Mainpat Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य के एक मात्र हिल्स स्टेशन सरगुजा जिला में स्थित हैं, जिसे लोग छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से पहचानते हैं। इस पोस्ट में आपको Mainpat Chhattisgarh के अनछुए जगहों व उनके बारे में अवगत कराएँगे।

मैनपाट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पर्यटन स्थल, एडवेंचर पार्क, पैराग्लाइडिंग जैसे जगहों की विस्तृत में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा हम आपको मैनपाट घूमने के लिए itinerary (यात्रा कार्यक्रम) बनाकर देंगे, जिससे आपको यहाँ घूमने में किसी भी तरह की कोई कठिनाई महसूस ना हो।

Mainpat Chhattisgarh top place image in one frem

Mainpat | मैनपाट छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में स्थित विंध्य पर्वतमाला में आने वाले मैनपाट, अपने बेशुमार जैवविवधता, औषधियों, झरनों और पर्यटन स्थल के लिए पहचाना जाता हैं। विंध्य पर्वतमाला लगभग 28 किमी लम्बा और 12 किमी की चौड़ाई वाले भूभाग में स्थित हैं। जो समुद्रतल से लगभग 3781 फीट की ऊंचाई में पड़ता हैं, जिसके कारण Mainpat में, साल भर सर्द हवाएँ चलती रहती हैं।

मैनपाट के इस पहाड़ी वाले क्षेत्र में लगभग 24 गांव और 15 ग्राम पंचायते आती हैं, जिसकी ब्लॉक मुख्यालय नर्मदापुर हैं। 25000 जनसँख्या वाले क्षेत्र में मुख्यतः मांझी, मंझवार, उरांव, कँवर, कोरवा, पहाड़ी कोरवा जैसे जनजाति निवास करते हैं। जो अपनी मासूमियत से पर्टयकों को अपनी ओर खिंच लेती हैं।

मैनपाट में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सैनिक स्कूल, पामेलियन कुत्ता तथा बॉक्साइट खनन किया जाता हैं।

अंबिकापुर से 75 किमी की दुरी में स्थित मैनपाट छत्तीसगढ़ को “छत्तीसगढ़ के शिमला” एवं “छत्तीसगढ़ की तिब्बत” या मिनी तिब्बत के नाम से भी जाना जाता हैं।

“छत्तीसगढ़ के शिमला” यहाँ साल भर पड़ने वाली ठण्ड की वजह से कहा जाता हैं। नवम्बर दिसम्बर की माह में यहाँ कही-कही बर्फ की चादर भी देखने को मिल जाता हैं। यही कारण हैं की इस जगह को छत्तीसगढ़ की शिमला के नाम से भी पुकारा जाता हैं।

“छत्तीसगढ़ की तिब्बत” यह नाम 1959 की चाइना-तिब्बत युध्द में बहुत सारे तिब्बती लोग मारे गए, तथा कुछ लोगो को निर्वासित कर दिया गया जिसे भारत में शरणार्थी के रुप में आकर रहने लगे। भारत सरकार ने धर्मगुरु दलाईलामा समेत वहां के लोगो को उत्तराखंड के धर्मशाला और छत्तीसगढ़ के मैनपाट में तिब्बती लोगो को शरण दिया।

तिब्बती लोग अपने देश से निर्वासित होकर भी अपना धर्म नहीं भूले हैं, यही रहकर अपना छोटा सा संस्कृति विस्तृत किया। जिसे देखने छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रदेशों से सालभर पर्यटकों का ताँता लगा रहता हैं।

Mainpat Chhattisgarh Tourist Places | मैनपाट के पर्यटन स्थल

Mainpat Chhattisgarh tourist places की खूबसूरती आपको यह पहुंचने से पहले मिल जाएगी, अर्थात जब आप मैनपाट की सफर पर होंगे, तब से ही आपको बहुत सारे अंधे मोड़, सुन्दर-सुन्दर घाटी देखने को मिलेगा, जिसे आपकी आंखे दीदार करते थकेगा नहीं।

