Narhara Waterfall Dhamtari Chhattisgarh

15 से 20 फीट की ऊंचाई से, पत्थरो के बीच गिरकर, झर-झर की मनोरम ध्वनि प्रस्तुत करती नरहरा जलप्रपात। Narhara Waterfall Dhamtari जिले की छोटा व खूबसूरत जलप्रपात हैं। जो पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको यहाँ पहुंचने के रास्तों, जाने का Best time, तथा झरने के बारे में अवगत कराएँगे। पिकनिक मनाने जा रहे पर्यटकों के लिए, यह लेख काफी मददगार हो सकता हैं।

Narhara Waterfall Dhamtari | नरहरा जलप्रपात धमतरी छत्तीसगढ़  thumb image

Narhara Waterfall Dhamtari | नरहरा जलप्रपात धमतरी छत्तीसगढ़

घने जंगलों के बीच स्थित, धमतरी से महज 30 किमी की दुरी में, चट्टानों के ऊपर मंद-मंद धीमी गति से बहती एक खूबसूरत जलप्रपात (Narhara Waterfall) हैं, जो धमतरी जिले के लोगो के लिए एक नजदीक में बेहतरीन पर्यटन और पिकनिक स्पॉट हैं। जो एक दिन के समय व्यतीत करने के बहुत ही अच्छा हैं।

चट्टानों के बीच गिरता पानी, सूर्य के प्रकाश पड़ते ही दूधिया धारा के रूप में चमकता रहता हैं। जिसे यहाँ आने वाले लोग मिनी चित्रकोट भी कहते नहीं थकते हैं। नरहरा जलप्रपात की भूमि को ऋषि मारकंडे की तपोभूमि के रूप में भी पहचाना जाता हैं। वन्यजीव अभ्यारण होने के कारण यहाँ आने वाले पर्यटक शाम तक घर वापस चले जाते हैं।

15 से 20 फीट की ऊंचाई पर चट्टानों से गिरती इस जलप्रपात में लोग बैठकर शांति पूर्वक स्नान व प्रकृति का विहार करते रहते हैं। किन्तु छोटे से दिखने वाले इस जलप्रपात में पानी की बहाव तेज होने पर इनकी आवाज दूर तक सुनाई दे जाती हैं। नरहरा जलप्रपात के एक छोर में माता नारेश्वरी देवी का मंदिर हैं। जिसे स्नान आदि क्रिया करने के बाद भक्त दर्शन करने जाते हैं।

Nahara Waterfall Dhamtari | नाहरा जलप्रपात धमतरी

नरहरा जलप्रपात को नाहरा जलप्रपात (Nahara Waterfall) के नाम से भी जानते हैं। मनोरम सौंदर्य से भरपूर नरहरा जलप्रपात लोगो के पसंदीदा जलप्रपात बनता जा रहा हैं। एक कारण यह भी हो सकता हैं की यहाँ पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, गार्डन, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था धमतरी जिला प्रशासन द्वारा किया गया हैं। प्रतिदिन यहाँ सैकड़ों की संख्या में पर्यटक विहार करने के लिए पहुंचते हैं।

नारेश्वरी माता मंदिर के अलावा यहाँ के मंदिर में भगवन गणेश, शिव और काली माता की भी मूर्ति स्थापित किया गया हैं। जो धार्मिक भावना को भी सुकून देता हैं। इस मंदिर को कम पानी होने की अवस्था में बेरिकेट को पकड़ कर मंदिर तक पहुंच सकते हैं। किन्तु अधिक पानी होने पर नरहरा नाला पर पुल निर्माण किया गया हैं, जिससे पर्यटक आसानी से पार कर मंदिर तक पहुंच जाते हैं।

Best time to Visit Narhara Falls in Dhamtari | नरहरा झरना जाने का सही समय

प्रकृति के बेहतरीन खूबसूरती से सराबोर नरहरा झरना प्रातः 09 बजे खुलता व संध्या 05 बजे के बाद बंद हो जाता हैं। यह झरना बरसात व उसके कुछ समय तक ही अपनी खूबसूरती बिखेरती हैं। यही कारण हैं की पहली बारिश के बाद यहाँ पर्यटक और पिकनिक मनाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती हैं।

आप जब भी यहाँ आने की योजना बनाते हैं तो आपको बरसात या बरसात के कुछ महीनो के बीच ही यहाँ पहुंचे। बरसात के समय यह अपनी खूबसूरती की चरम सीमा पर होती हैं। छुट्टी के दिनों में तो लोगो की भीड़ लगी रहती हैं। आप शांति पसंद करने वाले लोग हैं तो आपको छुट्टी के दिनों को छोड़कर, यहाँ प्रवेश करें।

How to Reach Narhara Waterfall Chhattisgarh | धमतरी के खूबसूरत झरना नरहरा कैसे पहुंचे

धमतरी से कुकरैल होते हुए ग्राम पंचायत कोटरवाही तक की दुरी 25 किमी की दुरी पड़ती हैं। कोटरवाही से 5 किमी की कच्ची सड़के देखने को मिलेगी, जो जंगलो के बीचों-बीच होकर गुजरती हैं। यहाँ वन विभाग द्वारा वाहनों के पंजीयन नंबर को नोट किया जाता हैं. जिससे पर्यटकों को ट्रैक किया जा सकें। साथ ही महिला समिति द्वारा साफ-सफाई शुल्क के रूप 20 रु. ली जाती हैं।

यहाँ हम आपको धमतरी जिला पहुंचने के माध्यमों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही कुछ प्रमुख शहरों से इनकी दुरी को भी प्रदर्शित करेंगे।

