Rakasganda Waterfall Surajpur Chhattisgarh

रेहण्ड नदी में बरोमासी बनने वाली झरना में से एक रकसगंडा जलप्रपात हैं। Rakasganda Waterfall Surajpur में बरसात या उसके कुछ दिनों बाद लगभग सात से भी अधिक जलप्रपात एक साथ बनते दिखाई दे जाते हैं। पहाड़ों पर बनने के कारण, यहाँ छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश जैसे शहरों से आने वाले पर्यटक, मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट जलप्रपात से इनकी तुलना करते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएँगे की, आपको कब व कैसे जाना चाहिए, जाने का सही समय, कौन से मौसम में यहाँ नहीं जाना चाहिए, वो भी इस लेख में सम्मिलित करेंगे। इसके साथ ही हम आपको सूरजपुर जिले के बेहतरीन पर्यटन स्थल से भी अवगत कराएँगे। जिससे आपको प्रकृति का दीदार करने में मजा आये।

Rakasganda Waterfall | रकसगंडा जलप्रपात सूरजपुर छत्तीसगढ़  Thumbnail Image

Rakasganda Waterfall | रकसगंडा जलप्रपात सूरजपुर छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिसे से लगभग 110 किमी दूर, ग्राम – नवगई तथा ओड़गी तहसील अंतर्गत रिहन्द नदी पर सुकून दे जानी वाली जलप्रपात का निर्माण करती हैं, जिसे रकसगंडा जलप्रपात सूरजपुर के नाम से पहचाना जाता हैं। Rakasganda Waterfall छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सीमा के नजदीक बना हुआ हैं। जिसके कारण यहाँ अन्य राज्यों से पर्यटक आते-जाते रहते हैं।

इस जगह पर रेहण्ड नदी की चौड़ाई सामान्य से 100-200 मीटर बढ़ जाती हैं। तीन ओर से पहाड़ और एक ओर जंगल से घिरे होने के कारण इस झरने की आवाज दूर – दूर तक सुनाई दे जाती हैं। रकसगंडा झरना की मुख्य जलप्रपात लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरती हैं। जिस जगह पर मुख्य झरना की जलधारा गिरती हैं, उस जगह पर गहरे कुंड का निर्माण होता हैं, जिसे आज तक मापा नहीं गया हैं।

पानी की जलधारा जिस जगह पर गिरती है, उस कुंड से लगभग 100 मीटर तक लम्बी सुरंग का निर्माण करती हैं। जिसे ड्रोन व्यू से देखने पर बहुत खूबसूरत लगता हैं। सूरजपुर जिले के इस रकसगंडा झरना में शासन द्वारा पर्यटकों के लिए Watch Tower, पिकनिक मनाने के लिए पिकनिक स्पॉट, बैठने व आग जलाने जैसे कई सुविधा को मुहैया कराया गया हैं। जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत अच्छा हैं।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला तथा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बीच में पाए जाने वाले Rakasganda Waterfall को देखने के लिए नुकीले पत्थरों से होते हुए गुजरना पड़ता हैं। जो बहुत खतरनाक हो सकता हैं। झरना के किनारे में संकरी खोह का निर्माण करती हैं, जो दिखने में सुकून दायक और उतनी ही डरावनी हैं। यहाँ की जलधारा बरसात व ठण्ड के समय बहुत तेज चलती रहती हैं।

Best time to Visit Rakasganda Jalprapat | रकसगंडा जलप्रपात जाने का सही समय

यह 12 महीने चलने वाली जलप्रपात हैं। जो बरसात के समय सिंह के समान गर्जना करती हैं, और अपने पिक अवस्था में होती हैं। ठण्ड के समय स्वच्छ व निर्मल जल लिए तेज-तेज बहती रहती हैं। पत्थरों में इस समय भी फिसलन बनी रहती हैं, तो जरा संभल कर रहें। सबसे सुकून देने वाली मौसम गर्मियों का होता हैं।

चूँकि गर्मियों में छत्तीसगढ़ की अधिकतर जलप्रपात सूखने की अवस्था में रहती हैं, उस समय यह जलप्रपात अपने अनुपम सौंदर्य को लोगो के लिए बिखेरती रहती हैं। आप यहाँ सभी मौसम में देखने के लिए पहुंच सकते हैं। किन्तु यहाँ आने का Best Time – अक्टूबर से अप्रैल महीने को माना जा सकता हैं। किन्तु आप मई से जून के महीने में भी घूमने आ सकते हैं।

How to Reach Rakasganda Waterfall | रकसगंडा जलप्रपात कैसे पहुंचे

रकसगंडा जलप्रपात को नदी के दोनों तरफ से देखने के लिए पहुंच सकते हैं। यहाँ हम सभी माध्यमों से छत्तीसगढ़ की इस जलप्रपात में पहुंचने की मार्ग से अवगत करा रहे हैं। जिससे आपको पहुंचने में किसी भी तरह की कोई कठिनाई महसूस ना हो-

