग 400 सीढ़ी नीचे उतरना होगा। उसके बाद ही आपको छिछलन भरी बेहतरीन पिकनिक स्पॉट का नजारा देखने को मिलेगा। यहाँ आपको एक वॉच टावर भी देखने को मिलेगा, जिसमे आपको खूबसूरत झरना से लेकर घने जंगलों का अद्भुत नजारा देखने को मिल सकता हैं।

इस झरने को नजदीक से दीदार करने के लिए आपको जोगीधारा नदी के उस पार जाना होगा, उसके बाद ही आपको नजदीक से चर्रे-मर्रे वॉटरफॉल को देखने को मिलेगा। किन्तु अत्यधिक वर्षा या जल स्तर ऊपर होने पर, उस पार जाना सम्भव नहीं हैं।

जोगीधारा नदी में यह झरना अपना अनुपम सौंदर्य दिखाने के बाद, लम्बी दुरी तय करता हैं, उसके बाद वह कोटरी नदी में समागम कर लेता हैं। कांकेर और आसपास के लोग अपने परिवार सहित यहाँ पिकनिक मनाने आते हैं, और शाम तक घर चले जाते हैं।

एक दिन के समय व्यतीत करने के लिए, कांकेर जिला का सबसे बेहतरीन जलप्रपात हैं। इस जलप्रपात के नीचे में ही तालाब जैसा कुंड बना हुआ हैं, जिसमे लोग नहाना पसंद करते हैं, शीतल जल का आनंद लेना पसंद करते हैं।

Best Time to Visit CharreMarre Falls | चर्रे-मर्रे झरना जाने का बेस्ट टाइम

बरसात के समय को छोड़ दिया जाए तो, यहाँ जाने का सबसे Best Time सितम्बर – अक्टूबर माह से फरवरी का महीना हो सकता हैं। एडवेंचर के शौक़ीन लोग बरसात के समय यहाँ आ सकते हैं। किन्तु आम पर्यटकों को इस समय मौसम सही नहीं होने से अच्छा नहीं लग सकता हैं।

How to Reach Chharre Marre Waterfall | चर्रे मर्रे झरना कैसे पहुंचे

अंतागढ़ से लगभग 13 किमी की दुरी वाले इस झरने तक आपको पहुंचने में किसी भी तरह की कोई कठिनाई महसूस नहीं होगी। कांकेर के लिए निरंतर, निजी और शासकीय बसें चलती रहती हैं। हम इस लेख के माध्यम से आवागमन के मुख्य साधनों के माध्यम से, यहाँ की दुरी को अवगत करना चाह रहे हैं –

  • वायुमार्ग – राजधानी रायपुर में भारत के सभी महानगरों से हवाई कनेक्टिविटी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। राजधानी रायपुर से कांकेर जिला की दुरी लगभग 140 किमी हैं।
  • रेलमार्ग – अन्य प्रान्त से आने वाले पर्यटकों के लिए न्यायधानी बिलासपुर और राजधानी रायपुर में रेलवे जंक्शन मौजूद हैं। जहाँ से सभी तरह की रेल सुविधा उपलब्ध हैं। Charre Marre Waterfall के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन भानुप्रतापपुर में स्थित हैं। जहाँ से इनकी दुरी लगभग 40 किमी हैं।
  • सड़कमार्ग – सबसे खूबसूरत और सुकून देने वाली यात्रा, सिर्फ सड़क मार्ग में ही होती हैं। सड़क के माध्यम से ही आपको ऊँचे-ऊँचे पर्वत, खूबसूरत वेल्ली, घने जंगल, उसमे घूमते खूबसूरत पशु-पक्षी, दिल में सुकून की पल बिठा देते हैं।
    चर्रे-मर्रे झरना के लिए रायपुर से 180 किमी, कांकेर से 57 किमी, बिलासपुर से लगभग 296 किमी की खूबसूरत टेड़े-मेढ़े रास्ते तय करने होंगे।

Top 4 Best Waterfall in Kanker | कांकेर जिला के प्रमुख पर्यटन स्थल

दोस्तों कांकेर जिला में Charre Marre Waterfall के अलावा और भी बहुत सारे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। जिसे देखने से आपका मन, मुग्ध हो सकता हैं। हम यहाँ Best Waterfall in Kanker जिला के बारे में अवगत करा रहें हैं –

  • Kanker Palace (कांकेर पैलेस) – कांकेर जिला में ही एक महल स्थित हैं, जिसे कांकेर पैलेस कहा जाता हैं। आज के समय में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया हैं, इसके अलावा इसे हैरिटेज भी बना दिया गया हैं। कांकेर घूमने वाले पर्यटकों को एक बार कांकेर पैलेस जरूर देखना चाहिए।
  • Gadiya Vally (गाड़िया पर्वत) – Tracking के शौक़ीन लोगों के लिए यह पर्वत जानदार हैं। एडवेंचर शौक़ीन लोगो को यहाँ के लिए एक बार जरूर कूच करना चाहिए।
  • Malajkundam Waterfall (मलाजकुंडम झरना) – कांकेर से 15 किमी की दुरी के बाद नील गोदी नामक पहाड़ के बाद मलाजकुंडम नमक जगह हैं, जहाँ 10 से 15 किमी की दुरी तय करने के बाद, एक ही जगह तीन झरने झर-झर करती नजर आती हैं।
  • Maa Shivani Temple (माँ शिवानी मंदिर) – कांकेर जिला में ही मान शिवानी मंदिर हैं। जहाँ लोग दूर-दूर से अपनी मनोकामना लेकर यहाँ पहुंचते हैं।

Source – https://kanker.gov.in

Charre Marre Jalprapat | Biggest Waterfall In Uttar Bastar Kanker Chhattisgarh Video

This Video Credit by YouTuber – DK808

Cgtourism Opinionछत्तीसगढ़ राज्य में अनेक लोकप्रिय जलप्रपात हैं। उनमे से एक चर्रे मर्रे जलप्रपात हैं। यहाँ आने वाले पर्यटकों से हम यही आग्रह करते हैं, की वह सम्भल कर रहे। पत्थरों वाला झरना होने के कारण, यहाँ छिछलन बहुत अधिक हैं, और घूमते रहे, अपने परिवार, दोस्तों को घुमाते रहें।

Charre Marre Waterfall is located in which valley?

Khursel Vally.

Whare is Charre Marre Waterfall?

Kanker, Chhattisgarh.

Charre Marre Waterfall Distance in Kanker?

57 Km.

चर्रे मर्रे जलप्रपात किस घाटी में आता हैं?

खुर्सेल घाटी में आता हैं। जिसे मतला घाटी के नाम से भी जाना जाता हैं।

Best time to visit Charre Marre Waterfall?

September to Feberury Month.

Leave a Comment