  • हवाई मार्ग – स्वामी विवेकानन्द हवाई अड्डा माना रायपुर में स्थित हैं। राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग अच्छी तरह जुडी हुई हैं। धमतरी जिला पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगीं।
  • रेल मार्ग – धमतरी शहर रायपुर रेलवे जंक्शन से जुड़ा हुआ हैं। ट्रैन की सफर यहाँ पहुंचने के लिए आसानी से की जा सकती हैं।
  • सड़क मार्ग – National Highway – 30 से रायपुर धमतरी मार्ग अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं। 90 मिनट की सफर तय करने के बाद आप आसानी से धमतरी शहर पहुंच सकते हैं। जहाँ से नरहरा झरना मात्र 30 किमी की दुरी में स्थित हैं।

Best Tourist Places in Dhamtari | धमतरी जिला के प्रमुख पर्यटन स्थल

इस जिला में महानदी की उद्गम स्थल से जैसे धार्मिक स्थल एवं गंगरेल जैसे अंग्रेज कालीन बांध स्थित हैं। जो अपने सौंदर्य और पर्यटन के लिए पहचाने जाते हैं। इस लेख में हम आपको धमतरी जिला के प्रमुख पर्यटन स्थल की सूची प्रदान कर रहें हैं, जिसे आप समय निकालकर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा हम आपको धमतरी शहर से इन सब पर्यटन स्थलों की दुरी को भी प्रस्तुत कर रहें हैं।

  • गंगरेल बांधअंग्रेज कालीन निर्मित गंगरेल बाँध देश के सबसे पहले बनने वाले बांधो में शुमार हैं। धमतरी शहर से इनकी दुरी मात्र 14 किमी हैं।
  • जबरा इको टूरिज्म – Tracking और शांत जगह ढूंढने वाले लोगो के लिए बेहतरीन Tourist Place हैं। जो जबरा नामक गांव में स्थित हैं। धमतरी शहर से इनकी दुरी लगभग 50 किमी हैं।
  • मॉडमसिल्ली बांध – धमतरी के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक हैं। यहाँ रविवार के दिन पर्यटक परिवार सहित पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। धमतरी से मात्रा 25 किमी दूर हैं।
  • सिहावा पर्वत – महानदी उद्गम स्थल – श्रृंगी ऋषि के तपोभूमि या महानदी की उद्गम स्थल कहे जाने वाले सिहावा पर्वत, धार्मिक और प्राकृतिक महत्ता रखता हैं। इनकी दुरी शहर से 68 किमी के आसपास हैं।
  • अंगारमोती माता मंदिरगंगरेल बांध के एक छोर में स्थित माँ अंगारमोती, अपने भक्तो के मनोकामना को पूरी करती हैं। जिसके कारण साल भर यहाँ भक्तों का ताँता लगा रहता हैं।
  • बिलईमाता मंदिर – धमतरी शहर के बीचो बीच स्थित बिलईमाता जी दर्शन करने के लिए भक्तगण प्रतिदिन सुबह सवेरे पहुंचते रहते हैं।
  • सीतानदी वन्यजीव अभ्यारण – गरियाबंद जिला के साथ बार्डर साझा करने सीतानदी वन्यजीव अभ्यारण में जंगल सफारी देख सकते हैं। धमतरी शहर से 65 किमी की सफर पर स्थित हैं।
  • रूद्र मंदिर ओना-कोना – यह एक प्राचीन शिव मंदिर हैं। जो धमतरी शहर से लगभग 26 किमी की दुरी में स्थित हैं।

नरहरा वाटरफॉल धमतरी | Narhara Waterfall Dhamtari Videos

This Video Create & Making By YouTuber – Vlogs Rahul

Cgtourism Opinion – दोस्तों जब भी नरहरा झरना घूमने जाते हैं तो आपको बरसात के मौसम को ही चयन करना चाहिए। यह एक मौसमी जलप्रपात हैं साथ ही यह झरना घने जंगलो के बीच स्थित हैं सुबह 9 और शाम 5 बजे के बाद यहाँ नहीं जा सकते हैं। साथ ही यहाँ जंगली जानवर देखे जाने की सुचना मिलती रहती हैं। जिसके कारण वन विभाग के कर्मचारी गाड़ी नंबरों को लिख कर रखते हैं। जब भी यहाँ जाते हैं, लोकल के संपर्क में रहें। और घूमते रहे, अपने दोस्तों को घुमाते रहें।

crossorigin=”anonymous”>

Narhara Waterfall Dhamtari Distance?

around 26 km.

Narhara Waterfall location?

Kotwahi, Block – Nagari, Dist- Dhamtari, Chhattisgarh.

Narhara Waterfall Booking Online Charges?

No Booking. It’s always a Free destination.

Narhara Waterfall Dhamtari Entry Fees?

No Entry Fees.

Narhara Waterfall Dhamtari Height?

Around 15 to 20 feet.

नरहरा जलप्रपात किस नदी में बहता हैं?

नरहरा नाला में बहता हैं।

नरहरा जलप्रपात के नजदीक पर्यटन स्थल कौन सा हैं?

मरुमसिल्ली बांध।

क्या नरहरा जलप्रपात में जंगली जानवर दिखते हैं?

जलप्रपात के आसपास जंगली जानवर देखा गया हैं।

Best time to visti Narhara Waterfall?

August to October.

Are there parking charges?

Yes. Bike- 20 Rs. and Car- 40 Rs.

नरहरा जलप्रपात को किस नाम से जाना जाता हैं?

नाहरा जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता हैं।

Leave a Comment