Lafri Waterfall Surajpur Chhattisgarh

चारों ओर पहाड़ियां, घने जंगल, और मन को मोहने वाला खूबसूरत जलप्रपात आपको देखने को मिलेगा, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में, जिसे लोग लफरी घाट या लफरी जलप्रपात (Lafri Waterfall) के नाम से जानते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको Lafri Waterfall Surajpur के बारे में बताएँगे, साथ ही यहाँ पहुंचने का Best Time, यहाँ कैसे पहुंचे, और इस झरने के आसपास अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में भी अवगत कराएँगे।

Lafri Waterfall Surajpur | लफरी जलप्रपात सूरजपुर Thumb Image

Lafri Waterfall Surajpur | लफरी जलप्रपात सूरजपुर

अपने खूबसूरत वातावरण के नाम से पहचाने जाने वाले, सूरजपुर के लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट लफरी जलप्रपात हैं। जो अपने दूधिया धारा से सबके मन को मोहित कर लेता हैं। Lafri Waterfall के चारों ओर पहाड़ियां और पेड़-पौधे ही दिखाई पड़ते हैं। जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।

रेहण्ड नदी पर बनने वाली यह लफरी झरना बरसात के बात शांत जलधारा में अपना जलप्रपात निर्मित करती हैं। जो दूधिया रूप में कल-कल करती हुई, दूर तक सुनाई देता हैं। जल की धारा सामान्य होने पर ही यहाँ की खूबसूरती को दीदार कर सकते हैं।

यह जलप्रपात तेज बहाव के साथ बड़े-बड़े पत्थरों से होकर गुजरती हैं, जिसके कारण झरने के आसपास की पत्थरें, खाली व खूबसूरत आकृतिनुमा बना हुआ हैं। जो काफी सुन्दर दिखाई जान पड़ती हैं।

Best time to visit Lafari Waterfall | लफरी झरना

बरसात के समय रेहण्ड नदी की जलधारा अत्यधिक होने के कारण इस जलप्रपात को आप नहीं देख सकते हैं। यहाँ आप सितम्बर से जनवरी माह के बीच पहुंच सकते हैं, जो आपके लिए यह उचित समय हो सकता हैं।

How to Reach Lafri Ghat | लफरी झरना कैसे पहुंचे

सूरजपुर से 42 किमी की दुरी में स्थित इस झरने को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहाँ पहुंचते हैं। मुख्य मार्ग से महज 50 मीटर की दुरी में Lafari Waterfall स्थित हैं। जो प्रसिद्ध कुदरगढ़ी माता मंदिर जाने वाली मार्ग पर स्थित हैं।

आइये कुछ प्रमुख शहरों से लफरी जलप्रपात की दुरी को देखते हैं।

सूरजपुर जिले में आप हवाई मार्ग या रेल मार्ग से नहीं पहुंच सकते हैं। इन दोनों माध्यमों से आने वाले बंधुओ को अंबिकापुर से होते हुए आना पड़ेगा।

लफरी झरना पहुंचने के खूबसूरत लफरी घाटी भी देखने को मिलेगा। अंबिकापुर से 93 किमी, बिलासपुर से 256 किमी, राजधानी रायपुर से 373 किमी की दुरी तय करनी पड़ेगी।

Top 5 Best Tourist Place Surajpur Chhattisgarh

यहाँ वैसे तो छोटे बड़े बहुत सारे झरने, पर्यटन स्थल हैं, किन्तु हम यहाँ के Top 5 Best Tourist Place Surajpur के बारे में बताएँगे।

  • Kudargarh Devi Mandir
  • Kumeli Ghat Waterfall
  • Rakasganda Waterfall
  • Tamor Pingla Wild Life Sencutury
  • Sarasor Shiva Temple

कुदरगढ़ देवी मंदिर सूरजपुर | Kudargarh Devi Mandir

17वीं शताब्दी में पत्थरों को काटकर निर्मित किया गया हैं मंदिर दुर-दूर तक प्रसिद्ध हैं। यहाँ की जाने वाली मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। बहुत सारी छोटी-बड़ी गुफाएं स्थित हैं, जिसमे से एक बड़ी गुफा में चित्रकारी की गई हैं। साथ ही पुष्पों के बीच 50-60 फीट की ऊंचाई से एक झरना भी प्रवाहित होता हैं। जिसे कपिल धारा के नाम से पहचाना जाता हैं।

कुमेली घाट जलप्रपात | Kumeli Ghat Waterfall

खूबसूरत पहाड़ों के बीच कुमेली घाट जलप्रपात स्थित हैं। जो बड़े-बड़े पहाड़ों के बीच 90 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती हैं। यहाँ पर्यटन की दृष्टि को देखते हुए लोगो की सुरक्षा के लिए ड्रिल निर्मित किया गया हैं। यहाँ की खूबसूरत पर्यावरण को देखने के लिए वाच टावर भी बनाया गया हैं।

रकसगंडा जलप्रपात | Rakasganda Waterfall Surajpur

ओडगी ब्लॉक में स्थित 60 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती रकसगंडा जलप्रपात पिकनिक मनाने वालों के लिए एक बेहतरीन स्पॉट हैं। इस जगह को दीदार करने के लिए लोग दूसरे जिले व प्रान्त से यहाँ के लिए कूच करते हैं।

तमोर पिंगला वन्यजीव अभ्यारण | Tamor Pingla Wild Life Sancutury

जिला मुख्यालय सूरजपुर से 90 की दुरी में स्थित रामकोला गांव में तमोर पिंगला वन्यजीव अभ्यारण स्थित हैं। इस जगह से पिंगला नदी प्रवाहित होती हैं, जिसके कारण इसका नाम तमोर पिंगला पड़ा। इसके ऊपरी हिस्से में पिंगला देवी की मंदिर भी स्थित हैं। पर्यटक यहाँ वन्यजीव चीतल, सांभर, एशिआई हाथी देखने पधारते हैं, साथ ही रंगीन मछलियां भी पाई जाती हैं।

सरासोर शिव मंदिर | Sarasor Shiva Temple Surajpur

सरासोर, भैयाथान ब्लॉक में स्थित हैं, जो जिला मुख्यलय से लगभग 40 किमी दूर हैं। यहाँ वनवास काल के दौरान श्रीराम-सीता और लक्षमण जी आये थे। यहाँ पहुंचने का एक मात्र साधन सड़क मार्ग हैं।

Lafari Fall Surajpur Videos

This video Credit by YouTuber – SANTU DHRUWE VLOGS

ambikapur to lafri waterfall distance?

93km.

is hare parking?

Yes.

lafari waterfall any Fee?

No.

Leave a Comment