Nandan van Jungle Safari Naya Raipur Chhattisgarh

The Most Searches Place in the Capital Raipur of Nandanvan Jungle Safari. This Place is 320 hectares all most. Zoo and Safari, both are included together. I will recommend you to go to this place.

Jungle Safari Raipur Image

Jungle Safari Raipur | जंगल सफारी रायपुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से मात्र 28 किमी की दुरी पर मानव निर्मित नंदन वन जंगल सफारी हैं। जो पुरे एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित हैं। लगभग 800 एकड़ में फैला यह Jungle Safari Raipur में सभी तरह के जानवर देखने को मिल जायेगा। इसमें से 130 एकड़ में खंडवा जलाशय (Lake) हैं। यहां आपको जानवर खुले में विचरण करते नजर आयेगें।

Jungle Safari Raipur | जंगल सफारी रायपुर छत्तीसगढ़ image

विश्व ख्याति बंगाल टाइगर, सफेद टाइगर, शेर से लेकर सभी प्रकार के जंगली जानवरों को इस Zoo & Jungle Safari में देखने को मिल जायेगा। दोस्तों Zoo & Safari दोनों को Combine करके बनाया गया हैं। इस सफारी को निर्मित करने के लिए यहाँ 55000 पौधों को रोपित कर पेड़ बनाया गया हैं। इसी कारण से सफारी बहुत ही प्रसिद्ध हैं, इस जगह पे प्रति वर्ष देश-विदेश से जंगली जानवरों को देखने पर्यटक आते हैं।

जंगल सफारी नवा रायपुर के अंदर प्रवेश करने पर आपको सबसे पहले बस्तर, नारायणपुर के गढ़ बंगाल के रहने वाले चेंदरू की प्रतिमा शेर के साथ खेलते हुए बनाया गया हैं तथा उसके बारे में बताया गया हैं। चेंदरू जंगली बाघ के साथ क्रीड़ा करने वाला पहला और आखरी इंसान था। उसके बारे में लिखा हुआ किताब – “चेंदरू द न्याय एंड द टाइगर” को अवश्य पढ़े।

इसके बाद आपको समय व्यतीत करने के लिए बगीचा बनाया गया हैं। वेटिंग हॉल में आपके सफारी वाहन बुक होने के बाद आपको चार सफारी और चिड़ियाघर घुमाया जाता हैं –

#01 – शाकाहारी जानवरों की सफारी (Vegetarian Animal Safari)-

सर्वप्रथम आपको इस Safari में आपको हिरण, काला हिरण, सांभर, चीतल, नीलगाय, चौसिंघा जैसे शाकाहारी जानवरों को दिखाया एवं उसके बारे में जानकारी गॉइड द्वारा दिया जाता हैं। यहाँ कुल 350 से अधिक जानवर हैं।

#02 – भालू सफारी (Bear Safari) –

इसमें आपको 2 नर और 2 मादा भालू को विचरण करते दिखाया जाता हैं। इस बात की को कोई गुंजाईश नहीं रहती की आपको वह दिखेगा या नहीं दिखेगा। चूँकि वह खुले में विचरण करते रहता हैं।

#03 – बाघ सफारी (Tiger Safari) –

इस सफारी में आपको खुले में, आपके गाड़ी के आसपास अद्भुत नजारे में बाघ 1 या 2 घूमते देखा जा सकता हैं। कभी- कभी दोनों बाघों के बीच लड़ते हुए भी देखा जा सकता हैं।

#04 – शेर सफारी (Lion Safari) –

इस सफारी में आपको 3 शावक और 1 मां को देखने मिल जायेगा। इस प्रकार से आपका सफारी वाला सफर यही तक होता हैं। इसके बाद आपको Zoo के पास लाकर छोड़ दिया जायेगा।

#05 – चिड़ियाघर (Zoo) –

50 हेक्टेयर में फैले इस Zoo में आपको सफ़ेद बाघ (White Tiger), बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger), एशियाई शेर (Asiatic Lion), तेंदुआ (Leopard), घड़ियाल ( Alligator), हिप्पो पोटामस (Hippo Potamus), हिमालयन भालू (Himalayan Bear), मगरमच्छ (Crocodile), सियार (Fox) एवं अन्य छोटे मोटे जानवर को देखने मिल जायेगा। इस Zoo में आप Cycle से भी घूम सकते हैं।