मैनपाट अपने बहुत सारे जलप्रपातों, एडवेंचर पार्क, प्राकृतिक जगहों, तिब्बती शरणार्थियों, बॉक्साइट और पामेलियन कुत्तो के नाम से प्रसिद्ध हैं। मैनपाट अपनी गोदी से दो नदियां उदगम करती हैं। 1. सरगुजा की प्राणदायिनी नदी कही जाने वाली “रिहन्द नदी” तथा आगे चलकर महानदी की सहायक नदी बनने वाली “मांड नदी”, मांड नदी को महादेव मुड़ा नदी भी कहा जाता हैं। (इसके अलावा और भी बहुत सारे नदी बनते हैं।)

मैनपाट के प्रमुख पर्यटन स्थल:-

  • टाइगर पॉइंट (Tiger Falls)
  • जलपरी पॉइंट (Jalpari Falls)
  • उल्टा पानी (Ulta Pani)
  • परपटिया सनसेट पॉइंट (Parpatiya Sunset Point)
  • मेहता सनराइज पॉइंट (Mehata Sunrise Point)
  • बुद्धा मंदिर (Tibbati Temple or Dhakpo Shedupling Monastery)
  • दरोगा झरना (Daroga Jharna)
  • भुतही झरना (Bhutahi Falls)
  • एलीफैंट पॉइंट (Elephant Point)
  • घाघी झरना (Ghaghi Falls)
  • घुनघुटा बांध (Ghunghuta Dam)
  • एप्पल गार्डन (Apple Guarden)
  • पाताल तोड़ कुंआ (Patal Tod Kua)
  • देव प्रवाह (Dev Pravah Falls)
  • टिनटिनी पत्थर (Tintini Patthar)
  • दलदली या जलजली (Jaljali or Daldali)
  • Bird Watch
  • ताता पानी (Tata Pani)
  • आमगांव जलप्रपात

Tiger Point Mainpat | टाइगर पॉइंट झरना

महादेव मुड़ा नदी पर 60 मीटर की ऊंचाई से झर-झर गिरती, बड़े-बड़े पत्थरों पर यह झरना Tiger Point Mainpat के नाम से प्रसिद्ध हैं। इसे सरभंजा जलप्रपात के नाम से जाना जाता हैं।

मांड नदी पर स्थित इस नदी के दोनों छोर घने जंगलों से आच्छादित है। जहाँ पे तापमान मैनपाट के सामान्य जगह से 3 डिग्री सेल्सियस कम ही रहती हैं।

मैनपाट से लगभग 10 किमी की दुरी में स्थित टाइगर पॉइंट नाम पड़ने का कारण यह है की यह पहले के समय में लोगो द्वारा बाघों को पानी पीते हुए देखा जा चूका हैं। यह सही भी हो सकता है, क्योंकि यह “अचानकमार टाइगर रिजर्व “और “सतपुड़ा” जैसे घने जंगलो से जुड़ा हुआ हैं।

घने जंगल होने के कारण यहाँ प्रचुर मात्रा में वन औषधीय पाए जाते हैं, जो लोगों के होम्योपैथीय इलाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस जगह पर बहुत सारे बन्दर भी पाए जाते हैं, आप जब भी इस जगह घूमने जाते है तो अपने सामान का विशेष ख्याल रखे।

Tiger Point Mainpat

Fish Point Mainpat | मछली पॉइंट झरना मैनपाट

मैनपाट से लगभग 13 किमी की दुरी में स्थित यह मछली पॉइंट अपने शीतल जल और खूबसूरत झरने के नाम से प्रसिद्ध हैं। मछली नदी पर बनने वाली इस Fish Point को आप लगभग 100 से 150 सीढ़ी नीचे उतर कर ही देख पाएंगे।

इसका जल इतना शीतल हैं की आप यहाँ बहुत देर तक स्नान नहीं कर पाएंगे। लगभग 60 फ़ीट की ऊंचाई वाले इस झरने को आप सीधे रूप से देख नहीं पाएंगे, इसको साइड से ही देखा जा सकता हैं।

चारो ओर पहाड़ो से घिरा मछली पॉइंट के ठीक सामने लगभग 80 फ़ीट की ऊंचाई पर एक और झरना प्रवाहित होता हैं, जो दिखने में अत्यंत सुन्दर हैं। दोनों झरनो को किसी ड्रोन के माध्यम से ही एक साथ देखा जा सकता हैं।

टाइगर पॉइंट, फिश पॉइंट, जलपरी, जलजली जैसे अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल ही मैनपाट की खूबसूरती बनती हैं। जिसे देखने प्रति दिन लोग हजारों की संख्या में पहुंचते हैं।

