Rani Dahra Waterfall Kawardha Chhattisgarh

Queen of Kawardha कहे जाने वाली झरना रानी दाहरा जलप्रपात कबीरधाम जिले की तीन चरणों में गिरने वाली बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात हैं। Rani Dahra Waterfall की खूबसूरती को वहां पहुंच कर दीदार करने से ही आनंद की अनुभूति हो सकती हैं।

आज हम इस लेख के माध्यम से रानी दाहरा झरना से अवगत कराएँगे, साथ ही वहां पहुंचने के रास्ते, Best time to Visit in this place और कबीरधाम के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

Rani Dahra Waterfall Kabirdham | रानी दाहरा जलप्रपात कबीरधाम  image thumb

Rani Dahra Waterfall Kabirdham | रानी दाहरा जलप्रपात कबीरधाम

मैकल पर्वत श्रेणी के घने जंगलो में कल-कल करती यह मनोरम झरना, लोगो को अकस्मात ही अपनी ओर खींच लेती हैं। कच्ची-पक्की रास्तों, छोटे-बड़े नदी-नालों को बरसात के समय पार करना किसी एडवेंचर से कम नहीं हैं।

रानी दाहरा जलप्रपात बोड़ला तहसील के अंतर्गत ग्राम- रानी दाहरा, जिला कबीरधाम में स्थित हैं। इनके मुख्य झरना 90 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती हुई दूर-दूर तक कोलाहल करती नजर आती हैं। इनके अलावा यहाँ के मुख्य पर्यटन स्रोत तीन चारणों में गिरती इसकी खूबसूरत झरना हैं।

इनके तीनो झरनो को देखने के लिए लगभग 250 सीढ़ी के आसपास पैदल चलना होता हैं। इस जगह आप बरसात के समय पहुंचना आसान नहीं होगा, चूँकि यहाँ पहुंचने से पहले छोटे-बड़े नदी-नालो को पार करके पहुंचना होता हैं।

Rani dahra Waterfall भोरमदेव अभ्यारण और मैकल पर्वत श्रेणी के घने वादियों की एक छोर में होने के कारण आपको मोबाइल नेटवर्क से दुरी बनाना पड़ेगा। किन्तु मनोरम सौंदर्य और हसीन वादियों को देखते ही आप मोबाइल कैमरा निकालने को मजबूर हो जायेंगे।

Best time to visit Ranidahara Waterfall Kawardha

Ranidahra Waterfall में अधिक जलवर्षा होने पर पहुंचना आसान नहीं हैं। आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो बिल्कुल पहुंच सकते हैं। यहाँ आने का Best time बरसात व उसके बाद अगस्त से जनवरी महीने को माना गया हैं। इस समय यहाँ सैकड़ों की संख्या में आसपास व दूर-दराज से लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

यहाँ पार्किंग की व्यवस्था भी किया गया हैं। जिसमें मोटरसायकिल शुल्क 10रु. तथा कार शुल्क 30रु. रखा गया हैं।

कैसे पहुंचे रानीदाहरा झरना | How to Reach Rani dahra Waterfall

दोस्तों स्टेट हाइवे से होते हुए कच्ची-पक्की सड़के, और खूबसूरत हरे-भरे पेड़ पौधों, नदी-नालियों और सफर का मजा लेते हुए आप यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं। हम आपको यहाँ छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से उनकी दुरी को दर्शा रहें हैं।

  • राजधानी रायपुर से – 150 किमी
  • न्यायधानी बिलासपुर से – 120 किमी
  • ऊर्जा नगरी कोरबा से – 260 किमी
  • कबीरधाम से – 30 किमी

Top 5 tourist places in Kawardha

यहाँ बहुत सारे पिकनिक स्पॉट एवं पर्यटन स्थल हैं, जिसे देखने से आपका मन मुग्ध हो जायेगा। यहाँ हम आपको कुछ चुनिंदा पर्यटन स्थल के बारे में अवगत करा रहे हैं। जिसे देखने के लिए एक बार आपको जरूर जाना चाहियें।

  • भोरमदेव मंदिर
  • भोरमदेव अभ्यारण
  • चिल्फी घाटी
  • रानीदाहरा झरना
  • कवर्धा महल एवं शहर

Ranidhara Waterfall | Chhattisgarh Waterfalls Videos

This Video Making By YouTuber – Vlog Rahul YouTube Channel

Cgtourism.in Opinion – खूबसूरत वादियों के बीच स्थित रानीधारा झरना या रानी दाहरा जलप्रपात, मन को मोहित करने वाला हैं। तीन चरणों में परत दर परत गिरती झरना व उसकी आवाज आपको जल्दी चलने में विवश कर देगा। हम आपको यही सुझाव देना चाहेंगे की बरसात के समय जरा सम्भल कर जाएँ। वहां प्लास्टिक के कचरे बिल्कुल ना फैलाएं। बाहर से आने वाले पर्यटकों के जेहन में गलत सन्देश जाता हैं, हम छत्तीसगढ़ वासियों का…

रानीदाहरा जलप्रपात को और किस-किस नाम से जाना जाता हैं ?

रानीदहरा, रानीधारा झरना के नाम से भी जाना जाता हैं।

रानीदहरा झरना कितने फिट की ऊंचाई से गिरती हैं?

यह झरना तीन चरणों में गिरती हैं, जिसकी सबसे नीचे वाला और मुख्य झरना लगभग 90 फीट की ऊंचाई से गिरती हैं।

रानीदाहरा झरना जाने का सबसे उचित समय कौन सा हैं?

अगस्त से जनवरी माह में।

क्या यहाँ पार्किंग सुविधा हैं, और उनकी शुल्क कितनी हैं?

हाँ। बाइक शुल्क रु.10/- तथा कार शुल्क रु. 30/- हैं।

Leave a Comment