Kumeli Ghat Waterfall Surajpur Chhattisgarh

अनुपम सौंदर्य से भरी कुमेली घाट जलप्रपात, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित हैं। पहाड़ों को काट कर सुन्दर आकृति निर्मित करती यह झरना, अपनी सौंदर्यता के लिए प्रसिद्ध हैं। Kumeli Ghat Waterfall लगभग 70 फीट के ऊंचाई से गिरने वाली खूबसूरत व खतरनाक झरना हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको इस झरने की जानकारी, जाने का उचित समय, तथा इनके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के जानकारी प्रदान करेंगे।

Kumeli Ghat Waterfall Surajpur | कुमेली घाट झरना सूरजपुर  Thumb Image

Kumeli Ghat Waterfall Surajpur | कुमेली घाट झरना सूरजपुर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित ग्राम कुमेली में पिंगला नदी द्वारा पत्थरों को काट कर बनाया गया बहुत ही खूबसूरत झरना हैं। Kumeli Ghat या Kumeli Waterfall लगभग 70 फीट की ऊंचाई से गिरती हैं, तो मानो उसकी खूबसूरती को एक टक देखते रहने का मन करता हैं।

कुमेली घाट झरना पहाड़ों व हरे भरे पेड़ पौधों के बीच अपना मनोहर छटा बिखेरती नजर आती हैं। Kumeli Ghat Waterfall को देखने के लिए दो तरफ से सीढ़ी बनाया गया हैं। जिसमे एक सीढ़ी से झरना की ओर जाता हैं, तथा दूसरी सीढ़ी वॉच टॉवर की तरफ जाता हैं। जहाँ से आप झरना, पहाड़ व अन्य चीजों का दीदार कर सकते हैं।

इस जगह बढ़ती घटना को देखते हुए जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा झरना के आसपास ड्रिल सिस्टम लगा दिया गया हैं, जिससे सेल्फी लेने वाले भाई-बहन बहुत ज्यादा किनारे पर ना जाएँ, और किसी दुर्घटना से भी बचा जा सकें, सुरक्षित रह सकें।

तमोर पिंगला अभ्यारण से निकलने वाली पिंगला नदी की जल इतनी स्वच्छ और निर्मल हैं की इस झरने की बीच आपका मन यहाँ के जल से नहाने का, खेलने का मन जरूर करेगा, साथ ही फोटो खिचवाकर अपने सोशल प्रोफाइल में भी डालने का मन कर सकता हैं।

Best time to Visit Kumeli Ghat | कुमेली घाट जाने का उचित समय

गर्मी के दिनों में बढ़ते जलवायु परिवर्तन के कारण सभी तरफ का तापमान बढ़ते जा रहा हैं, साथ ही प्राकृतिक जलस्रोत भी कम होते जा रहा हैं। यह झरना भी इस परिवर्तन से अछूता नहीं हैं। एक समय ऐसा था की गर्मी में भी तेज धाराएं चलती थी। लेकिन आज के समय में Best Time अगस्त से फरवरी का महीना हो सकता हैं।

जुलाई से सितम्बर तक इस झरना के नीचे जाना सही नहीं रहेगा, किन्तु किसी भी झरने की खूबसूरती को पहचानने के लिए रौद्र रूप में बहते झरना और शांत रूप से बहती झरना, दोनों को देखना चाहिए।

Best time to visit Kumeli Ghat Waterfall, August to February. यह समय हमारे हिसाब से सही हो सकता हैं, किन्तु किसी और को समय सही नहीं लग सकता हैं। स्वविवेक से काम लें।

How to Reach Kumeli Waterfall Surajpur | कुमेली झरना कैसे पहुंचें

जिला सूरजपुर से महज 26 किमी की दुरी में बहने वाली कुमेली झरना में पहुंचना बहुत आसान हैं। आपको सबसे पहले हवाई मार्ग या रेल मार्ग से सरगुजा जिला के जिला मुख्यालय अंबिकापुर आना होगा। उसके बाद आपको बस या टैक्सी से सूरजपुर जिले की ओर प्रस्थान करना होगा।

अन्य राज्य या स्वयं के वाहन से आने वाले लोगो के लिए छत्तीसगढ़ के कुछ प्रमुख शहरों से सूरजपुर जिले की दुरी अंकित कर रहें हैं –

  • हवाई मार्ग – राजधानी रायपुर व बिलासपुर से दैनदिनी अंबिकापुर के लिए हवाई यात्रा उपलब्ध रहती हैं।
  • रेल मार्ग – भारत के प्रमुख शहर से जिला बिलासपुर के लिए सभी प्रकार की ट्रेनें चलती रहती हैं। यहाँ के लिए रेल सुविधा हमेशा उपलब्ध रहता हैं। बिलासपुर से अंबिकापुर या बैकुंठपुर के लिए रेल सुविधा हमेशा उपलब्ध रहती हैं।
  • सड़क मार्ग – सूरजपुर के लिए वाराणसी जैसे शहरों से बस कनेक्टिविटी जुड़ा हैं। सड़क मार्ग से यहाँ पहुंचने में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।

Top 5 Tourist Place in Surajpur

छोटे-बड़े झरनों से लेकर यहाँ तमोर पिंगला जैसे वन्यजीव अभ्यारण भी स्थित हैं। आइये देखते हैं – Top 5 Tourist Place in Surajpur

  • तमोर पिंगला वन्यजीव अभ्यारण
  • रकासगंडा जलप्रपात
  • कुदारगढ़ी माता मंदिर
  • सरासोर शिव मंदिर
  • महामाया मंदिर

कुमेली घाट जलप्रपात छत्तीसगढ़ विडोज़ इन यूट्यूब

This Video Making & Credit By YouTuber – Vlogs Rahul

CgTourism Opinion – दोस्तों यह झरना बहुत ही खूबसूरत हैं। इस झरने के एकदम नजदीक जाने का प्रयास ना करें, जोखिम भरा हो सकता हैं। यह दो पहाड़ियों के बीच बना बहुत ही खूबसूरत झरना हैं। घूमते रहे, एन्जॉय करते रहे। जय जोहर।

कुमेली घाट कहाँ स्थित हैं?

जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ में स्थित हैं।

कुमेली घाट जलप्रपात कौन सी नदी में बनता हैं?

पिंगला नदी

कुमेली घाट झरना सूरजपुर से कितने दुरी में स्थित हैं?

लगभग 25 किलोमीटर में यह झरना स्थित हैं।

Leave a Comment