प्राकृतिक झरनों में सबसे प्रसिद्ध और राजधानी रायपुर से नजदीक जलप्रपातों में से एक हैं Ghatarani Waterfall. जो की Chhattisgarh के गरियाबंद जिला में स्थित हैं।

Ghatarani Temple & Waterfall Gariyaband Raipur | घटारानी माता मंदिर & झरना गरियाबंद छत्तीसगढ़
पहाड़ों की खोह में प्राकृतिक रूप विद्यमान घटारानी माता जी की मंदिर, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों, परिवारों, व दोस्तों के लिए बहुत ही पसंदीदा जगह हैं। इस जगह में बहुत खूबसूरत झरना लगभग 90 फीट की ऊंचाई से गिरती हैं। जिसके नीचे प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण स्नान करने का आनंद प्राप्त करते हैं।

Ghatarani Temple & waterfall Gariyaband जिले में स्थित हैं। जो राजधानी रायपुर से निकट होने के कारण यह लोगों की पसंदीदा पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरता जा रहा हैं।
मान्यता – कहा जाता हैं की पहले इस जगह में भटके हुए लोग माता जी के चरणों में श्रद्धा से फल-फूल अपर्ण करने से उन्हें उसके रास्ते मिल जाते थे। माता जी की मंदिर के कुछ दुरी में एक शिवलिंग स्थित हैं। जिसे घटकेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता हैं।

How to Reach Ghatarani waterfall | कैसे पहुंचे
वैसे तो यहाँ पहुंचने के लिए के लिए सड़क मार्ग की सबसे सुगम हैं किन्तु हम आपको जानकारी के निकटम अन्य माध्यम को दर्शा रहे हैं –
- हवाई अड्डा – निकटम हवाई अड्डा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित हैं।
- रेलवे जंक्शन – निकटतम रेलवे जंक्शन भी रायपुर में स्थित हैं।
- सड़क मार्ग – राजधानी रायपुर से 78 किलोमीटर की दुरी में स्थित हैं।
Nearby Place in Ghatarani Waterfall Gariyaband
दोस्तों गरियाबंद में बहुत से मौसमी जलप्रपात स्थित हैं, जो मौसम के अनुसार चलता हैं। फिर भी हम आपको प्रसिद्ध झरना, पिकनिक स्पॉट की जानकारी नीचे प्रदान कर रहे हैं –
- जतमई माता मंदिर – बहुत ही सुन्दर पिकनिक, प्राकृतिक स्थल हैं, जो 15 किमी के आसपास यहाँ से पड़ता हैं।
- राजिम – राजिम में घूमने के लिए एक दिन अपर्याप्त हैं, यहाँ बहुत सारे दर्शनीय स्थल हैं। इस जगह को छत्तीसगढ़ का प्रयाग भी कहा जाता हैं। यहाँ प्रति वर्ष कुम्भ मेला का आयोजन किया जाता हैं।
- चिंगारा-पगार जलप्रपात – यह भी बहुत ही प्रसिद्ध जलप्रपात हैं। जो यहाँ से कुछ ही दुरी में स्थित हैं।
- तौरेंगा जलाशय – जतमई जलप्रपात से लगा हुआ जलाशय हैं , जहाँ पर्यटक दूर से ही जतमई झरना को देख कर आनंदित महसूस करते हैं।
- गजपल्ला जलप्रपात – यह एक बरसात के समय में बनने वाला जलप्रपात है, जो गरियाबंद जिला के जंगलो में निर्मित हैं।
Trip Advice – दोस्तों आप को यहाँ एक बार जरूर से विजिट करना चाहिए। बहुत ही मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा। इस इस जगह पर बहुत ही फिसलन हैं, तो आप ध्यान पूर्वक ऊपर चढ़े और उतरे, सावधान रहे। अधिक जानकारी के छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से संपर्क कर जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।
Nice Place Sir. Mai Gariyaband Jile Ka rahane wala hu.