Chingra Pagar Waterfall Gariaband Chhattisgarh

हाल ही के कुछ वर्षो में प्रसिद्धि पाए जाने वाले झरनों में एक चिंगरा पगार जलप्रपात हैं। जो गरियाबंद जिला के घने जंगलों के बीच कल-कल की धारा बहा रही हैं। Chingra Pagar Waterfall अपने अनुपम खूबसूरती और बरसाती झरना के लिए प्रसिद्ध हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे, की आपको कब इस झरने के लिए प्रस्थान करना चाहिए, और यहाँ जाने का सर्वोत्तम समय तथा इस जलप्रपात में कब नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा हम इस झरने के आसपास स्थित अन्य झरने व पर्यटन स्थल से भी अवगत कराएँगे। जिससे की आप वहां भी जाकर आनंद ले सकें।

Chingra Pagar Waterfall | चिंगरा पगार जलप्रपात गरियाबंद छत्तीसगढ़ thumb image

Chingra Pagar Waterfall | चिंगरा पगार जलप्रपात गरियाबंद छत्तीसगढ़

घने जंगलों के बीच स्थित चिंगरा पगार जलप्रपात लगभग 110 फीट की ऊंचाई से गिरती हैं। जो दूर गरियाबंद राजिम मार्ग तक सुनाई पड़ती हैं। पक्की-कच्ची और कुछ पैदल ट्रैकिंग के जरिये पहुंचना, यहाँ बहुत सुकून दायक हैं। झरने के नजारे को देखने के लिए आपको मुख्य मार्ग से 3 किमी अंदर घने जंगलों में प्रवेश करना, छोटे बड़े पत्थरों को काटते हुए चढ़ना, शरीर को फुला देने वाले चढाई के बाद, जो सुकून और शीतलता आपको यहाँ मिलेगा, वो और कहीं नहीं मिलेगा।

माता कचना-ध्रुवा यहाँ के सबसे अधिक मान्यता वाली माता हैं, जो यहाँ पहुंचने से पहले को पड़ता हैं। कहते हैं यहाँ से होकर गुजरने वाले वाहन को एक बार यहाँ रुकना आवश्यक हैं, नहीं तो अप्रत्याशित घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। माता के मंदिर को दर्शन करने के बाद बारूका से आपको यहाँ के लिए रास्ता आराम से मिल जायेगा। साथ ही इसी रास्ते में आपको बेहतरीन जलप्रपात गजपल्ला झरना देखने को मिलेगा। जो शांतिप्रिय जगह के लिए प्रसिद्ध हैं।

Best time to Visit Chingra Pagar Jharna Gariaband | चिंगरा पगार झरना जाने का सही समय

यह जलप्रपात बरसात के मौसम या उसके बाद तक बनने वाला झरना हैं। जो अपने शीतल हवा को साथ लिए रहता हैं। यहाँ आप पानी गिरने के तुरंत बाद प्रवेश कर सकते हैं। किन्तु अधिक पानी गिरने या लगातार बारिश होने पर बिल्कुल भी प्रवेश ना करें। चुकीं Chingra Pagar Jharna पहुंचने से पहले उसी नदी को पार करके जाना होता हैं। पानी की मात्रा अधिक बढ़ने पर आप फंस सकते हैं।

साल 2022 और 2023 के समय ऐसे ही वर्षा जलधारा अधिक होने के कारण 1000 से भी ज्यादा पर्यटक यहाँ फंस गए थे। जिसे वन-विभाग और पुलिस विभाग द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया हैं। साथ ही आप यहाँ के वन-विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के साथ ही गमन करे, चूँकि यहाँ वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र अंतर्गत आता हैं।

फिर भी हम आपको यही सुझाव देंगे की आप अगस्त से नवम्बर महीने तक पहुंचने की कोशिश करे। इस समय झरना की पानी देखने व सुकून दायक होता हैं। दिसम्बर महीने के बाद इनकी जलधारा में कमी होने लगती हैं।

Chingara Pagar Waterfall Distance, Timing and Parking Charges | चिंगरा पगार कैसे पहुंचे, जाने का समय और प्रवेश शुल्क