Fish Point Mainpat Image

Ulta Pani Mainpat | उल्टा पानी मैनपाट

प्रकृति का बेजोड़, अद्वितीय नूमना है यह उल्टा पानी। Ulta Pani Mainpat ग्राम बिसरपानी क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं। इस जगह पर एक पेड़ से निरंतर पानी का स्रोत बहता रहता हैं, जो नीचे से ऊपर की ओर एक निरंतर गति से बहता रहता हैं।

पानी के बहाव को ध्यान से देखने पर पता चलता हैं, की पानी ढलान की ओर चढ़ रही हैं। आप इसे खुले आँखों से आभास नहीं कर पाएंगे, इसे किसी पानी के ऊपर बहने वाली चीजें डालकर ही देखा जा सकता हैं।

Ulta Pani के एक जगह पर गाड़ी को न्यूट्रल की स्थिति में रखने पर, बिना किसी बाहरी दबाव के कोई भी गाड़ी, ऊपर की ओर अपने आप ही चढने लगती हैं। यहाँ आने वाले पर्यटक इस चीज का मनोरंजन बखूबी उठाते हैं।

यहाँ की Unnatural Gravity Activity होने के कारण कुछ समय तक लोग इस जगह को भूतिया जगह के नाम से जानने लगे थे। कालांतर में यह जगह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से यह पर्यटकों का आना जाना हमेशा लगा रहता हैं।

किस्से-कहानियां – कहा जाता हैं ग्राम बिसरपानी का एक किसान अपने खेत में पानी लाने के लिए ढलान से नीचे की ओर पानी लाने के लिए नाली बना रहा था। जब वह नाली बनाकर आम के पेड़ के पास के पानी को उस नाली से जोड़ा गया तब वह पानी धीरे-धीरे ऊपरी सतह पर चढ़ाने लगा, तभी से इस जगह का नाम उल्टा पानी पड़ गया।

Jalpari Point Mainpat | जलपरी पॉइंट | Jalpari Waterfall | Buddha Nag

Jalpari Point या Jalpari Waterfall दोनों एक ही हैं। जो मछली नदी पर बनने वाली खूबसूरत और घने जंगलों के बीच पायी जाने वाली झरना हैं। जो अपनी खूबसूरत जगह, पारदर्शी जल, व जलपरी के नाम से प्रसिद्ध हैं।

पहाड़ियों के बीच स्थित 80 फ़ीट की ऊंचाई से गिरती इस झरने को मछली पॉइंट से 2किमी की ट्रैकिंग करके ही पहुंचा जा सकता हैं।

Jalpari Point Mainpat image

रास्ते में आपको पत्थरो से निर्मित भिन्न-भिन्न मूर्तियां देखने को मिल सकती हैं। कहा जाता हैं पहले के समय में यहाँ से गुजरने वाले चीजे पत्थर के बन जाये करते थे, जो आज भी हाथी की मूर्ति, लड्डू, गाजा-बाजा से सुसज्जित बाराती एवं अन्य पत्थरो के अवशेष मिलते हैं। इनमें कितनी सत्यता हैं, कहा नहीं जा सकता हैं।

जलपरी पॉइंट के रास्ते में आपको बुड्डा नाग बाबा की मंदिर भी मिलेगी, उसके बाद ही आपको बेहद खूबसूरत झरना जलपरी देखने को मिलेगा।

कहा जाता हैं – जलपरी पॉइंट के पास रहने वाले, लोगों के पूर्वज जलपरी देखने का दावा करते थे, जिसके कारण से इस जगह का नाम “जलपरी पॉइंट” पड़ा।

जलपरी पॉइंट के गिरने वाले झरने की खोह को आज तक मापा नहीं गया हैं। यहाँ के स्थानीय लोगो द्वारा रस्सी की सहायता से मापने की कोशिश की गई, फिर भी इसके खोह को माप नहीं पाएं।

Parpatiya Sunset Point | परपटिया पॉइंट

मैनपाट से 27 किमी की दुरी पर आपको बेहद खूबसूरत शाम का मंजर देखने को मिलेगा, जो Parpatiya Sunset Point के नाम से महशूर हैं।

बंदरकोट की पहाड़ियां और रामगढ की पहाड़ियां इस जगह अपनी खूबसूरती की छटा बिखेरती हुयी नजर आती हैं। जो सूर्यास्त के समय में चार चाँद लगा देती हैं।

