Ganesha Temple Barsoor Chhattisgarh

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बलुआ पत्थर से निर्मित भगवान् गणेजी की मूर्ति बारसूर में मिली हैं। जिसे Ganesha Temple Barsoor के नाम से जाना हैं। यह लगभग सात फीट ऊँची एक ही बलुआ पत्थर से निर्मित किया हैं।

पुरातत्व विभाग द्वारा इस मंदिर को सरंक्षित करके रखा गया हैं। जिसे देखने लोग देश – विदेश से यहाँ पहुंचते हैं। इस पोस्ट में हम आपको यहाँ कब व कैसे जाना चाहिए, जाने का उचित समय क्या हैं, इसके साथ ही हम आपको इनके आसपास के झरने व प्राचीन मंदिरो को भी बताएँगे। जिससे आपको घूमने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

ganesha temple barsoor chhattisgarh photo

गणेश मंदिर बारसूर | Ganesha Temple Barsoor Dantewada Chhattisgarh

दंतेवाड़ा से कुछ ही किलोमीटर गीदम के जंगलों में बालू पत्थर से निर्मित भगवान गणेश की दो युगल मूर्ति प्राप्त हुआ जिसे गणेश मंदिर बारसूर के नाम से जाना जाता हैं। लोग Lord Ganesha Temple Barsoor Dantewada के इस पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक युगल मूर्ति को उसके बनावट के नाम से देखने आते हैं।

गणेश मंदिर बारसूर | Lord Ganesha Temple Barsoor Dantewada Chhattisgarh image

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति हैं जिनकी ऊंचाई 7फ़ीट हैं। साथ ही दूसरे गणेश भगवान की मूर्ति की ऊंचाई 5फीट हैं। इन दोनों मूर्तियों को देखने से ऐसा लगता हैं की एक बड़े पत्थर को काटकर बनाया गया हैं। इसमें किसी भी तरह की जोड़ दिखाई नहीं देता हैं।

इस जगह पे अन्य मंदिरों के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं , किन्तु वे सभी मंदिर जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के साथ इतिहास में रूचि रखने वालों के लिए भी बहुत रुचिकर हैं। दोस्तों इनके आसपास बहुत से पर्यटन स्थल जो एक दिन में नहीं देखा जा सकता हैं।

पुरातत्ववेत्ता के अनुसार यह मंदिर नागवंशी राजाओ द्वारा निर्मित किया गया होगा। चूँकि खुदाई से प्राप्त अवशेष और Barsoor के अन्य मंदिरों जैसे बत्तीसा मंदिर, मामा-भांचा मंदिर, में नागवंशी स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना देखने को मिलता हैं।

दोस्तों आप यहाँ एक बार जरूर से घूमने जाइये। क्योंकि इनके आसपास बहुत से जलप्रपात एवं अन्य छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थल हैं जो बस्तर में होने का अहसास कराता हैं। कहा जाता हैं बारसूर शहर में कुल 147 मंदिर व इतने ही तालाब पाए जाते थे। चूँकि अब यह विलुप्त होते जा रहा हैं।

How to Reach Barsur tourism place in chhattisgarh

दोस्तों Barsur पहुंचने के लिए राजधानी रायपुर से आपको सभी महानगरों से फ्लाइट व रेल लाइन मिल जायेगा।जगदलपुर तक भी आप रेल लाइन से आ सकते हैं। लेकिन हम आपको यहाँ आने के लिए सड़क माध्यम को ही चुनने को कहेंगे। क्योंकि यह खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ। जिसे देखकर आपका मन रोम-रोम खिल उठेगा।

राजधानी रायपुर से लगभग 310 किमी, बिलासपुर से 441 किमी, जगदलपुर से 94 किमी एवं दंतेवाड़ा से 39 किमी की दुरी तय करने पड़ेगी।

Nearest Place in Barsur Ganesha

दोस्तों Barsur शहर में 147 तालाब व मंदिर था, तो यहाँ बहुत सारे प्रसिद्द मंदिर हैं जिसके नक्काशी/ स्थापत्य कला को जरूर से आपको देखना चाहिए। बारसूर में ही आपको बतीसा मंदिर, ममाभांचा मंदिर, चन्द्रादित्य मंदिर, शिव-विष्णु मंदिर जैसे पुरातात्विक मंदिर भी देख सकते हैं। साथ ही आसपास आपको सातधारा जलप्रपात, दंतेश्वरी माता मंदिर के भी दर्शन करके आ सकते हैं।

Leave a Comment