चिंगरा पगार जलप्रपात पहुंचने के हवाई मार्ग माना एयरपोर्ट रायपुर में स्थित हैं, जहाँ से सभी प्रमुख शहरों से हवाई Connectivity अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। नजदीकी रेल मार्ग जिला गरियाबंद और नजदीकी रेलवे जंक्शन राजधानी रायपुर में स्थित हैं।

राजधानी रायपुर से जिला गरियाबंद के लिए सड़क मार्ग अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। जहाँ से Chingra pagar पहुंचने के निजी बसें और निजी वहां हमेशा उपलब्ध रहती हैं। रायपुर से इनकी दुरी लगभग 83 किमी दूर हैं। तथा गरियाबंद से 15 किमी राजिम से 35 किमी, महासमुंद जिला से लगभग 65 किमी दूर हैं।

वही बस स्टॉप की बात करें तो, आपको रायपुर की तरफ से आने पर चिंगरा पगार पहुंचने का टैग ग्राम- बारूका में मिल जायेगा। जहाँ से आप 15-20 की पैदल चाल से पहुंच सकते हैं। गरियाबंद से भी आपको यह टैग देखने को मिल जायेगा। जिससे की आप यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं।

Chingra Pagar Opining Timing & Parking Chargesh

वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र होने के कारण यहाँ देर रात तक रुकना या प्रवेश करना वर्जित हैं। हम यहाँ के अनुमानित समय और साफ-साफ के लिए ली जाने वाली शुल्क को नीचे प्रदर्शित कर रहें हैं। यह शुल्क समय के साथ घट या बढ़ सकता हैं।

Opening TimeMorning: 07:00 AM
Closing TimeEvening: 05:00 PM
Bike ParkingRs. 10:00/-
Car ParkingRs. 20:00/-

Top 5 Gariaband Waterfall Chhattisgarh | गरियाबंद जिला के झरना

दोस्तों गरियाबंद जिला घने जंगल – पहाड़ी होने के कारण यहाँ बहुत से छोटे बड़े झरने हैं, जो एक दूसरे के आसपास हैं। जिसे कुछ मिनटों के Traveling से पहुंचा जा सकता हैं। इन्ही कुछ प्रसिद्ध गरियाबंद जिला के झरना को नीचे सूचीबद्ध कर रहे हैं।

Tital – Gariaband Waterfall Chhattisgarh

  1. GhataRani Waterfall
  2. Jatmai Waterfall
  3. Chingra Pagar Waterfall
  4. Devdhara Waterfall
  5. Gajpalla Waterfall

नोट – जाने से पूर्व झरना बह रही हैं या नहीं। इनके बारे में एक बार जरूर पता कर लें। यहाँ की झरना अधिकतर बरसाती झरना हैं।

Waterfall Chingra Pagar Video | Vlogs Rahul

This Video Credit & and Making by YouTuber – Vlogs Rahul

CgTourism.In Opinion – बरसाती जलप्रपात होने के कारण यहाँ बरसात व बरसात के दिनों में पर्यटकों की संख्या अधिक मात्रा में बढ़ जाती हैं। छुट्टी के दिनों में शांत और सुकून की तलाश करने वाले लोगो को यहाँ की जलप्रपात को नजर अंदाज कर अन्य जगह को प्राथमिकता देना चाहिए। सिर्फ चिंगरा पगार घूमने वालों के लिए यह जलप्रपात बहुत ही शानदार हैं।

Chingra Pagar Waterfall Location?

Village- Baruka, Dist- Gariaband, State- Chhattisgarh, India

Chingra Pagar Waterfall Map?

चिंगरा पगार वॉटरफॉल कहाँ हैं?

छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिला के बारूका नामक ग्राम के पास स्थित हैं।

Chingra Pagar Waterfall to Raipur Distance?

Chingra Pagar waterfall to Raipur Distance is around – 83 Km.

Mahasamund to Chingra Pagar Waterfall Distance?

Mahasamund to Chingra Pagar Waterfall Distance is around – 65 Km.

Chingra Pagar to Bhuteshwar Nath Distance?

Chingra Pagar to Bhuteshwar Nate Distance is around -18 Km.

Chingra Pagar to Ghatarani Waterfall Distance?

Chingra Pagar to Ghatarani Waterfall Distance is around – 37.5 Km

Rajim to Chingra Pagar Distance?

Rajim to Chingra Pagar Distance is Around – 34.7 Km

Leave a Comment