Tamda Ghumar Waterfall Bastar Chhattisgarh

मारडूम के पास, चित्रकोट झरना जाने वाले मार्ग में बारहमासी झरना हैं, जो खूबसूरत पहाड़ों के बीच गर्जना करती हैं, जिसे लोग तामड़ा घुमर जलप्रपात के नाम से पहचानते हैं। जो अपने अनुपम सौंदर्य के लिए पहचाना जाता हैं। Tamda Ghumar Waterfall बस्तर के शांत व खूबसूरत जगहों में से एक हैं।

इस पोस्ट में आपको तामड़ा घुमर जलप्रपात के बारे में, यहाँ जाने का सुगम राह, जाने का best time, और इनके आसपास पाए जाने वाले प्रसिद्ध झरनों से भी अवगत कराएँगे।

Tamda Ghumar Waterfall | तामड़ा घूमर जगदलपुर बस्तर  Thumb Image

Tamda Ghumar Waterfall | तामड़ा घूमर जगदलपुर बस्तर

घुमर अर्थात झरना, झरना को ही बस्तर के स्थानीय भाषा में घुमर कहा जाता हैं। इसी कारण इस झरना का नाम तामड़ा घुमर जलप्रपात पड़ा।

इंद्रावती नदी में बनने वाले यह खूबसूरत झरना, सपाट बहती हुई लगभग 100 फीट की ऊंचाई से अचानक एक बड़ी सी खाई में गिरती हैं, जो एक खूबसूरत जलप्रपात का रूप ले लेती हैं।

घने जंगलों और अनुपम सौंदर्य से ओतप्रोत पहाड़ियों के बीच, झर-झर की मधुर तान छेड़ती यह झरना मन को सुकून दे जाती हैं। इस को “मयूर घुमर” के नाम से भी जाना जाता हैं। कहा जाता हैं, इस झरना के आसपास मयूर (मोर) बहुत अधिक मात्रा में पायी जाती थी, जिसके कारण इसे मोर घूमर या मयूर घूमर भी कहा जाने लगा।

जगदलपुर जिले से महज 45 किमी की दुरी में स्थित हैं। तामड़ा घूमर का जल आगे चलकर गोदावरी नदी की सहायक नदी बन जाती हैं। शहर से बहुत नजदीक होने के कारण दिन-प्रतिदिन पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।

कच्ची – पक्की सड़को से होते हुए, खेत – खलिहान की हरियाली भरी नजारा देखते हुए, जब आप यहाँ पहुंचोगे, तो आपका सारा थकान छू मंतर हो सकती हैं। Tamda Ghumar Waterfall में आपको झरना को नीचे से दीदार करने लिए ट्रैकिंग करना पढ़ सकता हैं, जिसका गाइड शुल्क महज 100 रु. प्रति समूह हैं।

Best Time to Visit Tamra Ghoomar Waterfall Jagdalpur

वैसे तो Tamra Ghoomar Waterfall को बारामासी झरना कहा जाता हैं। किन्तु कालांतर में गर्मी के दिनों में यहाँ की जलधारा बहुत कम हो जाती हैं, जिसके कारण यह जगह आपको उतना आकर्षक नहीं लगेगा, जितना ठंठ या बरसात के दिनों में लगता हैं। फिर भी यहाँ जाने का Best Time – सितम्बर से फरवरी का महीना हो सकता हैं।

How to Reach Tamda Ghoomar Waterfall Bastar

महज जगदलपुर शहर से 45 किमी की दुरी में स्थित इस झरना तक पहुंचना बहुत आसान हैं। हम इस झरना के नजदीकी शहर जगदलपुर से मुख्य शहरों के आवागमन के तौर- तरीको को यहाँ साझा करेंगे।

  • हवाई मार्ग – छत्तीसगढ़ के एकमात्र अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डा राजधानी रायपुर में स्थित हैं। यहाँ से जगदलपुर शहर के लिए निजी चार्टेड प्लेन तथा जगदलपुर के हवाई आवागमन होता रहता हैं।
  • रेल मार्ग – जगदलपुर के लिए नियमित रेल सुविधा रहती हैं। सुगमता पूर्वक रेल माध्यम से यहाँ तक पहुंचा जा सकता हैं।
  • सड़क मार्ग – राष्ट्रिय राजमार्ग – 30 से अच्छी तरह जुड़े होने के कारण यहाँ रायपुर, बिलासपुर, तेलंगाना, हैदराबाद, आँध्रप्रदेश, विशाखापट्नम, विजयवाड़ा, राजमेहँदी, ओड़िशा, भुवनेश्वर जैसे शहरों से जगदलपुर के लिए नियमित निजी व सरकारी वाहन चलती रहती हैं।
    खूबसूरत व डरावने घाटी, घने जंगलों, झरना व तालाबों का खूबसूरत नजारा देखते हुए आप यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं।

नोट – पार्किंग शुल्क मोटरसायकिल का 20 रु. तथा कार का 40 रु. लिया जाता हैं तथा किसी भी तरह के कूड़ा-कचरा फ़ैलाने पर 500 रु. का आर्थिक जुर्माना लिया जा सकता हैं।

Near Jagdalpur Tourist Places | जगदलपुर के आसपास घूमने लायक स्थान

बस्तर को सांस्कृतिक, प्राकृतिक, व प्राचीन स्थलों का गढ़ कहा जाता हैं। यहाँ प्रत्येक 10 किमी पे झरना, मंदिर, पुरातन धरोहर देखने को मिल जायेगा। इस लेख में हम आपको जगदलपुर के आसपास पाए जाने वाले Best Tourist Places से अवगत कराएँगे।

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा इन सभी जगह तक पहुंचने वाली रास्तों को सुगमता पूर्वक बना दिया हैं।

Tamda Ghumar Waterfall Chhattisgarh Bastar Vlogs Video

This Video Credit & Making – YouTuber – Vlogs Rahul

CGTOURISM OPINION – दोस्तों यह जगह बहुत ही सुन्दर व साफ़ सुथरी हैं। यहाँ बिल्कुल भी किसी भी तरह की गंदगी ना फैलाएं। आप ट्रैकिंग करने में सक्षम हैं तो एक बार नीचे से भी इस झरने का दीदार कर ले। बहुत ही खूबसूरत हैं।

क्या तामड़ा घूमर में पार्किंग सुविधा हैं? यदि हैं तो शुल्क क्या हैं?

हाँ यहाँ पार्किंग सुविधा हैं। दो पहिया वाहन का 20 रु. एवं कार का 40 रु. हैं।

Best time to Visit Tamda Ghumar Waterfall?

September to February.

Jagdalpur to Tamda Ghoomar Waterfall Distance?

45Km.

Whare is Tamda Ghoomar Waterfall.

District – Bastar, City- Jagdalpur.

Leave a Comment