Siddhkhol Waterfall Kasdol Chhattisgarh

Beautiful waterfall at the other end of Barnawapara Century. Siddhkhol waterfall is situated near Kasdol Balodabazar district.

I personally recommend you to visit this place with your family, friends or anyone. It falls in a very beautiful place and its view is amazing, lovely and I have no words to say.

Siddhkhol Waterfall image

Siddhkhol Waterfall | सिद्ध बाबा झरना

सिद्धखोल जलप्रपात को ही सिद्ध बाबा झरना के नाम से जाना जाता हैं। जो बलौदाबाजार जिला के कसडोल क्षेत्र से मात्र 10 किमी की दुरी में स्थित हैं। जो लगभग 45-50 फ़ीट की ऊंचाई से बहुत ही खूबसूरत तरीके से गिरती हैं।

यह एक मौसमी जलप्रपात हैं। जो बारनवापारा जंगलों के पहाड़ियों से होते हुए सुन्दर झरना निर्मित करती हैं। इस झरने को देखने के लिए यहाँ एक वाच टावर भी बनाया गया हैं। जहाँ से इनको देखा जा सकता हैं।

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा इस जगह को टूरिस्ट स्पॉट घोषित कर दिया गया हैं। जिसके कारण यहाँ पिकनिक और सैर-सपाटे करने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ने लगी हैं। यह जगह परिवार, दोस्तों के साथ घूमने के लिए शानदार हैं।

सिद्ध बाबा के मंदिर इस जगह पर स्थित होने के कारण इस जगह को सिद्ध बाबा झरना या Siddhkhol Falls के नाम से पहचाना जाता हैं। इस झरने को नीचे से देखने के लिए सीढ़ी बनाई गयी हैं। नीचे में ही शेर गुफा स्थित हैं। जो काफी लोकप्रिय हैं।

यहाँ शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेला लगता हैं। यह जलप्रपात कसडोल-पिथोरा मार्ग पर स्थित हैं। इस जगह की सुरक्षा की जिम्मेवारी वन विभाग को दी गयी हैं।

Best time to visit siddhkhol falls

मौसमी जलप्रपात होने के कारण इस जगह पर बरसात या बरसात के कुछ समय बाद ही घूमने के लिए प्लान बनाना चाहिए। फिर भी हम इस जगह को देखते हुए यह सुझाव देंगे की आप अगस्त से दिसंबर महीना में आने की योजना बनाये।

Timing – Morning 6:00 Am to 6:00 Pm
Parking fees – Bike – rs. 10.00, and Car – rs. 20.00

How to Reach Siddhkhol Waterfall in Kasdol

छत्तीसगढ़ के बाहर से पर्यटकों के लिए हवाई और रेलवे जंक्शन राजधानी रायपुर में ही स्थित हैं। सड़क मार्ग से आप यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से इनकी दूरियों को हम नीचे दर्शा रहे हैं।

  • Raipur – 125 Km
  • Kasdol – 10 Km
  • Bilaspur – 80 Km
  • Balodabazar – 40 Km

Accommodation & Food –

कसडोल शहर में विश्राम गृह और निजी होटल रुकने लिए मिल जाता हैं, साथ ही बार नवापारा वन्य जीव अभ्यारण के अंतर्गत आपको रिसोर्ट कुछ ही दुरी में रुकने के लिए मिल जायेगा। मुबास मचान, मोहन्दा रिसोर्ट एवं अन्य (अधिक जानकारी के लिए Click Here) इसी शहर में ही खाने-पीने की पूरा सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता हैं।

Tourist Places in Kasdol Balodabazar

बार नवापारा के जंगलो में ही स्थित कुछ प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी हम नीचे प्रदान कर रहे हैं।

  • बरनवापारा वन्य जीव अभ्यारण – कुछ ही दुरी में जंगल सफारी बार स्थित हैं। यहाँ आप एक दिन आराम से गुजार सकते हैं।
  • तुरतुरिया – भगवान श्रीराम के पुत्र लव-कुश की जन्म स्थली भी यहाँ से कुछ ही किमी की दुरी पर स्थित हैं।
  • धसकुड़ जलप्रपात – मौसमी जलप्रपात भी इस बार जंगलों में निर्मित होती हैं। जो बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं।
  • सोनाखान – शहीद वीरनारायण की जन्मस्थली भी बार के जंगलो में स्थित हैं। यहाँ भी आप घूमने जा सकते हैं।
  • शिवरीनारायण – 33 किमी की दुरी में स्थित, महानदी के किनारे बसे भगवान के गढ़ घूमने के लिए जरूर जाएँ।
  • सिरपुर – ऐतिहासिक और पुरात्विक अवशेष, पुरातन मंदिरों के पहचान पुरे विश्व- विख्यात सिरपुर यहाँ से 50 किमी की दुरी में स्थित हैं।
Siddhkhol Jharna Video

This Video make by Youtuber – DK808


Is there parking here?

Yes.

Best time to visit siddhkhol waterfalls?

August to December.

Siddh khol Jharna timing?

Morning 6:00 Am to 6:00 Pm.

My Opinion – यह जगह नीचे से देखने पर बहुत ही खूबसूरत दिखता हैं, जो मनमोह लेता हैं। मै इस जगह अपने दोस्तों के साथ Bike Trip पर गया था। रोड तो मख्खन था ही लेकिन हमने नहीं सोचा था की यह जलप्रपात इतना खूबसूरत होगा। मै सिर्फ ये कहना चाहूंगा की आप इस जगह के आसपास या आप मेरी तरह घूमने के शौक़ीन व्यक्ति हैं, तो एक बार इस जगह पर जरूर Visit करे।

Leave a Comment