यहाँ पे ऊँचे-ऊँचे पर्वत और मैदानी इलाका होने के कारण एडवेंचर एक्टिविटी भी कराया जाता हैं। इसमें पैराग्लाइडिंग, हॉर्स राइडिंग, बाइक राइड जैसे अन्य Adventure Activity कराया जाता हैं। जो पर्यटकों को मनोरजन के लिए अपनी ओर खींचता हैं।

Mehta Sunrise Point | मेहता पॉइंट

मैनपाट से 15 मिनट की दुरी पर मेहता पॉइंट स्थित हैं। इस जगह के आसपास लोग रुकना पसंद करते हैं, ताकि सुबह की खूबसूरती को निहारा जा सके।

यहाँ आपको Mehta Sunrise Point के हिल्स से सुन्दर-सुन्दर पहाड़ियां, बरसात के समय झरने, लबालब भरे हुए बांध देखने को मिलेगा। जो आपको सुबह उठने के अहसास को हमेशा ताजा रखने को मजबूर कर देगा।

मेहता पॉइंट के आसपास आपको बढ़िया सा होटल, टेंट स्टे देखने को मिल जायेगा, जहाँ आप आसानी से रात गुजाकर, सूर्योदय देखने को पहुंच सकते हैं।

Buddha Monastery | बौद्ध मंदिर | Dhakpo Shedupling Monastery

1962 में चाइना-तिब्बत युध्द के समय निर्वासित हुए या बचकर आये लोगों को भारत सरकार ने शरणार्थी के रूप में स्वीकार किया। जिसे उत्तराखंड के धर्मशाला में धर्मगुरु दलाईलामा समेत आश्रय दिया तथा बचे हुए अन्य तिब्बती लोगों को छत्तीसगढ़ स्थित मैनपाट में रहने के लिए आश्रय दिया गया।

अपनी अद्भुत कलाकृति और ड्रैगनकृति से सम्पूर्ण मैनपाट में छोटी-बड़ी बौद्ध मंदिर स्थापित किया गया, ताकि उन्हें अपने देश की याद ना आये। जिसे Buddha Monastery या Dhakpo Shedupling Monastery के नाम से पहचाना जाता हैं। तिब्बती लोगो के रहने के कारण इस जगह को “छत्तीसगढ़ का तिब्बत” या “मिनी तिब्बत” के नाम से पुकारा जाता हैं।

Dhakpo Shedupling Monastery image

तिब्बती लोग अपने मंदिर में अपने लोगों की शिक्षा-दीक्षा पूर्ण कराते हैं। इनकी सबसे लोकप्रिय बात – इन लोगों का विवाह संस्कार रस्म को माना जाता हैं, जो काफी धूमधाम से मनाया जाता हैं।

तिब्बती संस्कृति और छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति का बेजोड़ नमूना सिर्फ Chhattisgarh Mainpat में ही देखने को मिल सकता हैं।

Daldali Mainpat | जलजली पॉइंट मैनपाट | Jaljali Mainpat

Daldali Mainpat को अब जलजली पॉइंट मैनपाट के नाम से जाना जाता हैं। इस क्षेत्र में आपको कम्पित भूमि देखने मिलेगा। इसके ऊपर चलने से ऐसा लगता हैं मानो मेरे चलने से धरती हिल रही हो। लेकिन घबराइए नहीं, सिर्फ Jaljali Mainpat में ही आपको ऐसी भूमि मिलेगा, जो चलने पर हिलते हैं।

लोग यहाँ आकर आसमान की ओर ऊपर उछलकर नीचे आते हैं, धरती हिलती हैं, और एन्जॉय करते हैं। यहाँ आपको बगल में ही Rs. 50/- में ही घुड़सवारी देखने को मिल जायेगा, इसके अलावा जलजली पॉइंट में घुसने से पूर्व ही Bike Riding करने को मिल सकता हैं।

इस जगह की हिलने का कारण में बहुत सारे मतभेद हैं। ऐसा माना जाता हैं की यह पहले दलदल भूमि रहा होगा, जो कालांतर में इनके ऊपरी हिस्से सूर्यप्रकाश के नाम से सुख गया, और ऊपरी हिस्सा में हलचल होने लगा।