Nandanvan Raipur ticket Price 2022

Before entering this safari, you will have to take your choice ticket from the ticket counter. Some of the ticket prices are as follows-

Timing – Open- 9:30 Am to 4:30 Pm
Closing Day – Every Monday

DetailsA.C. Rate (INR)Non-A.C. Rate (INR)
Indian visiter
18 Years and above150.00100.00
12-18 years old50.00 Rs25.00
School
Students50.0025.00
Staff150.00100.00
Foreigner
18 years and above1000.00500.00
Below 18 years800.00400.00
ZooPer person- rs. 50.00
Digital Equipment
Still/ Digital Camera100.00
Video Camera500.00

Note – Lake में Boating भी कराया जाता हैं जिसका प्रति व्यक्ति Charge – 100 रूपये के आसपास लिया जाता हैं।

Nandan van Raipur Safari Online Booking

दोस्तों आप नीचे दिए गए लिंक से Nandan van Safari के लिए Direct Online Booking कर सकते हैं – Link – https://serviceonline.gov.in/

इस जगह पे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से Booking कराई जाती हैं। या फिर उनसे Contact करके जानकारी ले सकते हैं। हम आपको Contact Number प्रोवाइड करा रहे हैं।

Contact Number – +91 74406-05000 / 08000 / 09000

for more detail’s to visit us – www.junglesafari.cg.nic.in

How to Reach Jungle Safari Raipur

यह Jangle Safari – सेक्टर- 39, राजा तालाब, जीई रोड,नवा रायपुर छत्तीसगढ़, 429001 में स्थित हैं। यहां तक पहुंचना बहुत ही आसान हैं। दूरियों और माध्यमों को नीचे दर्शा रहे हैं –

  • हवाई मार्ग – नजदीकी हवाई अड्डा माना एयरपोर्ट हैं। जहाँ से सभी महानगरों के लिए प्लेन उड़ान भरती हैं। यहाँ से इसकी दुरी महज 19 Km हैं।
  • रेल मार्ग – इस जगह में पहुंचने के लिए आपको रायपुर जंक्शन पहुंचना होगा। इसकी दुरी यहाँ से 31 किमी हैं।
  • सड़क मार्ग – राजधानी रायपुर मुख्यालय की बस स्टैंड से इनकी दुरी 30 किमी हैं।

Nearest Places to visit near Nandanvan Raipur

दोस्तों इस Place को घूमने के बाद आप आसपास के Tourist Places को भी Visit कर सकते हैं-

  • पुरखौती मुक्तांगन – महज 5.5 किमी की दुरी में छत्तीसगढ़ के संस्कृति को पुरखौती मुक्तांगन में सजा कर रखा गया हैं। इसमें छत्तीसगढ़ से जुडी समस्त संस्कृति को संजोया गया हैं।
  • ऊर्जा पार्क रायपुर – विज्ञान से जुडी जानकारी देखने के लिए अपने बच्चो के साथ ऊर्जा पार्क जरूर जाएँ। इनकी दुरी यहाँ से 23 किमी हैं।
  • महंत घासीदास संग्रहालय – कला सामग्रियों एवं पुरातत्व अवशेष को देखने के लिए यहाँ आप जा सकते हैं। इसकी दुरी 25 किमी हैं।
  • चम्पारण्य – महाप्रभु वल्लभाचार्य की बैठकी और चम्पेश्वर महादेव की दर्शन के लिए आप 24 किमी की दुरी तय करके पहुंच सकते हैं।
  • राजिम – पुरातन नगरी प्रयाग राज राजिम यहाँ से 28 किमी की दुरी में स्थित हैं।

Jungle Safari Raipur Timing?

9:30 AM to 4:30 PM. Closing Day – Monday.

Is there parking arrangement?

Yes.

Is jungle safari safe for girls?

Yes.

Cgtourism Opinion- This place is amazing. I went in 2021. Me and my friends enjoyed a lot at that time. I hope you enjoy this place.

Leave a Comment