  • हवाई मार्ग – राजधानी रायपुर में सभी बड़े शहरों से प्रतिदिन हवाई यात्रा होती रहती हैं। रकसगंडा जलप्रपात के सबसे नजदीकी मिनी हवाई अड्डा अंबिकापुर हैं, जहाँ के लिए रायपुर से हवाई यात्रा सुलभ हैं।
  • रेल मार्ग – रेल मार्ग की बात करे तो, नजदीकी रेलवे जंक्शन बिलासपुर में स्थित हैं। जहाँ से सभी प्रमुख जगहों से रेल यात्रा नियमित होती रहती हैं। यहाँ से रकसगण्डा झरना की दुरी महज 138 किमी हैं।
  • सड़क मार्ग – राष्ट्रीय राजमार्ग – 43 यहाँ से होते हुए गुजरता हैं, जिसके कारण सूरजपुर जिले से रकसगण्डा वॉटरफॉल पहुंचने में आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं देखने को मिलेगी हैं। हलाकि जलप्रपात तक पहुंचने के लिए आपको कुछ कच्ची व पक्की सड़को का सामना करना पड़ सकता हैं।
    नीचे छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों से Rakasganda Falls की दुरी को किमी में प्रदर्शित कर रहें हैं।
    • रायपुर – 410 Km
    • बिलासपुर – 300 Km
    • अंबिकापुर – आप अंबिकापुर से होते हुए आ रहे हैं तो आपको दो रास्ते यहाँ देखने को मिल सकता हैं। एक वाड्रफनगर और दूसरा कुदरगढ़ देवी मंदिर वाला रास्ता हैं। यहाँ जाने के लिए आप वड्रफनगर नगर वाले को चुन सकते हैं, जो काफी अच्छा हैं। कुदरगढ़ देवी मंदिर वाला रास्ता ख़राब मिल सकता हैं, लेकिन इस तरफ बहुत सारे पर्यटन स्थल देखने को मिल सकता हैं।
    • सूरजपुर – 104 Km
    • बैकुंठपुर – 110 Km
    • सिंगरौली मध्यप्रदेश – सिंगरौली जिला से आपको निजी बसे, टैक्सी आसानी से मिल जायेंगे, यहाँ से रकसगंडा जलप्रपात की दुरी महज 58 किमी हैं।

Rakasganda Falls Parking Fee and Local Market Food Management

Rakasganda Falls Parking Charges
Categoryfees
Two WheelerRs. 10.00/-
Four WheelerRs. 20.00/-
BusRs. 40.00/-

यहाँ आपको रास्ते या झरने के आसपास लोकल मार्केट देखने को मिल सकता हैं। जो आपको यहाँ के लोकल फ़ूड ही देखने को मिल सकता हैं। साथ ही यहाँ मौसमी फल भी लोकल लोगों को बेचते हुए देख सकते हैं। जिसे आप स्वाद लेके भी देख सकते हैं।

Best Waterfall in Surajpur Chhattisgarh | सूरजपुर जिले के बेस्ट झरना

सूरजपुर जिले में एक से बढ़कर एक झरना, बांध और मंदिर स्थित हैं। जो पर्यटकों के मन को अकस्मात ही मोहित कर लेता हैं। इसी सीरीज में हम आपको Best Waterfall in Surajpur Chhattisgarh के बारे में बताएँगे, समय निकलकर एक बार जरूर घूमने जाएँ।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन द्वारा सभी सड़क मार्गो को सुगम बनाया जा रहा हैं। जिससे की पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी ना देखनी पड़ी। आइये देखते हैं- सूरजपुर जिले के बेस्ट झरना –

रकसगंडा जलप्रपात जाते समय आपको कुदरगढ़ देवी मंदिर, कुमेली घाट झरना और लफरी जलप्रपात वाले रास्ते देखने को मिल सकता हैं।

Rakasganda Waterfall Chhattisgarh Video | रकसगंडा झरना | Rakasganda Waterfall Surajpur

This Rakasganda Waterfall Surajpur Video Credit & Making By YouTuber – DK808

CgTourism.in Opinion – इस झरने के बारे में यह कहा जाता हैं – रकस अर्थात राक्षस और गंडा अर्थात ढेर, अर्थात राक्षसों का ढ़ेर। झरने को ऊपर से नीचे देखने पर खूबसूरत लगता हैं। किन्तु हम आपसे यही आग्रह करेंगे, की इस झरने के अधिक पास ना जाए, दिखने में जितने खूबसूरत है, उतनी ही खतरनाक इस जलप्रपात की इतिहास हैं। जो भी इस झरने में गिरे हैं, उसे आज तक ढूंढा नहीं जा सका हैं। आप जब भी यहाँ घूमने के लिए जाएँ। थोड़ा सम्हल कर रहें। और घूमते रहे।

Rakasganda Waterfall Location?

Village- Navgai, Tah- Odagi, Dist- Surajpur, State – Chhattisgarh.

Rakasganda Waterfall Distance?

अंबिकापुर से 100 किमी, सूरजपुर से 104 किमी, बैकुंठपुर से 110 किमी तथा सिंगरौली मध्यप्रदेश से 58 किमी की दुरी पर स्थित हैं।

Rakasganda Waterfall to Surajpur Distance?

Surajpur to Rakasganda 104 Km.

Best time to Visit Rakasganda Falls?

Best time to visit Rakasganda Falls October to April. And Go to Summer Session from April to June.

Leave a Comment