वैज्ञानिको का कहना हैं की आंतरिक दबाव और पोर स्पेस (खाली स्थान) में पानी या हवा भरे होने के कारण, यह जमीन स्पंजी हो गया। वैसे तो कारण कोई भी हो किन्तु यहाँ आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ डांस करना ना भूलियेगा।

Tintini Patthar Mainpat | टिनटिनी पत्थर मैनपाट

अंबिकापुर से मैनपाट वाले रास्ते में करीब 22 किमी की दुरी में स्थित यह टिनटिनी पत्थर अपने अलग-अलग आवाज़ों के लिए प्रसिद्ध हैं। Tintini Patthar में लगभग 12 अलग-अलग मेटल या कहे की ध्वनि की आवाज प्रसारित होती हैं।

लोगो को यह आश्चर्यजनक लगता हैं, क्योंकि जितनी भी आवाज इस पत्थर से निकलती हैं, वह सिर्फ 1 पत्थर से ही आता हैं। यही कारण हैं की लोग यहाँ आना पसंद करते हैं, और अलग-अलग आवाज वाली कुदरत के करिश्माई पत्थर को परखने के लिए पहुंचते हैं।

Mainpat Mahotsav 2024 | मैनपाट महोत्सव

तीन दिवसीय होने वाले इस Mainpat Mahotsav को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। मैनपाट महोत्सव में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत से लेकर छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, लोकगीत शैली, कर्मा-ददरिया नृत्य को सम्मिलित किया जाता हैं।

इस दिन यहाँ बहुत सारे प्रतियोगिता होती हैं, जिसमें पतंगबाजी, तीरंदाजी, साइकिलिंग रेस प्रमुख हैं। इस महोत्सव को धूमधाम मनाने के लिए सड़कों को सजाया जाता हैं, लोक चित्र प्रदर्शित किया जाता हैं।

वर्ष 2023 में इस महोत्सव का आयोजन पहली बार 14 फरवरी से 16 फ़रवरी 2023 को किया गया था। जिनमे छत्तीसगढ़ से नहीं अपितु अन्य प्रान्त के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति प्रदान किया।

Mainpat tourist Places | मैनपाट के अन्य पर्यटन स्थलें

ऊपर दिए गए पर्यटक स्थल मैनपाट के पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा और भी Mainpat tourist Places हैं, जिसे एक दिन में विचरण करना, किसी भी तरीके से नहीं हो सकेगा।

नीचे हम आपको मैनपाट के अन्य पर्यटन स्थल के बारे में अवगत करा रहे हैं। जिसे देखकर आपका मन अकस्मात ही मोहित हो जायेगा।

देव प्रवाह झरना जलजली | Dev Pravah Waterfall

कमलेश्वरपुर ग्राम के पास स्थित जलजली पॉइंट से कुछ ही दुरी में स्थित देव प्रवाह झरना अपने मनमोहक जल प्रवाह से यहाँ आने वाले लोगो को अपनी ओर खिंच लेता हैं। घने जंगलों के बीच स्थित इस Dev Pravah Waterfall में आप कुछ दुरी के लिए ट्रैकिंग करके ही पहुंचा जा सकता हैं।

कुछ ही ऊंचाई से गिरती, मंद-मंद गति से बहती इस जलप्रपात में बहुत ही कम लोग पहुंचते हैं, और इनकी खूबसूरती को देख पाते हैं। जब भी आपके पास समय हैं तो दलदली जाने के बाद यहाँ अवश्य पहुंचे।

दरोगा झरना | Daroga Waterfall

मैनपाट बस स्टैंड से 6 किमी की दुरी में स्थित Daroga Waterfall हैं। जिसे बहुत ही कम पर्यटकों ने देखा हैं। यह दरोगा झरना बहुत ही शांत झरना हैं। यहाँ आप परिवार, दोस्तों के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी भी तरह की डिस्टर्बेंस होने की संभावना बहुत ही कम होता हैं। इस झरना को Hidden Falls भी कहते हैं।

भुतही झरना | Bhutahi Waterfall

मैनपाट बस स्टैंड से कुछ ही दुरी में Bhutahi Waterfall स्थित हैं। जो सर्प की तरह आड़े – तिरछे होकर गिरते हैं, साथ ही यह भुतही झरना दूर तक जोर की आवाज करता हैं। जो किसी भूतिया जगह से कम नहीं लगता हैं। इसी कारण से इस झरना को भुतही झरना के नाम से जानते हैं।

