Mandwa Waterfall Jagdalpur Chhattisgarh

बस्तर में ऐसे कई गुफाएं और जलप्रपात हैं, जो अभी तक अनछुएँ हैं। उन्ही में से एक Mandwa Waterfall Jagadalpur में स्थित हैं। जो अपनी खूबसूरती और हूबहू नकल करती तीरथगढ़ जलप्रपात के सामान हैं।

इस लेख में हम आपको मंडवा जलप्रपात के बारे बताएँगे, साथ ही यहाँ जाने का Best Time, यहाँ कैसे पहुंचे तथा इस झरने के आसपास स्थित अन्य पर्यटन स्थलों से अवगत कराएँगे।

Mandwa Waterfall jagdalpur bastar | मंडवा जलप्रपात बस्तर जगदलपुर photo thumb

Mandwa Waterfall | मंडवा जलप्रपात बस्तर जगदलपुर

खेत-खलिहानों से वर्षा का जल एकत्रित होकर मंडवा जलप्रपात का निर्माण करती हैं। जो देखने में काफी खूबसूरत और तीरथगढ़ के झरना के जैसा प्रतीत होता हैं। इसे छोटा तीरथगढ़ का नाम भी दिया जा सकता हैं। इसी झरने का पानी आगे विकराल रूप लेकर कांगेर धारा झरना और तीरथगढ़ जलप्रपात का निर्माण करती हैं।

मांडवा गांव से कुछ ही किलोमीटर दूर, खुले आसमां के नीचे, पत्थरों को छोटे टुकड़ों में काटकर कर बनी यह झरना बस्तर जिले की बेहतरीन जलप्रपातों में से एक हैं। करीब 70 फीट की ऊंचाई से गिरकर, झर-झर की आवाज करती यह झरना, मन को ठहराकर, कुल पल यहाँ व्यतीत करने को मजबूर कर देगा। इस झरने को गले लगाने का मन अवश्य करेगा।

Mandwa Waterfall की खूबसूरती को बरसात के समय में ही पुरे शाबो-शबाब में देखा जा सकता हैं। इस झरने को निहारने के लिए वॉच टॉवर भी बनाया गया हैं, जहाँ से इसकी खूबसूरती को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं।

यहाँ की किसान बंधुओं ने अपने खेत की सिंचाई के लिए झरना के बनाने से पूर्व ही, पानी के बहाव को डाइवर्ट करके खेतों में ले गया हैं। उनकी बुद्धिमता कबीले तारीफ हैं। साथ ही अत्यधिक जलवर्षा होने पर, पानी का बहाव दूसरी तरफ से गिरकर काफी मनमोहक कृत्रिम जलप्रपात का निर्माण करती हैं। जिसे बरसात या अधिक वर्षा होने पर ही देखा जा सकता हैं।

Best Time to Visit Mandwa Waterfall Bastar | जाने का सही समय

इस झरना को कोई निरंतर जलस्रोत नहीं होने के कारण यह जलप्रपात बारामासी जलप्रपात नहीं हैं। यहाँ आप बरसात के समय या उसके कुछ महीनों के भीतर ही प्रवेश करें, तभी आप इस झरने को अपने चरम खूबसूरती के साथ बहते हुए देख सकते हैं। फिर भी हम आपको यही सुझाव देंगे की आप अगस्त से नवम्बर-दिसम्बर के महीनों में ही Visit करें।

How to Reach Jagdalpur | जगदलपुर कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग की बात करें तो बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से हवाई Connectivity अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। रायपुर, भोपाल, इंदौर, दिल्ली, कोलकाता, और मुंबई जैसे महानगरों से निरंतर हवाई यात्रा उपलब्ध रहती हैं। लौह अयस्क के लिए महशूर किरंदुल, बैलाडीला के लिए हावड़ा, विशाखापटनम और रायपुर से निरंतर रेल सुविधा उपलब्ध रहती हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 और रायपुर भिलाई जैसे शहरों से सड़क नेटवर्क अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। जगदलपुर से नियमित बस सेवाएं आँध्रप्रदेश, हैदराबाद जैसे शहरों से चलती रहती हैं। मांडवा जलप्रपात जगदलपुर से 37 किमी की दुरी में स्थित हैं। जगदलपुर से मांडवा के लिए निजी कार, टैक्सी हमेशा उपलब्ध रहती हैं।

Waterfall Near Jagdalpur Bastar

बस्तर संभाग में ऐसे कई देखे-अनदेखे झरना, गुफा मौजूद हैं, जिसे आज भी ढूंढा नहीं गया हैं। नीचे आपको Waterfall Near Jagdalpur को हमारी जानकारी के अनुसार अवगत करा रहें हैं -

  • चित्रकूट जलप्रपात - भारत की नियाग्रा कहे जाने वाला यह जलप्रपात, छत्तीसगढ़ का सबसे प्रसिद्ध जलप्रपात हैं। जो अपनी विकराल, और निर्मल पानी के लिए पहचाना जाता हैं।
  • तीरथगढ़ जलप्रपात - सीढ़ीनुमा आकृति में बनने वाला यह जलप्रपात अपने सबसे अधिक ऊंचाई में गिरने के लिए महशूर हैं। यहाँ आकर लोग नहाना बहुत पसंद करते हैं।
  • कांगेर धारा - कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर पाए जाने वाला यह जलप्रपात बहुत ही खूबसूरत हैं।
  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान - कांगेर घाटी अपने वन्यजीव के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ जंगल सफारी भी कराया जाता हैं।
  • बीजाकाशा जलप्रपात - बीजाकाशा वॉटरफॉल अपने खूबसूरत, मनमोहक तीन चरणों में गिरती हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर- दूर से यहाँ आते हैं।
  • कैलाश गुफा - अपने खूबसूरत स्टोन के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • कुटुंबसर गुफा - कैलास गुफा के जैसे ही यह भी अपने चुना पत्थर जैसे पदार्थ से बनी स्टोन के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ बिना आँख वाली अंधी मछली भी पायी जाती हैं।

मंडवा जलप्रपात बस्तर | Mandwa Waterfalls Bastar Youtube Video

जगदलपुर से 30 किमी डिलमिली वाला रास्ता मिलता हैं। डिलमिली से 7 किमी की दुरी में मांडवा वॉटरफॉल स्थित हैं।

This Video Credit by YouTuber - Vlogs Rahul

Cgtourism Opinion - छोटा सा लेकिन यह बहुत ही खूबसूरत वॉटरफॉल हैं। यह बरसात या बरसात के बाद जाने में बहुत अच्छा लगेगा, एक या आधा दिन का टूर प्लान बना सकते हैं। कैंपिंग करने वाले भाई बंधू के लिए भी यह जगह बहुत अच्छा हैं। At the end मैं यही कहना चाहूंगा, छोटा हैं लेकिन मस्त हैं।

Whare is Mandwa Waterfall?

Away from Jagdalpur around 37 Km.

Which is the most famous waterfall in Jagdalpur?

Famous Waterfall is Chitrakoot Waterfall Bastar.

Leave a Comment