Elephant Point Mainpat | एलीफैंट पॉइंट मैनपाट

घने जंगलो पर स्थित Elephant Point Mainpat अपने खूबसूरती और 3 झरनों के लिए पहचाने जाते हैं। कच्ची पैदल सड़के, पहाड़ों के बीच से पगडंडियों वाले रास्ते होकर ही एलीफैंट पॉइंट पहुंचा जा सकता हैं।

फिश पॉइंट के पहले नीले बोर्ड पर एलीफैंट पॉइंट जाने का रास्ता लिखा हुआ हैं। किन्तु आप यहाँ तभी आइये, जब आप ट्रैकिंग करने में सक्षम हो।

इस जगह पर पहुंचने से पहले आपको 2 छोटी-छोटी झरना भी देखने को मिलेगा। उसके बाद ही आपको एलीफैंट पॉइंट देखने को मिलेगा। जो लगभग 60 फीट की ऊंचाई से निरंतर गिरती रहती हैं। यहाँ तक बहुत कम लोग पहुंचने के कारण यहाँ की खूबसूरती को आप किसी पेड़ की छांव में निहार सकते हैं।

घने जंगलों के बीच स्थित होने के कारण यहाँ पहले हाथियों का आना-जाना लगा रहता था। पहले के ग्रामीणों को अक्सर हाथी दिख जाया करता था। जिसके कारण इस जगह का नाम एलीफैंट पॉइंट पड़ा।

घाघी झरना | Ghaghi Waterfall

मैनपाट की घाटी चढ़ने से पहले आपको कच्ची सड़के से वशीभूत रास्ता मिलेगा। शायद तक इस रास्ते में बड़े-बड़े गोटे बाहर निकले हुए, जिससे आपकी गाडी ख़राब होने की संभावना बनी रहती हैं। बाइक आसानी से इस रास्ते में निकल जाएगी।

Ghaghi Waterfall पिकनिक मनाने वालों, परिवार के साथ समय बिताने वालों लोगों के लिए सही जगह हैं। मैनपाट में स्थित सभी झरनो से यह झरना लम्बाई में बहुत बड़ा हैं। यहाँ की कल-कल करती नदियां की पानी बहुत अच्छा दिखता व लगता हैं।

एप्पल गार्डन | Apple Garden Mainpat

मैनपाट ठण्ड इलाका होने के कारण यहाँ प्रचुर मात्रा में यहाँ सेब की खेती की जाती हैं। यहाँ आने वाले लोग Apple garden देखने को जरूर आते हैं। इसके अलावा यहाँ अलसी और सरसों की खेती की जाती हैं। दोस्तों आप जब भी कभी मैनपाट घूमने आये तो एप्पल गार्डन जरूर देखने जाएँ।

पताल तोड़ कुआँ मैनपाट | Patal tod kuan Mainpat

मैनपाट में स्थित ग्राम पंचायत रोपाखार के तिब्बतियों द्वारा इस जगह की खोज किया गया। जिसे वर्ष 1991 में एक स्ट्रक्चर के रूप में बनाया गया हैं।

इस Patal tod Kuan Mainpat में निरंतर पानी निकलता रहता हैं। इसे कुआँ की आकर में बनाकर वर्तमान में ढक दिया गया हैं। जिसमे नल के माध्यम से एक मोटी धार बनाया गया हैं, जिसमे निरंतर पानी निकलता रहता हैं।

कुदरत के करिश्मा इस कुंआ में निरंतर पानी निकलने के कारण इस जगह को यहाँ के नागरिक देवी धाम कुंआ भी कहते हैं। यहाँ के जल को अपने सामान्य काम के लिए निरंतर उपयोग में लाते हैं। गर्मी के दिनों में अन्य जगह सूखने लगता हैं किन्तु पताल तोड़ कुआँ में निरंतर उसी धारा में जल का प्रवाह होता रहता हैं।

Bird Watch & Jungle Tracking Mainpat

दोस्तों मैनपाट के अंतर्गत आप कई ऐसे जगह घूम सकते हैं, जहाँ आप जंगल ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। यहाँ छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा यहाँ पाए जाने वाले पक्षियों को दिखया जाता हैं।

Bird Watch & Jungle tracking के लिए आप मैनपाट आ सकते हैं। जो किसी एडवेंचर से कम नहीं हैं।

Ghunghuta Dam | घुनघुटा डैम

श्याम परियोजना अंतर्गत निर्मित इस घुनघुटा डैम को आसपास के ग्रामों में फसलों को सिंचित करने के लिए सैकड़ों वर्ष पूर्व बनाया हैं। जो आजकल पिकनिक स्पॉट का केंद्र भी बन गया हैं।

अंबिकापुर से 15 किमी की दुरी में स्थित इस डैम के पास में ही बगीचे का निर्माण किया गया हैं। यहाँ आपने वाले पर्यटक वहां बैठकर विश्राम कर सके। इस डैम का पानी आगे चलकर रिहन्द नदी में मिल जाता हैं।

Amgaon Waterfall | आमगांव जलप्रपात

आमगांव जलप्रपात मैनपाट जाते समय रास्ते में ही पड़ेगा। जिसका रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण बहुत ही कम लोग इस जलप्रपात को देखने जाते हैं। Amgaon waterfall पत्थरो से होते हुए गिरता हैं, जो दिखने काफी दमदार दिखता हैं।

कटे-कटे पत्थरों के बीच से जब जल अपना रंग बिखेरता हैं तब यह झरना सुकून दे जाता हैं। दोस्तों जब भी आप मैनपाट की सैर में आये आप इस खूबसूरत झरने को देखने जरूर जाएँ।

Mainpat Chhattisgarh Hotels | मैनपाट के प्रमुख होटल

दोस्तों मैनपाट में तो बहुत सारे होटल्स हैं, जो आपको किफायती दाम में उपलब्ध हो जायेगा। इसके अलावा आपको यहाँ टेंट हाउस भी देखने को मिल सकता हैं। यह क्षेत्र पहाड़ी होने के कारण आपको सामान्य से कुछ दामों में मिलेगा। साथ ही भोजन आपको 80रु- से 200 रु.तक थाली देखने को मिल जायेगा।

Mainpat Chhattisgarh Hotels की बात करे तो आपको यहाँ प्रति व्यक्ति 700 से 5000 रु. तक के होटल आपके लिए हमेशा उपलब्ध रहता हैं। इनके पीक सीजन के समय आपको होटल और खान-पान की चीजे में वृद्धि होने की संभावना बनी रहती हैं।

Hotels & Resorts List in Mainpat tourism in Chhattisgarh

हम यहाँ के प्रमुख होटलों की सूची नीचे उपलब्ध करा रहे हैं। मैनपाट में घूम रहे है तो, आपका जरूर काम आएगा –

  • Tiger Fall Camping Resorts (Contact – 077229 42006)
  • Anmol Hotel Resorts (Contact – 09098403222)
  • Anmol Resort and Restaurant
  • Sailla tourist resort (Contact – 09300208677)
  • Sailla tourist resorts Mainpat (Contact – 09111009050)
  • Mainpat Hills

Govt Rest House & Privet Hotels List – https://surguja.gov.in/accommodation/

How to Reach Mainpat Chhattisgarh | मैनपाट छत्तीसगढ़ पहुंचने के माध्यम

अंबिकापुर जिला पहुंचने के लिए आपको मिनी हवाई अड्डा, रेलवे जंक्शन तथा सुगम राष्ट्रीय राजमार्ग मिल जायेगा। जो आपके सफर को सफरनामा बनाने में बहुत मदद करेगा। छत्तीसगढ़ के बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए तीनों परिवहन मार्ग का छोटी सी लिस्ट बना रहे हैं। जो शायद तक आपके काम आ जायेगा।

  • हवाई मार्ग – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा माना मौजूद हैं, जो भारत के सभी महानगरों से जुड़ा हुआ हैं। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आपको मिनी हवाई देखने को मिल जायेगा। जो माना एयरपोर्ट से अम्बिकपुर एयरपोर्ट के लिए प्रतिदिन उड़ान भरता हैं।
  • रेलवे जंक्शन – सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में भारत के सभी प्रमुख शहरों रेल कनेक्टिविटी अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं। यहाँ सभी तरह एक्सप्रेस प्रतिदिन चलती रहती हैं।
  • सड़क मार्ग – अंबिकापुर से मैनपाट करीब 50 किमी की दुरी में स्थित हैं। यहाँ आप स्वयं के वहां तथा सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर से निजी वाहन लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं। अंबिकापुर जिला से आप प्राइवेट कार या जीप करके आसानी से घूम सकते हैं। मैनपाट के लिए समय-समय पर निजी बसें भी चलती रहती हैं।

सरगुजा जिला का ऑफिसियल वेबसाइट – https://surguja.gov.in/

Mainpat Chhattisgarh Itinerary | मैनपाट छत्तीसगढ़ घूमने का यात्रा प्लान

मैनपाट छत्तीसगढ़ घूमने के लिए हम आपको दो यात्रा कार्यक्रम बना दे रहे हैं, जिसे आप अपने हिसाब से मॉडिफिकेशन करके और अच्छे से बना सकते हैं। आप जब भी यहाँ घूमने आये तो कम से कम 2 दिन 1 रात का समय जरूर निकाल कर आये। मैनपाट को एक दिन के सफर में नहीं घुमा जा सकता हैं।

First Mainpat Chhattisgarh Itinerary – Ulta Pani > Fish Point > Mehata Point > Apple Garden > Buddha Temple Tanginath > Patad tod kuan > Jaljali Point > Tiger Point

Second Mainpat Chhattisgarh Itinerary –

  • Day 01 – Ghaghi Waterfall > Mainpat Ghati > Parpatiya Sunset Point & Adventure Activity (Night Rest Any Hotels & Resorts)
  • Day 02 – Mehta Sunrise Point > Fish Point > Jalpari Point (Tracking 2KM approx.) > Buddha Monetary > Jaljali Point > Dev Pravah Waterfall > Tiger Point > Ulta Pani > Return Home

Best time to visit Mainpat | जाने का उचित समय

वैसे तो मैनपाट आप सभी मौसम में घूम सकते हैं। आपको सभी जलप्रपातों के जल को रौद्र रूप में देखना हैं तो आपको जुलाई से सितम्बर माह के बीच जाना चाहिए। बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए मैनपाट जाने का सही समय अक्टूबर से फ़रवरी के महीना उचित रहेगा।

दिसम्बर जनवरी के महीना में पर्यटकों को कही-कही पे जमी हुई बर्फ और बर्फबारी (Snowfall) देखने को मिल जाता हैं।

Mainpat temperature | मैनपाट के तापमान

Mainpat temperature in Hole Year – न्यूनतम -02 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 37 डिग्री तक जाता हैं। जो तापमान के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता हैं।

Check Mainpat temperature – www.skymetweather.com

Mainpat View Point & Selfi Point

दोस्तों यहाँ की खूबसूरत घाटी, मनमोहक पर्यवरण को देखने के लिए जगह-जगह पर Mainpat View Point & Selfi Point बनाया गया हैं। जहाँ से आपका शानदार नजारा देखने को मिलेगा। कही-कही पे आपको बादल आपके ऊपर चलते हुए नजर आएंगे। इन व्यू पॉइंट में आप सेल्फी लेना ना भूले, साथ ही हमें इंस्टाग्राम @cgtouristm.in में टैग करना।

Raipur to Mainpat Distance?

361 Km (approx.)

Bhilai to Mainpat Train?

Durg Abkp Exp. Gadi No. – 18241. (There is no direct train available for Mainpat.)

Where is Mainpat located?

State – Chhattisgarh, District- Ambikapur.

Mainpat Nearest Railway Station?

Ambikapur.

मैनपाट क्यों प्रसिद्ध हैं?

मैनपाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य, अनुपम कृति तथा जलप्रपातों, व्यू पॉइंट के नाम से प्रसिद्ध हैं। जहाँ साल भर सर्द हवाएँ घूमती रहती हैं।

मैनपाट कब जाना चाहिए?

मैनपाट अक्टूबर से फरवरी माह के बीच में जाना चाहिए।

मैनपाट छत्तीसगढ़ के कौन से जिले में स्थित हैं?

मैनपाट छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में स्थित हैं।

मैनपाट को किस-किस नाम से पुकारा जाता हैं?

छत्तीसगढ़ के शिमला या मिनी तिब्बत

1 thought on “Mainpat Chhattisgarh”

  1. इस साल फरवरी मे घूमने गये थे, बहुत मजा आया, लेकिन समय की कमी के नाम से वापस आ गये, फिर से जाना चाहूंगा मैं

    Reply

Leave a Comment